जागरण जोश. कॉम अपने पाठकों के लिए साप्ताहिक करेंट अफेयर्स प्रश्न उपलब्ध करा रहा है. इसमें पूरे सप्ताह के करेंट अफेयर्स से संबंधित परीक्षोपयोगी प्रश्नों का संकलन है.
1. हाल ही में किस देश ने मध्यम दूरी की एक नई मिसाइल ‘खुरमशहर’ का सफल परीक्षण किया?
a. ईरान
b. अमेरिका
c. जापान
d. नेपाल
2. किस पूर्व गृह सचिव ने भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) के रूप में शपथ ग्रहण की?
a. आरके सिंह
b. गजेंद्र सिंह
c. सुनील सचदेवा
d. राजीव महर्षि
3. हाल ही में विश्व परमाणु उद्योग स्थिति रिपोर्ट 2017 के अनुसार, भारत का परमाणु ऊर्जा प्रतिष्ठानों मे कौन सा स्थान है?
a. पहला
b. तीसरा
c. चौथा
d. इनमें से कोई नहीं
4. नीति आयोग ने किस राज्य में 22 सितम्बर 2017 को ‘साथ’ कार्यक्रम की शुरुआत की?
a. झारखंड
b. पंजाब
c. हरियाणा
d. असम
5. केंद्र सरकार ने किस योजना के बैक अप हेतु एलपीजी पंचायत पहल को लॉन्च करने की घोषणा की?
a. प्रधानमंत्री रोजगार योजना
b. प्रधानमंत्री जन धन योजना
c. उज्ज्वला योजना
d. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना
6. मुख्य आर्थिक सलाहकार के रूप में किसे एक साल का विस्तार दिया गया?
a. अरविंद सुब्रमण्यन
b. बिबेक देबरॉय
c. रघुराम राजन
d. उर्जित पटेल
7. किस देश ने हाल ही में अमेरिका पर युद्ध छेड़ने का आरोप लगाया?
a. इराक
b. ईरान
c. उत्तर कोरिया
d. चीन
8. किस बैंक ने अपने ग्राहकों को राहत देते हुए सेविंग्स अकाउंट के लिए न्यूनतम बैलेंस 5,000 रुपए था, जिसे अब 3,000 रुपये कर दिया है?
a. पंजाब नेशनल बैंक
b. भारतीय स्टेट बैंक
c. देना बैंक
d. इनमें से कोई नहीं
9. भारत दौरा पर आए अमेरिकी रक्षा मंत्री अमर जवान ज्योति पर गए, निम्न में से उनका क्या नाम है?
a. डेविड जॉन
b. जेम्स मैटिस
c. निक्की हेली
d. मारिया क्लिंटन
10. निम्न में से किस देश ने आतंरिक कारणों से व्हाट्सएप पर रोक लगाई?
a. उत्तरी कोरिया
b. मलेशिया
c. पाकिस्तान
d. चीन
11. निम्नलिखित में से नौसेना को किस विध्वंसक की खरीद हेतु हाल ही में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने मंजूरी प्रदान की?
a. सोनार
b. मिसाइल
c. राडार
d. टैंक
12. निम्नलिखित में से किस कंपनी द्वारा किये गये सर्वेक्षण में भारत में भेल और एसबीआई को सबसे बेहतर कार्यस्थल की सूची में शामिल किया गया?
a. मर्सर
b. इनोडाटा
c. इंडीड
d. एक्सपीडिया
13. हाल ही में वैज्ञानिकों द्वारा जारी किये गये शोधपत्र में ब्लैक होल से किस प्रकार की तरंगों की पहचान की गयी?
a. चुम्बकीय तरंगे
b. गुरुत्वीय तरंगें
c. लेज़र तरंगें
d. माइक्रो तरंगें
14. हाल ही में मनाये गये विश्व समुद्री दिवस-2017 का विषय क्या था?
a. जहाजों, बंदरगाहों और लोगों को जोड़ना
b. सामुद्रिक पारिस्थितिक तंत्र को मजबूत करना
c. जैव विविधता के लिए पहल
d. समुद्री जल-जीव और मनुष्य की भूमिका
उत्तर- जहाजों, बंदरगाहों और लोगों को जोड़ना
15. भारतीय स्टेट बैंक के नये नियमों के अनुसार खाता खुलवाने के कितने दिनों के भीतर बंद करवाने पर ग्राहक से कोई शुल्क नहीं वसूला जायेगा?
a. 14
b. 30
c. 60
d. 90
उत्तर:
1.a. ईरान
2.d. राजीव महर्षि
3.b. तीसरा
4.d. असम
5.c. उज्ज्वला योजना
6.a. अरविंद सुब्रमण्यन
7.c. उत्तर कोरिया
8.b. भारतीय स्टेट बैंक
9.b. जेम्स मैटिस
10.d. चीन
11. a. सोनार
12. c. इंडीड
13. b. गुरुत्वीय तरंगें
14. a. जहाजों, बंदरगाहों और लोगों को जोड़ना
15. a. 14
Comments
All Comments (0)
Join the conversation