हिंदी कथाकार, कवि और अनुवादक उदय प्रकाश की कहानी संग्रह मोहनदास सहित भारतीय भाषाओं के 22 साहित्यकारों की रचनाओं को वर्ष 2010 के साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए 21 दिसंबर 2010 को चुना गया. पुरस्कार के रूप में प्रत्येक विजेता को ताम्रफलक, शाल एवं एक लाख रूपये नकद प्रदान किया जाता है. विदित हो कि साहित्य अकादमी पुरस्कार की स्थापना वर्ष 1954 में की गई थी. साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिए विधावार चयनित साहित्यकार निम्नलिखित हैं.
कहानी
उदय प्रकाश(हिंदी), मनोज (डोगरी), नांजिल नाडन (तमिल)
कविता
अरविंद उजीर (बोडो), अरुण साखरदांडे (कोंकणी), गोपी नारायण प्रधान (नेपाली), वनीता (पंजाबी), मंगत बादल (राजस्थानी), मिथिला प्रसाद त्रिपाठी (संस्कृत), लक्ष्मण दुबे (सिंधी) और शीन काफ निजाम (उर्दू)
उपन्यास
बानी बसु (बांग्ला), एस्थर डेविड (अंग्रेजी), धीरेंद्र महेता (गुजराती) और एम. बोरकन्या (मणिपुरी)
आलोचना
केशदा महन्त (असमिया) बशर बशीर (कश्मीरी), रहमत तरिकरे (कन्नड़) और अशोक रा. केलकर (मराठी)
एमपी वीरेंद्र कुमार (मलयालम) को यात्रा वृतांत, पठानी पटनायक (उड़िया) को आत्मकथा और भोगला सोरेन (संथाली) को नाटक के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कारों के लिए चुना गया.
मैथिली और तेलुगु भाषाओं के लिए पुरस्कारों की घोषणा बाद में की जानी है.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation