BTSC Work Inspector Recruitment 2025: 10वीं पास युवाओं के लिए सरकारी नौकरी, आवेदन प्रक्रिया सहित डिटेल्स जानें

Last Updated: Oct 13, 2025, 17:25 IST

BTSC Work Inspector Vacancy 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग की ओर से कार्य निरीक्षक के 1114 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। जिसकी ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर, 2025 से शुरू हो चुकी है। भर्ती से संबंधित शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क सहित डिटेल्स आगे जानें। 

BTSC Work Inspector Vacancy 2025
BTSC Work Inspector Vacancy 2025

BTSC Work Inspector Vacancy 2025: बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) की ओर से कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 1114 पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाकर 10 नवंबर से पहले आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 इंगित कॉलम में आरक्षण का दावा ना करने पर आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा। आरक्षण का लाभ उन्हीं उम्मीदवारों को दिया जाएगा, जो बिहार राज्य के स्थायी निवासी हैं। 

संबंधित भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम पद के अनुसार तय की गई है। चयन प्रक्रिया लिखित परीक्षा के माध्यम से पूरी की जाएगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार नीचे लेख में दिए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन की जांच कर सकते हैं।

BTSC Work Inspector Vacancy 2025: ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, बिहार पटना के अंर्तगत कार्य निरीक्षक के रिक्त पद के लिए आवेदन की प्रक्रिया 10 अक्टूबर, 2025 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार अधकि जानकारी के लिए नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर पीडीएफ नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं:

कार्य निरीक्षक भर्ती 2025

ऑफिशियल नोटिफिकेशन 

BTSC Work Inspector Vacancy 2025: महत्वपूर्ण विवरण

आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि तक विभागों से प्राप्त होने वाली अधिसूचना को शामिल किया जा सकता है और संशोधन होने पर रिक्तियों की संख्या बढ़ या घट भी सकती है। भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण विवरण नीचे टेबल में देखें:

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) 

पद का नाम 

कार्य निरीक्षक

पदों की संख्या 

1114

आवेदन की अंतिम तिथि 

10 अक्टूबर 2025 से 10 नवंबर 2025

चयन प्रक्रिया 

लिखित प्रतियोगिता परीक्षा

आयु सीमा 

18 वर्ष 

आवेदन शुल्क 

100 रुपये 

ऑफिशियल वेबसाइट 

btsc.bihar.gov.in

BTSC Work Inspector Vacancy 2025: योग्यता

संंबंधित भर्ती के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित मापदंडों के माध्यम से अपनी योग्यताओं को पूरा करना होगा:

शैक्षणिक योग्यता - भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/बोर्ड/संस्थान से ड्राफ्ट्समैन (सिविल)/सर्वेयर/प्लंबर ट्रेड में आईटीआई के साथ 10वीं परीक्षा उत्तीर्ण या

समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। 

आयु सीमा - 18 वर्ष अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार तय की जाएगी। 

BTSC Work Inspector Vacancy 2025: चयन प्रक्रिया 

कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 के लिए चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में पूरी की जाएगी –

  • लिखित प्रतियोगिता परीक्षा (CBT)

  • दस्तावेज सत्यापन (DV)

  • चिकित्सा परीक्षण।

BTSC Work Inspector Vacancy 2025: ऑनलाइन आवेदन कैसे करे?

कार्य निरीक्षक भर्ती 2025 के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं:

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट btsc.bihar.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज, पर ऑनलाइन आवेदन लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 अब कार्य निरीक्षक ऑनलाइन आवेदन पत्र 2025 भरें।

स्टेप 4 अपने डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

स्टेप 5आवेदन शुल्क का भुगतान करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Check:

किस राज्य के लोग सबसे ज्यादा करते हैं सरकारी नौकरी, जानें


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Oct 13, 2025, 17:25 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News