रांची राइनोज ने दिल्ली वेवराइडर्ज को पराजित कर हॉकी इंडिया लीग 2013 का खिताब 10 फरवरी 2013 को जीता. रांची के बिरसामुंडा एस्टोटर्फ स्टेडियम में खेले गए फाइनल में रांची राइनोज ने एक के मुकाबले दो गोल से यह खिताब जीत लिया. रांची राइनोज को इस जीत के लिए ट्रॉफी के साथ ढाई करोड़ रुपए और उपविजेता दिल्ली वेवराइडर्ज को सवा करोड़ रुपए मिले.
इससे पहले उत्तर प्रदेश विजार्ड ने पंजाब वारियर्स को 4-3 से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया. उत्तर प्रदेश को 75 लाख रुपए मिले.
मुम्बई मैजिशियन्स के संदीप सिंह ने इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक 11 गोल किए, जबकि मंनदीप सिंह 10 गोलों के साथ दूसरे स्थान पर रहे.
हॉकी इंडिया लीग: हॉकी इंडिया लीग 14 जनवरी 2013 से 10 फरवरी 2013 तक खेली गई, जिसमें 5 टीमों दिल्ली वेव राइडर्स, जेपी पंजाब राइडर्स, सहारा इंडिया उत्तर प्रदेश विजार्ड्स, डाबर मुंबई मैजीशियन और पटेल-यूनिएक्सेल रांची राइनो ने भाग लिया. यह टूर्नामेंट 5 स्थानों दिल्ली, जालंधर, लखनऊ, मुंबई और रांची में खेला गया. हॉकी इंडिया लीग में विश्व के शीर्ष हॉकी खिलाड़ियों द्वारा भाग लिया गया. इस लीग के तहत कुल 34 मैच खेले गए.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation