देश के प्रमुख राजनीतिक दलों में से एक जनता पार्टी का केंद्र में प्रमुख विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विलय हो गया. इस विलय की घोषणा जनता पार्टी के अध्यक्ष डॉ. सुब्रमानियन स्वामी ने नई दिल्ली में भाजपा के अध्यक्ष राजनाथ सिंह एवं अन्य नेताओं की उपस्थिति में 11 अगस्त 2013 को की.
जनता पार्टी
जनता पार्टी 1975 तथा 1977 के दौरान तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा आपातकाल लगाये जाने का सामूहिक विरोध के तौर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के सहयोग से अस्तित्व में आया था. 1977 के लोकसभा चुनावों में जनता पार्टी ने रूलिंग पार्टी भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से अधिक बहुमत हासिल की. 23 जनवरी 1977 को जनता पार्टी के गठन में कांग्रेस (ओ), भारतीय जनसंघ, भारतीय लोक दल, जनता मोर्चा, स्वतंत्रता पार्टी, सोशलिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया तथा कांग्रेस (आर) से अलग हुए लोगों के साथ किया गया था. मोरारजी देसाई जनता पार्टी के प्रथम अध्यक्ष थे. जनता पार्टी का मुख्यालय नई दिल्ली में है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation