करेंट अफेयर्स क्विज़: 15 मार्च 2019

Mar 15, 2019, 17:47 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – वेस्ट नील वायरस और आईपीएल-2019 संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi
Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स – वेस्ट नील वायरस और आईपीएल-2019 संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम किस नाम से जारी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वायु प्रदूषण से 2018 में भारत में 1.24 मिलियन लोगों की मृत्यु हुई जो कि सभी मौतों का लगभग 12.5 प्रतिशत है?
a.    GEO-6
b.    VAYU-2
c.    UNDP-2
d.    SSP-1


2. निम्नलिखित में से किस दिन अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है?
a.    12 मार्च
b.    13 मार्च
c.    14 मार्च
d.    15 मार्च


3. हाल ही में किस देश में एक आतंकी ने दो मस्जिदों पर हमला करके 49 लोगों को मौत के घाट उतार दिया है?
a.    फ्रांस
b.    न्यूज़ीलैंड
c.    स्पेन
d.    जर्मनी


4. आरबीआई ने हाल ही में किस बैंक को प्राइवेट बैंक घोषित किया है?
a.    देना बैंक
b.    विजया बैंक
c.    सेंट्रल बैंक
d.    आईडीबीआई


5. हाल ही में भारत के किस राज्य में वेस्ट नील वायरस का पहला मामला सामने आया है?
a.    तमिलनाडु
b.    केरल
c.    तेलंगाना
d.    झारखंड


6. सुप्रीम कोर्ट ने 2013 आईपीएल स्पॉट-फिक्सिंग मामले में बीसीसीआई द्वारा किस क्रिकेटर पर लगाया गया आजीवन प्रतिबंध हटा दिया है?
a.    श्रीसंत
b.    राहुल द्रविड़
c.    हनुमा विहारी
d.    पार्थिव पटेल


7. कर्नाटक में लिंगायत समुदाय की किस पहली महिला जगदगुरु और बसवा धर्म पीठ प्रमुख का 14 मार्च 2019 को बेंगलुरु के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया?
a.    रानी सचदेवा
b.    माते महादेवी
c.    माते आहूजा
d.    जया माँ


8. कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, एम.आर. कुमार को कितने साल के लिए देश की सबसे बड़ी व सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है?
a.    7 साल
b.    6 साल
c.    2 साल
d.    5 साल


9. भारत ने करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर चर्चा के दौरान पाकिस्तान से मांग की है कि वह ऐतिहासिक करतारपुर गुरुद्वारे तक जाने के लिए प्रतिदिन कितने भारतीय और भारतीय मूल के श्रद्धालुओं को वीज़ा मुक्त प्रवेश की सुविधा दे?
a.    2,000 भारतीय
b.    1,000 भारतीय
c.    5,000 भारतीय
d.    8,000 भारतीय


10. आईपीएल 2019 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने किस पूर्व भारतीय कप्तान को टीम के सलाहकार के तौर पर नियुक्त किया है?
a.    सौरव गांगुली
b.    सचिन तेंदुलकर
c.    राहुल द्रविड़
d.    कपिल देव



उत्तर:

1. a. GEO-6

विवरण: संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम द्वारा जारी GEO-6 रिपोर्ट में कहा गया है कि वायु प्रदूषण से 2018 में भारत में 1.24 मिलियन लोगों की मृत्यु हुई जो कि सभी मौतों का लगभग 12.5 प्रतिशत है

2. d. 15 मार्च
विवरण:
प्रत्येक वर्ष 15 मार्च को अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है. इस दिन उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं.

3. b. न्यूज़ीलैंड
विवरण:
न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च नामक स्थान पर दो मस्जिदों में एक अज्ञात बंदूकधारी द्वारा भीषण फायरिंग की गई. इस फायरिंग में 49 लोगों की मौत हो गई.

4. d. आईडीबीआई
विवरण:
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आईडीबीआई बैंक (IDBI Bank) को निजी क्षेत्र के बैंक की श्रेणी में रख दिया है. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) द्वारा आईडीबीआई बैंक में अधिग्रहण के बाद यह कदम उठाया गया है.

5. b. केरल
विवरण:
हाल ही में केरल के मालापुरम के एक सात वर्ष के बच्चे को वेस्ट नील वायरस (West Nile Virus - WNV) से पीड़ित पाया गया है. केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा तथा स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन स्थिति की समीक्षा कर रहे हैं.
 
6. a. श्रीसंत
विवरण:
सुप्रीम कोर्ट ने 2013 आईपीएल स्पॉट-फिक्सिंग मामले में बीसीसीआई द्वारा क्रिकेटर श्रीसंत पर लगाया गया आजीवन प्रतिबंध हटा दिया है. कोर्ट ने मामले को बीसीसीआई के पास भेजते हुए उसे तीन महीनों में सज़ा पर दोबारा फैसला लेने को कहा.

7. b. माते महादेवी
विवरण:
कर्नाटक में लिंगायत समुदाय की पहली महिला जगदगुरु और बसवा धर्म पीठ प्रमुख माते महादेवी का 14 मार्च 2019 को बेंगलुरु के अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने की वजह से निधन हो गया.

8. d. 5 साल
विवरण:
कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, एम.आर. कुमार को 5 साल के लिए देश की सबसे बड़ी व सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है. इससे पहले, कुमार उत्तरी क्षेत्र के ज़ोनल मैनेजर (प्रभारी) थे.

9. c. 5,000 भारतीय
विवरण:
करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर चर्चा के दौरान भारत ने पाकिस्तान से मांग की है कि वह ऐतिहासिक करतारपुर गुरुद्वारे तक जाने के लिए प्रतिदिन 5,000 भारतीय और भारतीय मूल के श्रद्धालुओं को वीज़ा मुक्त प्रवेश की सुविधा दे.

10.  a. सौरव गांगुली
विवरण:
आईपीएल 2019 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को टीम के सलाहकार के तौर पर नियुक्त कर लिया. गौरतलब है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग कैपिटल्स के मुख्य कोच हैं.

Gorky Bakshi is a content writer with 9 years of experience in education in digital and print media. He is a post-graduate in Mass Communication
... Read More

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News