सीनियर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप के लिए 6 जुलाई 2017 को 16 भारतीय पहलवानों का चयन किया गया. यह विश्व कुश्ती चैंपियनशिप पेरिस में 21 अगस्त से 26 अगस्त 2017 तक होगा.
चयन ट्रायल में फ्रीस्टाइल और ग्रीको रोमन के लिए आठ-आठ पहलवानों का चयन किया गया.
भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) केंद्र में पहलवानों का फाइनल ट्रायल करवाया गया. फाइनल ट्रायल 32 पहलवानों ने भाग लिया. इसमें से चैंपियनशिप के लिए 16 पहलवानों का चयन किया गया.
चयन प्रक्रिया के समय भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह, पहलवान सुशील कुमार, मुख्य कुश्ती कोच कुलदीप सिंह, कोच वीरेंद्र मलिक, कोच जगमेंद्र सिंह उपस्थित थे.
ट्रायल में 59 किग्रा भार वर्ग से 130 किग्रा भार वर्ग के पहलवान शामिल हुए. ग्रीको रोमन के 130 किग्रा भार वर्ग में नवीन का चयन किया गया है.
चयनित पहलवान:
फ्रीस्टाइल:
नाम | किग्रा |
संदीप तोमर | 57 किग्रा |
हरफूल | 61 किग्रा |
राहुल मान | 65 किग्रा |
अमित धनखड़ | 70 किग्रा |
प्रवीन राणा | 74 किग्रा |
दीपक | 86 किग्रा |
सत्यव्रत | 97 किग्रा |
सुमित | 125 किग्रा |
ग्रीको रोमन:
नाम | किग्रा |
ज्ञानेंद्र | 59 किग्रा |
रवींद्र | 66 किग्रा |
योगेश | 85 किग्रा |
हरप्रीत सिंह | 80 किग्रा |
गुरप्रीत सिंह | 75 किग्रा |
रवींद्र खत्री | 85 किग्रा |
हरदीप | 98 किग्रा |
नवीन | 130 किग्रा |
165 किग्रा भार वर्ग में खेलने वाले पहलवान बजरंग पूनिया के लिए फाइनल ट्रायल 12 जुलाई 2017 को होने की संभावना है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation