दलाल स्ट्रीट इनवेस्टमेंट जर्नल ने अपना छठा सार्वजनिक उपक्रम पुरस्कार 24 मार्च 2015 को नई दिल्ली में प्रदान किया .
यह पुरस्कार विभिन्न सार्वजनिक उपक्रमों को प्रदर्शन उत्कृष्टता और अर्थव्यवस्था में योगदान के लिए दिए गए.
पंद्रह सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को 2014 में उनके प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न श्रेणियों के अन्तर्गत यह पुरस्कार प्रदान किए गए. प्रदर्शन का आकलन केपीएमजी द्वारा विकसित एक मॉडल के आधार पर किया गया. जिसमे उत्पादकता, दक्षता, लाभ, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे क्षेत्रों को आधार बनाया गया था.
पुरस्कारों की सूची
पुरस्कार और श्रेणी | विजेता | |
---|---|---|
1 | वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महारत्न उपक्रम - विनिर्माण क्षेत्र | एनटीपीसी |
2 | सबसे कुशल महारत्न उपक्रम – विनिर्माण क्षेत्र | बीएचईएल |
3 | सबसे तेजी से वृधि करने वाली उपक्रम– गैर विनिर्माण क्षेत्र | आरईसी |
4 | वर्ष की सर्वश्रेष्ठ जनरल इंश्योरेंस कंपनी | न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी |
5 | मेगा परियोजना के कार्यान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन | सेल |
6 | सूचीबद्ध सार्वजनिक उपक्रमों में सबसे अधिक धन निर्माण करने वाला उपक्रम | एनबीसीसी |
7 | वर्ष की सर्वश्रेष्ठ नवरत्न उपक्रम - गैर विनिर्माण | पीएफसी |
8 | रिटेल बैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन | केनरा बैंक |
9 | जनरल इंश्योरेंस क्षेत्र में वर्ष का सतत उत्कृष्ट प्रदर्शन | यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी |
10 | वर्ष की श्रेष्ठ महारत्न उपक्रम – गैर विनिर्माण | ओएनजीसी |
11 | इंडिया में सबसे बड़ी ई-कॉमर्स पोर्टल | आईआरसीटीसी |
12 | सबसे कुशल मिनीरत्न उपक्रम – गैर विनिर्माण क्षेत्र | कॉनकॉर |
13 | सबसे कुशल सार्वजनिक क्षेत्र का बैंक | बैंक ऑफ बड़ौदा |
14 | सबसे कुशल नवरत्न – गैर विनिर्माण क्षेत्र | एनएमडीसी |
15 | सबसे तेजी से वृधि करने वाली महारत्न-गैर विनिर्माण क्षेत्र | कोल इंडिया |
Comments
All Comments (0)
Join the conversation