भारतीय महिला टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने एक महत्वपूर्ण रिकॉर्ड अपने नाम किया है. ऋचा घोष वनडे में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली महिला खिलाड़ी बन गई हैं. न्यूजीलैंड के विरुद्ध पांच मैचों की वनडे सीरीज के चौथे मैच में ऋचा घोष ने केवल 26 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है.
ऋचा घोष अब भारत की तरफ से महिला क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. उन्होंने मात्र 26 गेंद में अफनी फिफ्टी पूरी की. आपको बता दें कि उन्होंने वेदा कृष्णमूर्ति का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 32 गेंदों में अर्धशतक लगाया था. भारतीय विकेटकीपर ऋचा घोष ने इस पारी के साथ सबसे तेज अर्धशतक का 14 साल पुराना भारतीय रिकॉर्ड तोड़ दिया.
Richa Ghosh brings up the fastest fifty by an Indian batter in Women's ODI 🔥
— ICC (@ICC) February 22, 2022
She needed just 26 balls to reach the milestone 👏
Watch all the #NZvIND action LIVE or on-demand on https://t.co/CPDKNxoJ9v (in select regions) 📺 pic.twitter.com/ad34maGg4A
इनका रिकॉर्ड तोड़ा
इससे पहले भारत की ओर से सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड रूमेली धर के नाम था. रूमेली धर ने साल 2008 में श्रीलंका के खिलाफ 29 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की थी. वेदा कृष्णमूर्ति ने साल 2018 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 32 गेंद में अर्धशतक जड़ा था.
महिला ODI: सबसे कम गेंदों में अर्धशतक (भारतीय खिलाड़ी)
गेंद | खिलाड़ी का नाम | किसके खिलाफ |
26 | ऋचा घोष | न्यूजीलैंड (क्वींसटाउन) फरवरी 2022 |
29 | रुमेली धर | श्रीलंका (कुरुनेगल) मई 2008 |
32 | वेदा कृष्णमूर्ति | साउथ अफ्रीका (किंबरली) फरवरी 2018 |
33 | एस मेघना | न्यूजीलैंड (क्वींसटाउन) फरवरी 2022 |
ऋचा घोष: एक नजर में
ऋचा घोष ने सितंबर 2021 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वनडे डेब्यू किया था. उन्होंने अब तक खेले 6 वनडे में कुल 215 रन बनाए हैं. वनडे में उनके नाम दो अर्धशतक हैं. वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने 13 टी20 में 180 रन बनाए हैं. उनका नाबाद 44 रन सर्वश्रेष्ठ स्कोर है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation