भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान अजीतपाल सिंह को वर्ष 2014 के द्रोणाचार्य पुरस्कार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया. इसकी जानकारी केन्द्रीय खेल सचिव अजित शरण ने 7 अगस्त 2014 को दी.
समिति में 15 सदस्य होंगे, जिसमें 12 प्रसिद्ध खिलाड़ी और तीन अधिकारी होंगे. तीन अधिकारी भारतीय खेल प्राधिकरण के महानिदेशक, महासचिव और खेल मंत्रालय के उच सचिव दोनों समितियों में होंगे. वर्ष 2013 के द्रोणाचार्य पुरस्कार समिति के अध्यक्ष पर्वतारोही एचपीएस आहलूवालिया थे.
इन पुरस्कारों की घोषणा राष्ट्रीय खेल दिवस अर्थात 29 अगस्त 2014 को की जानी है. द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता को पुरस्कार स्वरूप 5-5 लाख रुपए नगद दिया जाता है. युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय के पास कई खेल संघों की ओर से पुरस्कार के लिए नामांकन आ चुके हैं.
अजितपाल सिंह
अजितपाल सिंह तीन ओलंपिक (1968, 1972, 1976) में भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया. उन्हें वर्ष 1970 में अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया. अजितपाल सिंह की कप्तानी में वर्ष 1975 में भारत ने हाकी विश्व कप का खिताब जीता था. अजितपाल सिंह को ओलंपिक खेलों के लिए लंदन जाने वाले भारतीय दल का प्रमुख बनाया गया था. अजितपाल सिंह 1992 में पदमश्री से सम्मानित किया गया था.

Comments
All Comments (0)
Join the conversation