अमेरिकी चुनाव 2020: संयुक्त राज्य अमेरिका के अगले राष्ट्रपति कौन होंगे? बहुप्रतीक्षित परिणाम 03 नवंबर, 2020 को आने की उम्मीद है.
01 नवंबर, 2020 को अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के आखिरी दौर में प्रवेश करने के साथ ही, दो उम्मीदवार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प, जो फिर से चुनाव लड़ रहे हैं और उनके डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन ने वोटों को अपने पक्ष में, खासकर मुख्य चुनावी राज्यों में, हासिल करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी.
31 अक्टूबर, 2020 तक लगभग 92 मिलियन अमेरिकियों ने अपने वोट डाल दिए थे, जो एक नया रिकॉर्ड है. हालांकि, 03 नवंबर, 2020 को मुख्य मतदान दिवस एक निर्णायक के तौर पर कार्य करेगा.
वोटों की गिनती कब शुरू होगी?
वोट डालने की अवधि समाप्त होने के तुरंत बाद, वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी. समय क्षेत्र के आधार पर, प्रत्येक राज्य में वोटों का समय बदल जाएगा.
विजेता की घोषणा कब होगी?
03 नवंबर को स्पष्ट विजेता की घोषणा नहीं की जा सकती है, जिसे अधिक संख्या में मतपत्र मेल से दिए गए हैं. 03 नवंबर के बाद, मतपत्रों की गिनती की प्रक्रिया पूरी होने में कुछ और दिन लग सकते हैं.
वर्तमान में कौन अग्रणी है?
हालांकि, इस चुनाव में जीत और हार मार्जिन बेहद कम रहने की उम्मीद है, ट्रम्प के डेमोक्रेट प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन पेंसिल्वेनिया, मिशिगन और विस्कॉन्सिन सहित कुछ मुख्य चुनावी राज्यों में अग्रणी रहे हैं, जिन्हें ट्रम्प ने वर्ष 2016 में 01 प्रतिशत से कम मार्जिन से जीता था.
मुख्य चुनावी राज्य कौन से हैं?
मुख्य चुनावी राज्यों में एरिज़ोना, फ्लोरिडा, जॉर्जिया, आयोवा, मिशिगन, मिनेसोटा, नेवादा, न्यू हैम्पशायर, उत्तरी कैरोलिना, ओहियो, पेंसिल्वेनिया, टेक्सास, वर्जीनिया और विस्कॉन्सिन शामिल हैं.
वर्ष 2016 में इन चुनावी राज्यों में कौन जीता था?
चुनावी राज्य | 2016 के विजेता | % प्रतिशत में |
एरिज़ोना | डोनाल्ड ट्रम्प | 3.6 |
फ्लोरिडा | डोनाल्ड ट्रम्प | 1.2 |
जॉर्जिया | डोनाल्ड ट्रम्प | 5.2 |
आयोवा | डोनाल्ड ट्रम्प | 9.5 |
मिशिगन | डोनाल्ड ट्रम्प | 0.2 |
मिनेसोटा | हिलेरी क्लिंटन | 1.5 |
नेवादा | हिलेरी क्लिंटन | 2.4 |
न्यू हैम्पशायर | हिलेरी क्लिंटन | 0.4 |
उत्तर कैरोलिना | डोनाल्ड ट्रम्प | 3.7 |
ओहियो | डोनाल्ड ट्रम्प | 8.2 |
पेंसिल्वेनिया | डोनाल्ड ट्रम्प | 0.7 |
टेक्सास | डोनाल्ड ट्रम्प | 9.1 |
वर्जीनिया | हिलेरी क्लिंटन | 5.4 |
विस्कॉन्सिन | डोनाल्ड ट्रम्प | 0.8 |
डोनाल्ड ट्रम्प की वर्ष, 2016 की जीत काफी हद तक इन चुनावी राज्यों में उनके द्वारा संचालित थी. हालांकि, इस बार इन सभी राज्यों में जीत का अंतर पिछली बार की तुलना में काफी कम होने की उम्मीद है. ट्रम्प ने पेनसिल्वेनिया में 31 अक्टूबर की रैली में लगभग पूरा दिन बिताया जोकि एक महत्वपूर्ण चुनावी राज्य है और पुनः राष्ट्रपति बनने के लिए ट्रम्प को इस राज्य में जीत अवश्य हासिल करनी होगी. वर्तमान में बिडेन इस राज्य से अग्रणी हैं.
ये चुनावी राज्य इतने महत्वपूर्ण क्यों हैं?
वर्ष 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनावों में, हिलेरी क्लिंटन ने चुनावों का नेतृत्व किया और डोनाल्ड ट्रम्प की तुलना में लगभग तीन मिलियन अधिक मतों से जीत हासिल की, लेकिन वे फिर भी चुनाव हार गईं क्योंकि अमेरिका एक निर्वाचक मंडल प्रणाली का उपयोग करता है.
अमेरिकी निर्वाचक मंडल प्रणाली के तहत, सबसे अधिक मतों से जीतना हमेशा उम्मीदवार को चुनाव जीतने में मदद नहीं करता है, यह वह प्रणाली है जहां से वे ऐसे वोट हासिल करते हैं जो अंतिम जीत के लिए महत्वपूर्ण होते हैं.
अमेरिकी निर्वाचक मंडल प्रणाली क्या है?
संयुक्त राज्य अमेरिका अपने राष्ट्रपति का चुनाव करने के लिए एक निर्वाचक मंडल प्रणाली का उपयोग करता है. अमेरिकी निर्वाचक मंडल प्रणाली (इलेक्टोरल कॉलेज सिस्टम) के तहत, प्रत्येक राज्य जितने सदस्यों को कांग्रेस हाउस और सीनेट में भेजता है, उस संख्या के आधार पर उस संबद्ध राज्य को वोट दिए जाते हैं. कुल मिलाकर, इलेक्टोरल कॉलेज वोट के कुल वोटों की संख्या 538 हैं. इसलिए किसी भी उम्मीदवार को चुनाव जीतने के लिए कम से कम 270 वोट तो जरुर हासिल करने होते हैं.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation