हिंदी करेंट अफेयर्स क्विज़: 16 मार्च 2018

Mar 16, 2018, 18:30 IST

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स - फीफा रैंकिंग में भारत, के एल राहुल आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

Current Affairs Quiz in hindi
Current Affairs Quiz in hindi

जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स - फीफा रैंकिंग में भारत,  के एल राहुल आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.

1.  हाल ही में वैज्ञानिकों ने क्लोन प्रौद्योगिकी द्वारा पहली बार किस नस्ल की भैंस के बच्चे का जन्म कराने में सफलता का दावा किया है?
a.    असमिया
b.    अफगानी
c.    पहाड़ी
d.    देसी


2.  हाल ही में किस अंतरराष्ट्रीय संस्था ने भारत में लगाई गई जीएसटी व्यवस्था को विश्व की सबसे जटिल टैक्स व्यवस्थाओं में से एक बताया है?
a.    यूएन
b.    ब्लूमबर्ग
c.    विश्व बैंक
d.    वर्ल्ड इकॉनोमिक फोरम


3.  हाल ही में विजडन ने किसे वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर चुना है?
a.    विराट कोहली
b.    रविन्द्र जडेजा
c.    ए बी डिविलियर्स
d.    के एल राहुल


4. हाल ही में किस देश ने 19 रुसी व्यक्तियों तथा पांच रूसी संगठनों पर रोक लगाई?
a.    ब्रिटेन
b.    अमेरिका
c.    चीन
d.    इज़राइल


5.  हाल ही में किस देश ने ध्वनिमत से सिख विवाह नियमन विधेयक पारित कर दिया?
a.    पाकिस्तान
b.    कनाडा
c.    जर्मनी
d.    फ्रांस


6.  हाल ही में वर्ल्डगवाइड कॉस्ट  ऑफ लिविंग-2018 सर्वे में विश्व के सबसे सस्ते शहर की सूची में कौन सा शहर पहले स्थान पर है?
a.    पटना
b.    दमिश्क
c.    अजरबैजान
d.    डोमांकसिस


7.  हाल ही में वर्ल्डगवाइड कॉस्ट  ऑफ लिविंग-2018 सर्वे में विश्व के सबसे महंगे शहर की सूची में कौन सा शहर पहले स्थान पर है?
a.    नई दिल्ली
b.    दुबई
c.    पेईचिंग
d.    सिंगापुर

 

 



8. पटियाला (पंजाब) की एक अदालत ने 2003 में गैर-कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने के मामले में किस गायक को दो साल की सज़ा सुनाई?
a. दलेर मेहंदी
b. अनूप जलोटा
c. अलका याग्निक
d. सोनू निगम


9. रेटिंग एजेंसी फिच ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.3% और 2019-20 के लिए कितने प्रतिशत रहने का अनुमान जताया है?
a. 5.5%
b. 7.5%
c. 6.5%
d. 8.2%


10. भारत को विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के ऊर्जा संक्रमण सूचकांक (एनर्जी ट्रांजिशन इंडेक्स) की 114 देशों की सूची में कौन सा स्थान मिला है?
a. 50 वां
b. 68 वां
c. 78 वां
d. 99 वां


11. किस विधानसभा ने 15 मार्च 2018 को सर्वसम्मति से एक विधेयक पारित किया जिसके तहत 12 साल या उससे कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म के अभियुक्तों को मृत्युदंड का प्रावधान है?
a. हरियाणा
b. बिहार
c. उत्तर प्रदेश
d. पंजाब


12. फीफा द्वारा 15 मार्च 2018 को जारी विश्व रैंकिंग में भारत को निम्न में से कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?
a. 25वां
b. 78वां
c. 99वां
d. 100वां




उत्तर:
1. a. असमिया

विवरण: भारतीय वैज्ञानिकों ने क्लोन प्रौद्योगिकी द्वारा पहली बार असमिया नस्ल की भैंस के बच्चे का जन्म कराने में सफलता का दावा किया है.

2. c. विश्व बैंक
विवरण: विश्व बैंक द्वारा इंडिया डेवलपमेंट अपडेट छमाही रिपोर्ट में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) को भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए चुनौती बताया है.

3 . d. के एल राहुल
विवरण: भारतीय क्रिकेट टीम के ट्वेंटी-20 फॉर्मेट के खिलाड़ी के. एल. राहुल को विजडन इंडिया द्वारा सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर के रूप में चयनित किया.

4. b. अमेरिका
विवरण: अमेरिका ने रूस के 19 व्यक्तियों और पांच समूहों पर प्रतिबंध लगा दिया है. प्रतिबंधित समूहों में रूस का खुफिया संगठन एफएसबी और जीआरयू भी शामिल है.

5. a. पाकिस्तान
विवरण: पाकिस्तान में पंजाब असेंबली ने ध्वनिमत से सिख विवाह नियमन विधेयक पारित कर दिया.

6. b. दमिश्क
विवरण:  सस्ते शहरों की लिस्ट में दमिश्क सबसे ऊपर है. इसके बाद वेनेजुएला की राजधानी कराकास फिर अल्माटी है.

7. d. सिंगापुर
विवरण: विश्व के दस सबसे महंगे शहरों में पहले नंबर पर सिंगापुर है.

8. a. दलेर मेहंदी
विवरण: पटियाला (पंजाब) की एक अदालत ने 2003 में गैर-कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने के मामले में गायक दलेर मेहंदी को दो साल की सज़ा सुनाई.

9. b. 7.5%
विवरण: रेटिंग एजेंसी फिच ने वित्त वर्ष 2018-19 के लिए भारत की जीडीपी वृद्धि दर 7.3% और 2019-20 के लिए वृद्धि दर 7.5% रहने का अनुमान जताया है.

10. c. 78 वां
विवरण: भारत को विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) के ऊर्जा संक्रमण सूचकांक (एनर्जी ट्रांजिशन इंडेक्स) की 114 देशों की सूची में 78 वां स्थान मिला है.

11. a. हरियाणा
विवरण: हरियाणा विधानसभा ने 15 मार्च 2018 को सर्वसम्मति से एक विधेयक पारित किया जिसके तहत 12 साल या उससे कम उम्र की बच्चियों के साथ दुष्कर्म के अभियुक्तों को मृत्युदंड का प्रावधान है.

12. c. 99वां

विवरण: फीफा द्वारा 15 मार्च 2018 को जारी विश्व रैंकिंग में भारत को 99वां स्थान प्राप्त हुआ है. पिछले एक साल में दूसरा मौका है, जब भारत टॉप 100 में जगह बनाने में सफल रहा.

 

Jagran Josh
Jagran Josh

Education Desk

    Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

    ... Read More

    यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

    एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

    AndroidIOS

    Trending

    Latest Education News