सिक्किम राज्य को राष्ट्रीय पर्यटन पुरस्कार 2012-13 प्रदान किया गया. मानव संसाधन विकास मंत्री शशि थरूर ने यह पुरस्कार सिक्किम के पर्यटन मंत्री भीम दुंगल को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित एक समारोह में 18 फ़रवरी 2014 को प्रदान किया.
केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय ने ग्रामीण पर्यटन परियोजनाओं के क्रियान्वयन में सिक्किम को सर्वश्रेष्ठ राज्य के रूप में घोषणा की. मंत्रालय ने सिक्किम का वर्णन समृद्ध संस्कृति और सुंदर प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव करने के लिए एक आदर्श स्थल के रूप में किया.
पुरस्कार समारोह में भीम दुंगल ने ये सूचित किया की सिक्किम के मुख्यमंत्री पवन चामलिंग ने कई आधारभूत सुविधाओं के साथ साथ राज्य में पर्यटन सुविधाओं के विकास के लिए 140 करोड़ रुपये की एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की है.
सिक्किम में पर्यटन
सिक्किम के पर्यटन विभाग ने केरल , गुजरात, कर्नाटक और गोवा जैसे राज्यों के साथ करार किया था . राज्य में अंतरराष्ट्रीय पर्यटन प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए विभाग भूटान और नेपाल जैसे देशों के साथ भी बातचीत कर रहा है.
पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार
पर्यटन मंत्रालय राष्ट्रीय नीतियां और कार्यक्रम तैयार करने तथा देश में पर्यटन के विकास और संवर्धन के लिए केन्द्रीय सरकार की विभिन्न एजेंसियों, राज्य सरकारों एवं निजी क्षेत्र की गतिविधियों का समन्वय करने हेतु नोडल एजेंसी है. मंत्रालय का नेतृत्व केन्द्रीय पर्यटन मंत्री करते हैं और राज्य मंत्री उनका सहयोग करते हैं.
सिक्किम की अन्य उपलब्धियां और उसे प्राप्त पुरस्कार
• सिक्किम को निर्मल भारत अभियान के क्रियान्वयन के लिए भारत में पहली बार राज्य के रूप में स्थान दिया गया.
• सिक्किम को राज्य में मनरेगा योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए 2 मनरेगा पुरस्कार प्राप्त हुआ.
• 2013 में ई शासन के लिए सिक्किम को ई- नॉर्थ ईस्ट पुरस्कार प्राप्त हुआ.
• स्प्रिंग संरक्षण परियोजना के लिए सिक्किम को 2013 में कृषि नेतृत्व पुरस्कार प्राप्त हुआ.
• 2004-05 में इसे शिक्षा के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले राज्य के रूप में पुरस्कार दिया गया.
• 2005 में सूचना प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में इसे स्कोच चैलेंजर पुरस्कार दिया गया.
• 2006 में हॉस्पेटेलिटी इंडिया अवार्ड दिया गया.
• बागवानी में राज्य नेतृत्व पुरस्कार 2009 से भी नवाज़ा गया.
• वर्ष 2009 के लिए साहसिक पर्यटन के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य घोषित किया गया.
Comments
All Comments (0)
Join the conversation