BTSC Dental Hygienist Recruitment 2025: बिहार दंत स्वास्थ्य विज्ञानी के 702 पदों पर भर्ती, आयु सीमा सहित डिटेल जानें
BTSC Dental Hygienist Recruitment 2025: बिहार में दंत स्वास्थ्य विज्ञानी के 702 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। जिसके ऑनलाइन आवेदन 10 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को 10 नवंबर, 2025 से पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन पूरा करने की सलाह दी जाती है।
BTSC Dental Hygienist Recruitment 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से दंत स्वास्थ्य विज्ञानी पद के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 702 रिक्त पदों को भरा जाएगा। ऑनलाइन आवेदन 10 अक्टूबर से शुरू हो चुके हैं। उम्मीदवार 10 नवंबर से पहले ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।
नोटिफिकेशन में कहा गया है कि आरक्षण का लाभ उन्हीं उम्मीदवारों को मिलेगा, जिनका स्थायी निवास बिहार राज्य है या जो बिहार राज्य के मूल निवासी हैं। बिहार राज्य के बाहर के उम्मीदवारों को आरक्षण का लाभ नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है।
BTSC Dental Hygienist Recruitment 2025: नोटिफिकेशन पीडीएफ
संबंधित भर्ती के लिए 10+2 पास और मान्यता प्राप्त संस्थान से डेंटल हाइजीनिस्ट के सभी वर्षों के मार्क्स प्राप्त कर चुके या समकक्ष योग्यता वाले उम्मीदवार आवेदन पूरा कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा को आसान बनाने के लिए पीडीएफ लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है:
| दंत स्वास्थ्य विज्ञानी भर्ती 2025 |
BTSC Dental Hygienist Recruitment 2025: महत्वपूर्ण विवरण
BTSC डेंटल हाइजीनिस्ट ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2025 प्राधिकरण की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से अंतिम तिथि से पहले पूरा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए नीचे टेबल में दिए गए विवरणों की जांच करें:
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) |
| पद का नाम | दंत स्वास्थ्य विज्ञानी |
| पदों की संख्या | 702 |
| आवेदन करने की अंतिम तिथि | 10 अक्टूबर से 10 नवंबर 2025 |
| आवेदन शुल्क | सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस,एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी - 100 रुपये
|
| आयु सीमा | 18 वर्ष (श्रेणी के अनुसार) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | btsc.bihar.gov.in |
BTSC Dental Hygienist Recruitment 2025: पात्रता
संबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निम्निलिखित पात्रताओं को पूरा करना आवश्यक है:
शैक्षणिक योग्यता: भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/बोर्ड/संस्थान से जीव विज्ञान के साथ 12वीं परीक्षा उत्तीर्ण और डेंटल हाइजीन में डिप्लोमा या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन देखने की सलाह।
आयु सीम - 18 वर्ष (श्रेणी के अनुसार)
चयन प्रक्रिया - बीटीएससी डेंटल हाइजीनिस्ट भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी की जाएगी –
-
लिखित परीक्षा
-
डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
-
चिकित्सा टेस्ट
BTSC Dental Hygienist Recruitment 2025: ऑनलाइन आवेदन पत्र कैसे भरें?
संबंधित भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइन आवेदन आसानी से पूरा कर सकते हैं:
स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं।
स्टेप 2 होम पेज पर, आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 बीटीएससी डेंटल हाइजिनिस्ट ऑनलाइन आवेदन पत्र 2025 भरें।
स्टेप 4 मांगे गए डॉक्यूमेंट अपलोड करें।
स्टेप 5 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
स्टेप 6 प्रिंट आउट लेना ना भूलें।
Check:
BTSC Work Inspector Recruitment 2025
Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.
Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.
Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.