Lata Deenanath Mangeshkar Award: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 24 अप्रैल 2022 को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया गया. मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट के अनुसार, नरेंद्र मोदी को ‘राष्ट्र और समाज के लिए निःस्वार्थ सेवा’ के लिए यह पुरस्कार मिला है.
इस पुरस्कार को मशहूर गायिका लता मंगेशकर की याद में शुरू किया गया है. इसकी जानकारी 11 अप्रैल 2022 को दिवंगत स्वर कोलिला के परिवार ने दी थी. दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के परिवार ने और मास्टर दीनानाथ मंगेशकर स्मृति प्रतिष्ठान चैरिटेबल ट्रस्ट ने एक बयान में कहा कि उन्होंने इस साल लता मंगेशकर के सम्मान और याद में इस साल से पुरस्कार स्थापित करने का फैसला किया है.
लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार
लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार महान गायिका लता मंगेशकर की स्मृति और सम्मान में शुरू किया गया है. लता मंगेशकर का इस साल 6 फरवरी को 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था.
Humbled to join the 1st Lata Deenanath Mangeshkar Award ceremony. https://t.co/p7Za5tmNLd
— Narendra Modi (@narendramodi) April 24, 2022
यह पुरस्कार किसे प्रदान किया जाता है?
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार हर साल केवल एक ही व्यक्ति को दिया जाएगा. लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार उस व्यक्ति को दिया जायेगा जिसने राष्ट्र, उसके लोगों और समाज के लिए मार्गदर्शन हेतु शानदार और अनुकरणीय योगदान दिया हो. मास्टर दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार का मुख्य उद्देश्य संगीत, नाटक, कला, चिकित्स और सामाजिक कार्य के क्षेत्र के दिग्गजों को सम्मानित करना है.
इन शख्सियतों को पुरस्कृत किया गया
| पुरस्कार का नाम | व्यक्तियों के नाम |
| लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी |
| मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (संगीत) | राहुल देशपांडे |
| मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (विशेष) | आशा पारेख |
| मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (विशेष) | जैकी श्रॉफ |
| मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (आनंदमयी) | मुंबई डब्बावाला (नूतन मुंबई टिफिन बॉक्स सप्लायर्स चैरिटी ट्रस्ट) |
इन्हें भी मिला पुरस्कार
मंगेशकर परिवार ने बयान में कहा दिग्गज अभिनेत्री आशा पारेख और जैकी श्रॉफ को 'सिनेमा के क्षेत्र में समर्पित सेवाओं' हेतु मास्टर दीनानाथ पुरस्कार (विशेष सम्मान) प्रदान किया गया. राहुल देशपांडे को भारतीय संगीत के लिए मास्टर दीनानाथ पुरस्कार मिला. सर्वश्रेष्ठ नाटक का पुरस्कार 'संजय छाया' नाटक को दिया गया.
लता मंगेशकर का निधन कब हुआ था?
लता मंगेशकर का निधन फरवरी 2022 में कई अंग विफलता के बाद हो गया था. वे 92 वर्ष की थीं. प्रधानमंत्री मोदी महान गायिका को अंतिम सम्मान देने हेतु मुंबई में उनके अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे. प्रधानमंत्री मोदी उन्हें अपनी बड़ी बहन मानते थे.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation