रायबरेली जिला (उत्तर प्रदेश): केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश स्थित रायबरेली जिले में राजीव गांधी राष्ट्रीय उड़ान विश्वविद्यालय के नाम से एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी.
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उत्तर प्रदेश स्थित रायबरेली जिले में राजीव गांधी राष्ट्रीय उड़ान विश्वविद्यालय के नाम से एक केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना करने के प्रस्ताव को मंजूरी 11 जुलाई 2013 को प्रदान की.
राजीव गांधी राष्ट्रीय उड़ान विश्वविद्यालय से संबंधित मुख्य तथ्य
• राजीव गांधी राष्ट्रीय उड़ान विश्वविद्यालय की स्थापना एक केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में की जानी है,.
• इस विश्वविद्यालय संचालन नागर विमानन मंत्रालय के प्रशासनिक में किया जाना निर्धारित है.
• इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी (आईजीआरयूए) के पास उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में उपलब्ध जमीन पर विश्वविद्यालय के निर्माण के पहले चरण (2013-14 से 2018-19) में केंद्र सरकार की ओर से 202 करोड़ रूपए दिए जाने निर्धारित हैं.
• इसके पहले चरण में आईजीआरयूए के पास उपलब्ध लगभग 26.35 एकड भूमि का चयन राष्ट्रीय उड़ान विश्वविद्यालय की स्थापना हेतु किया गया है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation