RPSC Statistical Officer Recruitment 2025: सांख्यिकी अधिकारी के 113 पदों पर भर्ती, 28 अक्टूबर से करें आवेदन

Last Updated: Oct 16, 2025, 11:11 IST

RPSC Statistical Officer Recruitment 2025: आरपीएससी की ओर से सांख्यिकी अधिकारी के 113 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 28 अक्टूबर, 2025 से शुरू की जाएगी। आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य विवरण आगे लेख में देखें। 

RPSC Statistical Officer Recruitment 2025
RPSC Statistical Officer Recruitment 2025

RPSC Statistical Officer Recruitment 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) की ओर से सांख्यिकी अधिकारी पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। जिसके तहत कुल 113 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 28 अक्टूबर से शुरू होंगे। आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 26 नवंबर है। संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

अर्थशास्त्र में कम से कम द्वितीय श्रेणी में मास्टर डिग्री प्राप्त कर चुके या समकक्ष योग्यता रखने वाले इस भर्ती के लिए योग्य हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ऑफिशियल नोटिफिकेशन में उल्लेखित सभी विवरणों को ध्यान से पढ़ें और उसके बाद आवेदन पूरा करें। 

RPSC Statistical Officer Recruitment 2025: नोटिफिकेशन पीडीएफ 

सांख्यिकी अधिकारी पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले ऑफिशियल नोटिफिकेशन में भर्ती के लिए योग्यता और शैक्षणिक योग्यता को जरूर चेक करें। पीडीएफ डाउनलोड करने के लिए लिंक पर क्लिक करें:

आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी 2025

पीडीएफ लिंक 

RPSC Statistical Officer Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण 

उम्मीदवार महत्वपूर्ण विवरण जैसे आयु सीमा, आवेदन करने की अंतिम तिथि सहित अन्य डिटेल जानने के लिए नीचे टेबल देखें:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी)

पोस्ट नाम 

सांख्यिकी अधिकारी 

पदों की संख्या  

113

आवेदन जमा करने की  तिथि 

28 अक्टूबर, 2025

आवेदन की अंतिम तिथि 

26 नवंबर, 2025

आयु सीमा 

21 वर्ष 

आवेदन शुल्क 

जनरल, अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग - 600 रुपये

अन्य पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग जन अदि - 400 रुपये

आधिकारिक वेबसाइट 

https://rpsc.rajasthan.gov.in/

RPSC Statistical Officer Recruitment 2025: पात्रता मानदंड

संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना आवश्यक है:

  • शैक्षणिक योग्यता - अर्थशास्त्र में या सांख्यिकी में कम से कम दो साल में मास्टर डिग्री
  • भारत की किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से द्वितीय श्रेणी में एम.एससी या समकक्ष योग्यता
  • सांख्यिकी में पेपर के साथ गणित में कम से कम द्वितीय श्रेणी की मास्टर डिग्री, या
  • सांख्यिकी के साथ वाणिज्य में कम से कम द्वितीय श्रेणी की मास्टर डिग्री, या

किसी सरकारी विभाग या प्रतिष्ठित वाणिज्यिक प्रतिष्ठान या विश्वविद्यालय में कम से कम एक वर्ष के लिए आधिकारिक सांख्यिकी को संभालने का अनुभव होना चाहिए। 

RPSC Statistical Officer Recruitment 2025: आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु की गणना 1 जनवरी 2026 तक की जाएगी। वहीं आरक्षित वर्ग को आयु सीमा में छूट दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए आप नीचे टेबल में दिया गया विवरण देख सकते हैं:

वर्ग 

आयु सीमा 

सामान्य / ओबीसी / क्रीमी लेयर (CL) 

600/-

ओबीसी (नॉन-क्रीमी लेयर)

400/-

एससी/एसटी/दिव्यांग

400/-

RPSC Statistical Officer Recruitment 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

सांख्यिकी अधिकारी भर्ती 2025 के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइन आवेदन स्वयं से पूरा कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, RPSC सांख्यिकी अधिकारी भर्ती 2025 पर जाएं। 

स्टेप 3 अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें। 

स्टेप 4 आवेदन पत्र जमा करें।

स्टेप 5 जरूरी डॉक्यूमेंट अपलोड करें। 

स्टेप 6 भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट लेना ना भूलें।

Check:

BTSC Dental Hygienist Recruitment 2025

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 15, 2025, 11:44 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News