जागरण जोश.कॉम अपने पाठकों के लिए दैनिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें आज के करेंट अफेयर्स याद्दाश्त का प्रत्यारोपण, REPLACE कार्यक्रम आदि से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. निम्नलिखित में से किस राज्य और ब्रिटेन के मध्य 1500 करोड़ के निवेश के लिए 10 समझौतों पर हस्ताक्षर किये गये?
a. दिल्ली
b. हरियाणा
c. मध्य प्रदेश
d. राजस्थान
2. हाल ही में किस जीव पर किये गये परीक्षण में याद्दाश्त का सफल प्रत्यारोपण किया गया?
a. चूहा
b. गाय
c. कुत्ता
d. घोंघा
3. स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के अनुसार कौन से शहर को पहला स्थान प्राप्त हुआ है?
a. इंदौर
b. वाराणसी
c. पटियाला
d. चंडीगढ़
4. हाल ही में किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री पर देश छोड़ने पर रोक लगाई गई है?
a. नेपाल
b. पाकिस्तान
c. म्यांमार
d. मलेशिया
5. डब्ल्यूएचओ ने 2023 तक खाद्य पदार्थों से ट्रांस फैट एसिड समाप्ति हेतु किस नाम से अभियान आरंभ किया?
a. REPLACE
b. TARGET
c. AWAY
d. BEST
6. विश्व में सबसे बड़ा एंफीबियस एयरक्राफ्ट किस देश में विकसित किया गया है?
a. चीन
b. भारत
c. रूस
d. अमेरिका
7. किस हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा है कि कार चलाने के दौरान मोबाइल फोन पर बात करना जुर्म नहीं है?
a. केरल हाईकोर्ट
b. इलाहाबाद हाईकोर्ट
c. पटना हाईकोर्ट
d. दिल्ली हाईकोर्ट
8. संयुक्त राष्ट्र (यूएन) द्वारा जारी एक ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, कौन सा शहर 2028 तक दुनिया का सर्वाधिक आबादी वाला शहर बन जाएगा?
a. पटना
b. दिल्ली
c. जयपुर
d. मुंबई
9. भारत ने विश्व नंबर 8 महिला हॉकी टीम चीन को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में 16 मई 2018 को 3-1 से मात देकर टूर्नामेंट में लगातार कितने मैच में जीत हासिल की?
a. तीसरा
b. चौथा
c. दूसरा
d. इनमें से कोई नहीं
10. द वेल्थ-एक्स बिलियनेयर सेंसस 2018 के मुताबिक, किस देश में अरबपतियों की संख्या चीन, जर्मनी और भारत के कुल अरबपतियों की संख्या से अधिक है?
a. अमेरिका
b. नेपाल
c. जापान
d. रूस
11. बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए भ्रष्टाचार के मामले में कितने वर्ष जेल की सज़ा काट रहीं पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया को ज़मानत दे दी है?
a. 10 वर्ष
b. 5 वर्ष
c. 7 वर्ष
d. 12 वर्ष
12. किस अभिनेता को न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म 'गली गुलीयां' के लिए बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड दिया गया है?
a. सलमान खान
b. अमिताभ बच्चन
c. अजय देवगन
d. मनोज बाजपेयी
उत्तर:
1. b. हरियाणा
विवरण: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ब्रिटेन दौरे के दौरान 10 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये गये. इन एमओयू से राज्य में करीब 1500 करोड़ का निवेश तथा एक हजार लोगों को सीधे रोजगार मिलने का अनुमान है.
2. d. घोंघा
विवरण: लॉस एंजिलिस स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया (यूसीएलए) के विशेषज्ञों ने घोंघे की याद्दाश्त को दूसरे घोंघे में सफलता पूर्वक प्रत्यारोपित किया.
3. a. इंदौर
विवरण: स्वच्छ भारत अभियान के तहत किये गए सर्वेक्षण में इंदौर लगातार दूसरी बार सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया.
4. d. मलेशिया
विवरण: मलेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रज्जाक पर देश छोड़ने पर रोक लगाई गई है. करोड़ों रुपए के घोटाले में रज्जाक को क्लीन चिट देने वाले अटॉर्नी जनरल को भी पद से हटा दिया गया है.
5. a. REPLACE
विवरण: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ‘REPLACE’ (रिप्लेस) गाइड जारी की. इसका उद्देश्य वर्ष 2023 तक खाद्य पदार्थों में से ट्रांस फैट एसिड को समाप्त करना है.
6. a. रूस
विवरण: दुनिया का सबसे बड़ा एंफीबियस एयरक्राफ्ट चीन में विकसित किया गया है. यह विमान 39.6 मीटर लंबा है, तथा इसके पंखों की लम्बाई 38.8 मीटर है.
7. a. केरल हाईकोर्ट
विवरण: केरल हाईकोर्ट ने एक याचिका पर सुनवाई के दौरान कहा है कि कार चलाने के दौरान मोबाइल फोन पर बात करना जुर्म नहीं है और पुलिस इसे लेकर केस दर्ज नहीं कर सकती क्योंकि कानून में इसका प्रावधान नहीं है.
8. b. दिल्ली
विवरण: संयुक्त राष्ट्र (यूएन) द्वारा जारी एक ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली 2028 तक दुनिया का सर्वाधिक आबादी वाला शहर बन जाएगा.
9. c. दूसरा
विवरण: भारत ने विश्व नंबर 8 महिला हॉकी टीम चीन को एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में 16 मई 2018 को 3-1 से मात देकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरे मैच में जीत हासिल की.
10. a. अमेरिका
विवरण: द वेल्थ-एक्स बिलियनेयर सेंसस 2018 के मुताबिक, अमेरिका में अरबपतियों की संख्या चीन, जर्मनी व भारत के कुल अरबपतियों की संख्या से अधिक है.
11. b. 5 वर्ष
विवरण: बांग्लादेश के सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए भ्रष्टाचार के मामले में 5 वर्ष जेल की सज़ा काट रहीं पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा ज़िया को ज़मानत दे दी है.
12. d. मनोज बाजपेयी
विवरण: मनोज बाजपेयी को न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में फिल्म 'गली गुलीयां' के लिए बेस्ट ऐक्टर का अवॉर्ड दिया गया है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation