This is an archived article last updated on Dec 3, 2024. The information may be outdated.

भारतीय संविधान के सभी भाग व अनुच्छेद, यहां पढ़ें

Last Updated: Dec 3, 2024, 12:53 IST

इस लेख में भारतीय संविधान के सभी महत्त्वपूर्ण भाग और अनुच्छेद दिए गए हैं। भारत में आयोजित होने वाली विभिन्न परीक्षाओं में इनसे जुड़े सवाल पूछे जाते हैं। आप नीचे दी गई टेबल के माध्यम से भारतीय संविधान के सभी भाग और अनुच्छेद याद कर सकते हैं। 

भारतीय संविधान के सभी भाग व अनुच्छेद
भारतीय संविधान के सभी भाग व अनुच्छेद

भारतीय संविधान दुनिया का सबसे बड़ा संविधान है, जो कि 2 साल 18 महीने और 11 दिनों में बनकर तैयार हुआ था। हमारे संविधान को तैयार करने में संविधान सभा में शामिल विशेषज्ञ शामिल थे, जिन्होंने कई देशों का संविधान पढ़कर सालों तक शोध और अध्ययन किया और अंत में दुनिया का सबसे बड़ा संविधान हमारे सामने आया।

आज भी संविधान सभा की मूल कॉपी संसद भवन में सुरक्षित रखी गई। इसे एक बॉक्स में रखा गया है, जिसमें हीलियम गैस भरी हुई है, जिससे इससे पन्ने सुरक्षित रहे। यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो परीक्षा में अक्सर संविधान के भाग व अनुच्छेद को लेकर सवाल पूछे जाते हैं। इस लेख में पूरी टेबल दी गई है, जिससे आप कई बार पढ़कर आसानी से याद कर सकते हैं। 

भारतीय संविधान में कितने भाग और अनुच्छेद

भारतीय संविधान में वर्तमान में 25 भाग, 448 अनुच्छेद और 12 अनुसूचियां हैं। हालांकि, पूर्व में इसे 22 भाग, 395 अनुच्छेद और 12 अनूसूचियां थीं। समय के साथ इसमें संशोधन हुआ और तीन नए भाग जोड़े गए। 

 

                  भारतीय संविधान के भाग

भाग

विषय

सामग्री

भाग I

संघ और उसका क्षेत्र

अनुच्छेद 1 से 4

भाग II

सिटिजनशिप

अनुच्छेद 5 से 11

भाग III

मौलिक अधिकार

अनुच्छेद 12 से 35

भाग IV

निर्देशक सिद्धांत

अनुच्छेद 36 से 51

भाग IVA

मौलिक कर्तव्य

अनुच्छेद 51ए

भाग V

संघ

अध्याय I - कार्यपालिका (अनुच्छेद 52 से 78)
अध्याय II - संसद (अनुच्छेद 79 से 122)
अध्याय III - राष्ट्रपति की विधायी शक्तियां (अनुच्छेद 123)
अध्याय IV - संघीय न्यायपालिका (अनुच्छेद 134 ... 124 से 147)
अध्याय V - भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (अनुच्छेद 148 से 151)

अनुच्छेद 52 से 151

भाग VI

राज्य

अध्याय I - सामान्य (अनुच्छेद 152)
अध्याय II - कार्यपालिका (अनुच्छेद 153 से 167)
अध्याय III - राज्य विधानमंडल (अनुच्छेद 168 से 212)
अध्याय IV - राज्यपाल की विधायी शक्तियां (अनुच्छेद 213)
अध्याय V - उच्च न्यायालय (अनुच्छेद 214 से 232)
अध्याय VI - अधीनस्थ न्यायालय (अनुच्छेद 233 से 237)

अनुच्छेद 152 से 237

भाग VII

प्रथम अनुसूची के भाग बी के राज्य संविधान द्वारा रद्द (7वां संशोधन) अधिनियम, 1956

अनुच्छेद 238 (निरस्त)

भाग आठ

केंद्र शासित प्रदेश

अनुच्छेद 239 से 242

भाग IX

पंचायत

अनुच्छेद 243 से 243O

भाग IXA

नगर पालिकाएं

अनुच्छेद 243P से 243ZG

भाग IXB

सहकारी समितियां

अनुच्छेद 243H से 243ZT

भाग X

अनुसूचित एवं जनजातीय क्षेत्र

अनुच्छेद 244 से 244ए

भाग XI

संघ और राज्यों के बीच संबंध

अध्याय I - विधायी संबंध (अनुच्छेद 245 से 255)
अध्याय II - प्रशासनिक संबंध (अनुच्छेद 256 से 263)

अनुच्छेद 245 से 263

भाग 12

वित्त, संपत्ति, अनुबंध और मुकदमे

अध्याय I - वित्त (अनुच्छेद 264 से 291)
अध्याय II - उधार लेना (अनुच्छेद 292 से 293)
अध्याय III - संपत्ति, अनुबंध, अधिकार, देयताएं, दायित्व और मुकदमे (अनुच्छेद 294 से 300)
अध्याय IV - संपत्ति का अधिकार (अनुच्छेद 300-ए)

अनुच्छेद 264 से 300A

भाग XIII

भारत के राज्यक्षेत्र के भीतर व्यापार, वाणिज्य और समागम

अनुच्छेद 301 से 307

भाग XIV

संघ और राज्यों के अधीन सेवाएं

अनुच्छेद 308 से 323

भाग XIVA

न्यायाधिकरण

अनुच्छेद 323A से 323B

भाग XV

चुनाव

अनुच्छेद 324 से 329ए

भाग XVI

कुछ वर्गों के संबंध में विशेष प्रावधान

अनुच्छेद 330 से 342

भाग XVII

राजभाषा

अध्याय I - संघ की भाषा (अनुच्छेद 343 से 344)
अध्याय II - क्षेत्रीय भाषाएं (अनुच्छेद 345 से 347)
अध्याय III - सर्वोच्च न्यायालय, उच्च न्यायालयों आदि की भाषा (अनुच्छेद 348 से 349)
अध्याय IV - विशेष निर्देश (अनुच्छेद 350 से 351)

अनुच्छेद 343 से 351

भाग XVIII

आपातकालीन प्रावधान

अनुच्छेद 352 से 360

भाग XIX

मिश्रित

अनुच्छेद 361 से 367

भाग XX

संविधान संशोधन

अनुच्छेद 368

भाग XXI

अस्थायी, संक्रमणकालीन और विशेष प्रावधान

अनुच्छेद 369 से 392

भाग XXII

संक्षिप्त शीर्षक, प्रारम्भ, हिन्दी में आधिकारिक पाठ और निरसन

अनुच्छेद 393 से 395

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Dec 3, 2024, 12:51 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News