करेंट अफेयर्स क्विज़: 16 नवम्बर 2017

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, नेशनल पावर पोर्टल आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Nov 16, 2017, 19:02 IST
   Current Affairs Quiz
Current Affairs Quiz

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स- राष्ट्रीय बाल पुरस्कार, नेशनल पावर पोर्टल आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1. भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय कंपनियों ने किस देश में 1.13 लाख नौकरियों का सृजन किया है?
a.    अमेरिका
b.    नेपाल
c.    पाकिस्तान
d.    चीन

2. केंद्र सरकार ने किस शहर में बीएस-6 वाहन ईंधन तय समय से पहले लागू करने का फैसला किया है?
a.    पटना
b.    जयपुर
c.    लखनऊ
d.    दिल्ली

3. निम्न में से किसने बाल दिवस के अवसर पर राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय बाल पुरस्कार प्रदान किए?
a.    प्रधानमंत्री
b.    राष्ट्रपति
c.    उपराष्ट्रपति
d.    इनमें से कोई नहीं

4. हाल ही में किस मंत्रालय ने नेशनल पावर पोर्टल (एनपीपी) लांच किया है?
a.    कोयला मंत्रालय
b.    रेल मंत्रालय
c.    विद्युत मंत्रालय
d.    इनमें से कोई नहीं

5. नेपाल ने किस देश की सरकारी कंपनी के साथ लगभग 2.5 बिलियन डॉलर के 1200 मेगावाट के बूढ़ी गंडक पनबिजली परियोजना का समझौता रद्द कर दिया है?
a.    चीन
b.    भारत
c.    रूस
d.    पाकिस्तान

6. जगदीश मोहन का हाल ही में निधन हो गया है. वे निम्न में से क्या थे?
a.    अभिनेता
b.    डॉक्टर
c.    गायक
d.    इनमें से कोई नहीं

7. किस राज्य सरकार ने हाल ही में नई रेत खनन नीति 2017 लागू करने का निर्णय लिया?
a.    मध्य प्रदेश सरकार
b.    बिहार सरकार
c.    झारखंड सरकार
d.    इनमें से कोई नहीं

8. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने दिल्ली सरकार को दिल्ली में चल रही कितने  साल पुरानी टैक्सियों पर चिंता जताते हुए जब्त करने का निर्देश दिया है?
a.    दस  साल
b.    बीस साल
c.    तीस साल
d.    आठ साल

9. पुणे स्थित निम्न में से किस संस्था ने स्पष्ट किया कि पश्चिम एशिया में धूल भरी आंधी से दिल्ली में धुंध का संकट गहराया है?
a. रडार
b. हम सफर
c. सफर
d. एनजीटी

10. उपराष्ट्रपति ने 15 दिन तक चलने वाले आदि महोत्सव का उद्घाटन किया. इसका शीर्षक निम्न में से क्या है?
a. ‘आदिवासी संस्कृति, व्यंजन और व्यापार का उत्सव’
b. कबीला महोत्सव
c. आदिवासी संस्कृति और व्यापार
d. उपरोक्त में सेकोई नहीं

11. राष्ट्रोपति ने बाल दिवस के अवसर पर 16 बच्चोंन को सम्माइनित किया. इनमें से कितने बच्चों को रजत पदक प्रदान किए गए?
a. 10
b. 15
c. 13
d. 12

12. जापान ने निम्न में से किस देश के साथ संयुक्त नौसैन्य अभ्यास शुरू किया?
a. पाकिस्तान
b. इंडोनेशिया
c. भारत
d. अमेरिका

13. चीन में तीन यूसीएलए बास्केटबाल खिलाड़ियों को अनिश्चितकाल के लिये निलंबित कर दिया गया है, उन पर निम्न में से क्या आरोप हैं?
a. बलात्कार
b. यौन उत्पीडन
c. चोरी
d. अनुशासनहीनता   

14. निम्न में से किस देश में समलैंगिक शादी के पक्ष में आम लोगों ने मतदान किया?
a. ऑस्ट्रेलिया
b. अमेरिका
c. चीन
d. फ़्रांस

15. नागरिक उड्डयन सहयोग प्रोत्साैहन हेतु भारत ने निम्न में से किस देश के साथ एमओयू पर हस्ता क्षर करने की मंजूरी दी?
a. जापान
b. फ़्रांस
c. होलैंड
d. पोलैंड  

उत्तर:
1.a. अमेरिका
2.d. दिल्ली
3.b. राष्ट्रपति
4.c. विद्युत मंत्रालय
5.a. चीन
6.c. गायक
7.a. मध्य प्रदेश सरकार
8.a. दस साल
9.c. सफर
10.a. ‘आदिवासी संस्कृति, व्यंजन और व्यापार का उत्सव’
11.b. 15
12.d. अमेरिका
13.c. चोरी
14.a. ऑस्ट्रेलिया
15.d. पोलैंड

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News