हाल ही में दिल्ली पुलिस ने अपने सभी जिलों के डिसीपी को अपने क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। बीते दिनों पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार ने पाकिस्तानियों के वीजा रद्द करने का निर्णय लिया है। इसके तहत केवल मेडिकल, डिप्लोमैटिक और लॉन्ग टर्म वीजा (LTV) वाले नागरिकों को छूट दी गई है।
भारतीय संविधान में नागरिकता अधिनियम 1955 संविधान का भाग II, अनुच्छेद 5-11, नागरिकता से संबंधित है। नागरिकता व्यक्ति और राज्य के बीच संबंध को दर्शाती है। भारत सरकार पहचान से जुड़े कई सारे डॉक्यूमेंट्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड और वोटर आईडी जैसे ढेरो प्रूफ जारी करती है। ऐसे में आज इस लेख में जाने आप भारतीय हैं, इसकी नागरिकता के बारे में कैसे पता चल सकेगा। UIDAI के अनुसार, आधार कार्ड को सिर्फ पहचान का प्रूफ माना जाता है नागरिकता का नहीं। कोई भी व्यक्ति जो भारत में रह रहा है, उसके लिए आधार नागरिकता का प्रमाण नहीं है। ऐसे में जानिए आपकी भारतीय नागरिकता किस आईडी प्रूफ से पता चलेगी।
किन डॉक्यूमेंट्स से पता चलेगी भारतीय नागरिकता
पहले जहां भारतीय नागरिकता के लिए प्रमुख दस्तावेजों में भारतीय पासपोर्ट (Indian Passport), नागरिकता सर्टिफिकेट (Citizenship Certificate), जन्म सर्टिफिकेट (Birth Certificate) और एजुकेशनल सर्टिफिकेट (Educational Certificates) शामिल किए गए थे। वहीं अब मीडिया रिपोट्स के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने भारतीय नागरिकता के वैध प्रमाण के रूप में आधार कार्ड, पैन कार्ड और राशन कार्ड स्वीकार नहीं करने का निर्णय किया है। नए नागरिकता नियम के तहत 29 अप्रैल के बाद मेडिकल वीजा भी रद्द कर दिए गए। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों के अनुसार, सिर्फ वोटर आईडी और पासपोर्ट से ही भारतीय नागरिकता का पता लगाया जा रहा है।
आधार कार्ड
UIDAI के अनुसार आधार कार्ड भी सिर्फ पहचान का प्रूफ है, नागरिकता का नहीं। इसके लिए नागरिकों को वैकल्पिक प्रमाण की आवश्यकता होगी। जो अधिक वैलिड माने जाएंगे।
पैन कार्ड
पैन कार्ड को आयकर विभाग की ओर से जारी किया जाता है, इससे आपकी नागरिकता नहीं पता चलती। इसी के साथ कई विदेशी नागरिक भी भारत में व्यापार या निवेश के लिए पैन कार्ड इस्तेमाल करते हैं।
राशन कार्ड
राशन कार्ड को राज्य सरकार की ओर जारी किया जाता है। यह परिवार की पहचान और आर्थिक स्थिति का प्रमाण है, नागरिकता का नहीं।
वोटर आईडी
वोटर आईडी भारत के नागरिकों के लिए जारी किया जाता है। निर्वाचन आयोग केवल भारतीय नागरिकों को ही वोट देने का अधिकार देता है। इसे टेक्निकल रूप से पूरी तरीके से नागरिकता प्रमाण माना जा सकता है क्योंकि इसमें जन्म स्थान या राष्ट्रीयता का सीधा उल्लेख मिलता है।
पासपोर्ट
विदेश मंत्रालय की ओर से पासपोर्ट केवल भारतीय नागरिकों को ही जारी किया जाता है। पासपोर्ट ही भारत की नागरिकता का सबसे प्रमाणिक और आधिकारिक प्रमाण है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation