IPL Schedule 2021: यहां देखें सभी आठों टीमों का पूरा शेड्यूल
यह आईपीएल का 14वां सीजन है. इस बार आईपीएल की कोई भी टीम अपने होम ग्राउंड में नहीं खेल पाएगी. 51 दिनों तक चलने वाले इस "महाकुंभ" में 8 टीमें होंगी जो भारत के 6 अलग-अलग शहरों में खेलेंगी.

09 अप्रैल से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) का आगाज शुरू हो गया है. यह मैच 9 अप्रैल से शुरू होकर 30 मई तक चलेगी. यह आईपीएल का 14वां सीजन है. इस बार आईपीएल की कोई भी टीम अपने होम ग्राउंड में नहीं खेल पाएगी. 51 दिनों तक चलने वाले इस "महाकुंभ" में 8 टीमें होंगी जो भारत के 6 अलग-अलग शहरों में खेलेंगी.
इंडियन प्रीमियर लीग 2021 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया है. आईपीएल के 14वें सीज़न का पहला मैच 09 अप्रैल 2021 को चेन्नई में मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेला गया. जबकि फाइनल मुकाबला 30 मई 2021 को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. टूर्नामेंट में कुल 56 लीग मुकाबले खेले जाएंगे.
आईपीएल 2021 के मैच
आईपीएल 2021 के मैच अहमदाबाद, चेन्नई, दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में खेले जाएंगे. लीग स्टेज में प्रत्येक टीम चार वेन्यू पर खेलेगी. टूर्नामेंट में 56 मैच होंगे. चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में 10-10 मैच खेले जाएंगे, जबकि अहमदाबाद और दिल्ली में 8-8 मैच होंगे.
दिल्ली ने सुपर ओवर में हैदराबाद को हराया
25 अप्रैल 2021:इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन का 20वां मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदरबाद के बीच खेला गया. दिल्ली के कप्तान रिषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 159 रन बनाए. हैदराबाद ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 159 रन बनाए और मुकाबला सुपर ओवर में पहुंच गया. सुपर ओवर में हैदराबाद की टीम ने 8 रन का लक्ष्य रखा था जिसे दिल्ली ने आखिरी गेंद पर हासिल किया.
राजस्थान ने कोलकाता को 6 विकेट से हराया
24 अप्रैल 2021:आईपीएल 2021 के 18वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को छह विकेट से हरा दिया. कोलकाता ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 133 रन बनाए थे. इसके जवाब में राजस्थान ने 18.5 ओवर में चार विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. इस सीज़न में पांच मैचों में राजस्थान की यह दूसरी जीत है. वहीं कोलकाता की पांच मैचों में यह चौथी हार है.
बैंगलोर ने राजस्थान को 10 विकेट से हराया
22 अप्रैल 2021:आईपीएल 2021 के 16वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने राजस्थान रॉयल्स को 10 विकेट से हरा दिया. राजस्थान ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 9 विकेट पर 177 रन बनाए थे. इसके जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सिर्फ 16.3 ओवर में बिना कोई विकेट खोए आसानी से लक्ष्य का पीछा कर लिया. इस सीज़न में आरसीबी की यह लगातार चौथी जीत है. आईपीएल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि आरसीबी ने अपने शुरुआती लगातार चार मैच जीते हैं.
चेन्नई ने कोलकाता को 18 रन से हराया
21 अप्रैल 2021:इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के 15वें मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 18 रन से हरा दिया. चेन्नई की आईपीएल 2021 में यह लगातार तीसरी जीत है. वहीं, केकेआर की यह लगातार तीसरी हार है. चेन्नई सुपरकिंग्स ने 20 ओवर में 3 विकेट पर 220 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइटराइडर्स 19.1 ओवर में 202 रन पर ऑलआउट हो गई.
दिल्ली ने मुंबई को 6 विकेट से हराया
20 अप्रैल 2021:इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन के 13वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हरा दिया. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया. टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए. रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए. दिल्ली ने 138 रनों के लक्ष्य को 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया.
चेन्नई ने राजस्थान को 45 रन से हराया
19 अप्रैल 2021:चेन्नई सुपर किंग्स ने 19 अप्रैल 2021 को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2021 के 12वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को 45 रन से हरा दिया. चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट पर 188 रन का स्कोर बनाया और फिर उसने राजस्थान को निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट पर 143 रन पर रोक दिया. चेन्नई की तीन मैचों की यह दूसरी जीत है और अब उसके चार अंक हो गए हैं और वह तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. राजस्थान को तीन मैचों में दूसरी हार का सामना करना पड़ा है और वह तालिका में छठे नंबर पर है.
मुंबई ने हैदराबाद टीम को 13 रनों से हराया
17 अप्रैल 2021:मुंबई इंडियंस की तीन मैचों में यह दूसरी जीत है और अब वह चार अंकों के साथ तालिका में टॉप पर पहुंच गई है. वहीं, हैदराबाद को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा है. मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 150 रन का स्कोर बनाया और फिर उसने हैदराबाद को 19.4 ओवर में 137 रन पर आलआउट कर दिया.
चेन्नई ने पंजाब को 6 विकेट से हराया
16 अप्रैल 2021:चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 106 रन बनाए. जवाब में 107 रनों के लक्ष्य को सुपर किंग्स ने 15.4 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.
राजस्थान ने दिल्ली टीम को 3 विकेट से हराया
15 अप्रैल 2021:आईपीएल 2021 के 7वें मुकाबले में राजस्थान टीम ने दिल्ली को 3 विकेट से मात देकर सीजन का अपना पहला मुकाबला जीता. दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 147 रन बनाए. दिल्ली की तरफ से रखे गए 148 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान टीम 2 गेंद बाकी रहते 7 विकेट पर 150 रन बनाए.
बैंगलोर ने हैदराबाद टीम को 6 रन से हराया
14 अप्रैल 2021:इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के छठे मुकाबले में 14 अप्रैल 2021 को सनराइजर्स हैदराबाद को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से 6 रन से हरा दिया. यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया. आरसीबी ने पहले खेलने के बाद 20 ओवरों में आठ विकेट पर 149 रन बनाए थे. हैदराबाद की टीम ने 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट पर 143 रन ही बना पाई. बैंगलोर की यह लगातार दूसरी जीत है.
मुंबई ने कोलकाता को 10 रन से हराया
13 अप्रैल 2021:इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के पांचवें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता को 10 रनों से हरा दिया. मुंबई टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सभी विकेट खोकर 152 रन बनाए थे. जवाब में केकेआर की टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 142 रन बना पाई. मुंबई की इस सीजन में पहली जीत है. उसे आरसीबी के खिलाफ पहले मुकाबले में हार मिली थी. केकेआर की यह पहली हार है. कोलकाता ने अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स को हराकर शानदार शुरुआत की थी.
पंजाब ने राजस्थान टीम को 4 रन से हराया
12 अप्रैल 2021:पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2021 के पांचवें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 4 रन से हरा दिया. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 221 रन बनाए. इसके जवाब में राजस्थान टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन ही बना सकी. बतौर कप्तान सैमसन ने अपने पहले ही मैच में शतक जड़ा. ऐसा करने वाले वे आईपीएल के पहले खिलाड़ी बने. यह आईपीएल में सैमसन की तीसरी सेंचुरी रही.
कोलकाता ने हैदराबाद टीम को 10 रन से हराया
11 अप्रैल 2021:इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें सीजन के तीसरे मुकाबले में कोलकाता टीम ने शानदार जीत दर्ज की. उसने सनराइजर्स हैदराबाद को रोमांचक मुकाबले में 10 रन से हरा दिया. ये हैदराबाद के खिलाफ उसकी लगातार तीसरी जीत है. इससे पहले कोलकाता ने पिछले सीजन में दोनों मैच जीते थे. मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. कोलकाता ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाए. जवाब में हैदराबाद की टीम 20 ओवर में 5 विकेट पर 177 रन ही बना सकी.
दिल्ली ने चेन्नई टीम को 7 विकेट से हराया
10 अप्रैल 2021:आईपीएल 2021 का दूसरा मुकाबला चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में दिल्ली ने चेन्नई को 7 विकेट से हरा दिया है. मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 188 रन का स्कोर खड़ा किया. चेन्नई के दिये 189 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. इस मुकाबले में शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने शानदार बैटिंग की.
बैंगलोर ने मुंबई को 2 विकेट से हराया
09 अप्रैल 2021: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2021 सत्र के ओपनिंग मुकाबले ( 09 अप्रैल 2021) में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हरा दिया. इसके साथ ही मुंबई इंडियंस का 2013 से टूर्नमेंट में पहला मुकाबला नहीं जीत पाने का खराब रेकॉर्ड बरकरार रहा. मुंबई इंडियंस ने नौ विकेट पर 159 रन बनाये थे. मुंबई ने आरसीबी के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 160 रन का लक्ष्य रखा था, जिसे विराट कोहली की टीम ने 20वें ओवर की आखिरी गेंद पर जीत मिली. आरसीबी की जीत में डीविलियर्स ने 48 रन की पारी खेलकर महत्वपूर्ण योगदान दिया.
आईपीएल 2021 का पूरा कार्यक्रम
तारीख |
मैच |
समय |
मैदान |
09 अप्रैल 2021 |
MI vs RCB |
7:30 शाम |
चेन्नई |
10 अप्रैल 2021 |
CSK vs DC |
7:30 शाम |
मुंबई |
11 अप्रैल 2021 |
SRH vs KKR |
7:30 शाम |
चेन्नई |
12 अप्रैल 2021 |
RR vs PK |
7:30 शाम |
मुंबई |
13 अप्रैल 2021 |
KKR vs MI |
7:30 शाम |
चेन्नई |
14 अप्रैल 2021 |
SRH vs RCB |
7:30 शाम |
चेन्नई |
15 अप्रैल 2021 |
RR vs DC |
7:30 शाम |
मुंबई |
16 अप्रैल 2021 |
PK vs CSK |
7:30 शाम |
मुंबई |
17 अप्रैल 2021 |
MI vs SRH |
7:30 शाम |
चेन्नई |
18 अप्रैल 2021 |
RCB vs KKR |
3:30 दोपहर |
चेन्नई |
18 अप्रैल 2021 |
DC vs PK |
7:30 शाम |
मुंबई |
19 अप्रैल 2021 |
CSK vs RR |
7:30 शाम |
मुंबई |
20 अप्रैल 2021 |
DC vs MI |
7:30 शाम |
चेन्नई |
21 अप्रैल, 2021 |
KKR vs CSK |
7:30 शाम |
चेन्नई |
22 अप्रैल 2021 |
RCB vs RR |
7:30 शाम |
मुंबई |
23 अप्रैल 2021 |
PK vs MI |
7:30 शाम |
चेन्नई |
24 अप्रैल 2021 |
RCB vs RR |
7:30 शाम |
मुंबई |
25 अप्रैल 2021 |
CSK vs RCB |
3:30 दोपहर |
मुंबई |
25 अप्रैल 2021 |
SRH vs DC |
7:30 शाम |
चेन्नई |
26 अप्रैल 2021 |
PK vs KKR |
7:30 शाम |
अहमदाबाद |
27 अप्रैल 2021 |
DC vs RCB |
7:30 शाम |
अहमदाबाद |
28 अप्रैल 2021 |
CSK vs SRH |
7:30 शाम |
दिल्ली |
29 अप्रैल 2021 |
MI vs RR |
3:30 दोपहर |
दिल्ली |
29 अप्रैल 2021 |
DC vs KKR |
7:30 शाम |
अहमदाबाद |
30 अप्रैल 2021 |
PK vs RCB |
7:30 शाम |
अहमदाबाद |
01 मई 2021 |
MI vs CSK |
7:30 शाम |
दिल्ली |
02 मई 2021 |
RR vs SRH |
7:30 शाम |
दिल्ली |
02 मई 2021 |
PK vs DC |
3:30 दोपहर |
अहमदाबाद |
03 मई 2021 |
KKR vs RCB |
7:30 शाम |
अहमदाबाद |
04 मई 2021 |
SRH vs MI |
7:30 शाम |
दिल्ली |
05 मई 2021 |
RR vs CSK |
7:30 शाम |
दिल्ली |
06 मई 2021 |
RCB vs PK |
7:30 शाम |
अहमदाबाद |
07 मई 2021 |
SRH vs CSK |
7:30 शाम |
दिल्ली |
08 मई 2021 |
KKR vs DC |
3:30 दोपहर |
अहमदाबाद |
08 मई 2021 |
RR vs MI |
7:30 शाम |
दिल्ली |
9 मई, 2021 |
CSK vs PK |
3:30 दोपहर |
बैंगलुरु |
09 मई 2021 |
RCB vs SRH |
7:30 शाम |
कोलकाता |
10 मई 2021 |
MI vs KKR |
7:30 शाम |
बैंगलुरु |
11 मई 2021 |
DC vs RR |
7:30 शाम |
कोलकाता |
12 मई 2021 |
CSK vs KKR |
7:30 शाम |
बैंगलुरु |
13 मई 2021 |
MI vs PK |
3:30 दोपहर |
बैंगलुरु |
13 मई 2021 |
SRH vs RR |
7:30 शाम |
कोलकाता |
14 मई 2021 |
RR vs DC |
7:30 शाम |
कोलकाता |
15 मई 2021 |
KKR vs PK |
7:30 शाम |
बैंगलुरु |
16 मई 2021 |
RR vs RCB |
3:30 दोपहर |
कोलकाता |
16 मई 2021 |
CSK vs MI |
7:30 शाम |
बैंगलुरु |
17 मई 2021 |
DC vs SRH |
7:30 शाम |
कोलकाता |
18 मई 2021 |
KKR vs RR |
7:30 शाम |
बैंगलुरु |
19 मई 2021 |
SRH vs PK |
7:30 शाम |
बैंगलुरु |
20 मई 2021 |
RCB vs MI |
7:30 शाम |
कोलकाता |
21 मई 2021 |
KKR vs SRH |
3:30 दोपहर |
बैंगलुरु |
21 मई 2021 |
DC vs CSK |
7:30 शाम |
कोलकाता |
22 मई 2021 |
PK vs RR |
7:30 शाम |
बैंगलुरु |
23 मई 2021 |
MI vs DC |
3:30 दोपहर |
कोलकाता |
23 मई 2021 |
RCB vs CSK |
7:30 शाम |
कोलकाता |
25 मई 2021 |
पहला क्वालिफायर |
7:30 शाम |
अहमदाबाद |
26 मई 2021 |
एलिमिनेटर |
7:30 शाम |
अहमदाबाद |
28 मई 2021 |
दूसरा क्वालिफायर |
7:30 शाम |
अहमदाबाद |
30 मई 2021 |
फाइनल |
7:30 शाम |
अहमदाबाद |
सभी आठ टीमों का फुल स्क्वॉड
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) - महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), अंबति रायडू, सी हरि निशांत, चेतेश्वर पुजारा, दीपक चाहर, ड्वेन ब्रावो, फाफ डू प्लेसिस, हरिशंकर रेड्डी, इमरान ताहिर, जोश हेजलवुड, के भगत वर्मा, के गौतम, कर्ण शर्मा, केएम आसिफ, लुंगी नगदी , मिशेल सेंटनर, मोईन अली, नारायण जगदीशन, आर साई किशोर, रवींद्र जडेजा, रॉबिन उथप्पा, ऋतुराज गायकवाड़, सैम कुरेन, शार्दुल ठाकुर, सुरेश रैना.
दिल्ली कैपिटल्स (DC)- श्रेयस अय्यर (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, अमित मिश्रा, एनरिक नार्तजे, अवेश खान, अक्षर पटेल, क्रिस वोक्स, ईशांत शर्मा, कैगिसो रबाडा, ललित यादव, लुकमान मेरिवाला, मणिमारन सिद्धार्थ, मार्कस स्टोइनिस, प्रवीण दुबे, पृथ्वी शॉ, अश्विन, रिपल पटेल, ऋषभ पंत, सैम बिलिंग्स, शिखर धवन, शिमरॉन हेटमेयर, स्टीव स्मिथ, टॉम कुरेन, उमेश यादव, विष्णु विनोद.
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR)- इयोन मॉर्गन (कप्तान), आंद्रे रसेल, बेन कटिंग, दिनेश कार्तिक, हरभजन सिंह, कमलेश नागरकोटी, करुण नायर, कुलदीप यादव, लोकी फर्ग्यूसन, नीतीश राणा, पैट कमिंस, पवन नेगी, प्रसिद्ध कृष्णा, राहुल त्रिपाठी, रिंकू सिंह, संदीप वॉरियर, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, शिवम मावी, शुभमन गिल, सुनील नरेन, टिम सीफर्ट, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती, वेंकटेश अय्यर.
मुंबई इंडियंस (MI) - रोहित शर्मा (कप्तान), एडम मिल्ने, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकूल रॉय, अर्जुन तेंदुलकर, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, जेम्स नीशाम, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मार्को जेनसेन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, पीयूष चावला, क्विंटन डी कॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट, युद्धवीर सिंह चरक.
पंजाब किंग्स (PK)- केएल राहुल (कप्तान), अर्शदीप सिंह, क्रिस गेल, क्रिस जॉर्डन, दर्शन नलकंडे, डेविड मलान, दीपक हुड्डा, फैबियन एलन, हरप्रीत बराड़, ईशान पोरेल, जलज सक्सेना, जाय रिचर्डसन, मनदीप सिंह, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, मोइजेस हेनरिक्स, मुरुगन अश्विन, निकोलस पूरन, प्रभसिमरन सिंह, रवि बिश्नोई, रिले मेरेडिथ, सरफराज खान, सौरभ कुमार, शाहरुख खान, उत्कर्ष सिंह.
राजस्थान रॉयल्स (RR)-संजू सैमसन (कप्तान), आकाश सिंह, एंड्रयू टाई, अनुज रावत, बेन स्टोक्स, चेतन सकारिया, क्रिस मॉरिस, डेविड मिलर, जयदेव उनादकट, जोफ्रा आर्चर, जोस बटलर, कार्तिक त्यागी, केसी करियप्पा, कुलदीप यादव, लियाम लिविंगस्टोन, महिपाल लोमरोर, मनन वोहरा, मयंक मार्कंडेय, मुस्ताफिजुर रहमान, राहुल तेवतिया, रियान पराग, शिवम दुबे, श्रेयस गोपाल, यशस्वी जायसवाल.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB)- विराट कोहली (कप्तान), एबी डिविलियर्स, एडम जाम्पा, डैन क्रिश्चियन, डैनियल सैम्स, देवदत्त पडिक्कल, ग्लेन मैक्सवेल, हर्षल पटेल, जोशुआ फिलिप, केन रिचर्डसन, केएस भारत, काइल जेमिसन, मोहम्मद अजहरुद्दीन, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, पवन देशपांडे, रजत पाटीदार, सचिन बेबी, शाहबाज अहमद, सुयश प्रभुदेसाई, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल.
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH)- डेविड वॉर्नर (कप्तान), अब्दुल समद, अभिषेक शर्मा, बासिल थम्पी, भुवनेश्वर कुमार, जगदीश सुचित, जेसन होल्डर, जॉनी बेयरस्टो, केन विलियमसन, केदार जाधव, खलील अहमद, मनीष पांडे, मिशेल मार्श, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, प्रियम गर्ग, राशिद खान, संदीप शर्मा, शाहबाज नदीम, श्रीवत्स गोस्वामी, सिद्दार्थ कौल, टी नटराजन, विजय शंकर, विराट सिंह, ऋद्धिमान साहा.
पिछले साल आईपीएल के मुकाबले
कोरोना महामारी के कारण पिछले साल आईपीएल के मुकाबले संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में सितंबर-नवंबर के बीच कराए गए थे. टूर्नामेंट के सभी 60 मैच 3 वेन्यू शारजाह, दुबई और अबुधाबी में कराए गए थे. तब फाइनल में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को हराया था.
Take Weekly Tests on app for exam prep and compete with others. Download Current Affairs and GK app
एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप
AndroidIOS