BCCI के नए सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में किसे मिली जगह कौन हुआ बाहर, यहां देखें पूरी लिस्ट
बीसीसीआई ने 2025-26 सीजन के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट जारी किए हैं, जहां कुल 30 खिलाड़ियों को जगह दी गयी है, ग्रेड A में शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा शामिल हैं। वहीं टेस्ट-टी20 से संन्यास के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा को ग्रेड B में डिमोशन मिला है। ग्रेड B में केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर भी हैं। वहीं A+ कैटेगरी हटा दी गई है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में सीनियर महिला और पुरुष टीमों के लिए 2025-26 सीजन के एनुअल प्लेयर कॉन्ट्रैक्ट का ऐलान कर दिया है। इस बार कुल 30 पुरुष खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट दिए गए हैं। खास बात यह है कि बीसीसीआई ने इस बार A+ कैटेगरी को खत्म कर दिया है, जिससे कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
कोहली-रोहित को झटका, ग्रेड B में डिमोशन
पूर्व कप्तान विराट कोहली और रोहित शर्मा को बड़ा झटका लगा है। टेस्ट और टी20 से संन्यास लेने के बाद दोनों अब सिर्फ वनडे खिलाड़ी रह गए हैं, इसी वजह से उन्हें टॉप ग्रेड से हटाकर ग्रेड B में रखा गया है। पहले दोनों A+ ग्रेड में थे और 7 करोड़ रुपये पाते थे, लेकिन अब उन्हें ग्रेड B में जगह मिली है।
Source: @imVkohli (X, previolusly Twitter)
सिर्फ तीन खिलाड़ी ग्रेड A में शामिल
बीसीसीआई के नए कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट में इस बार केवल तीन खिलाड़ियों को ग्रेड A में जगह मिली है। इनमें टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन गिल, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा शामिल हैं। अब यही तीनों पुरुष टीम के टॉप टियर खिलाड़ी माने जाएंगे।
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) February 9, 2026
BCCI announces Annual Player Retainership for Team India Senior Men and Senior Women for the 2025-26 season#TeamIndia | Details 🔽https://t.co/Rd3pUCPRr9 pic.twitter.com/UNYRThs1kW
सैलरी स्ट्रक्चर पर अभी सस्पेंस
2024-25 सीजन में ग्रेड A खिलाड़ियों को 5 करोड़, ग्रेड B को 3 करोड़ और ग्रेड C को 1 करोड़ रुपये सालाना मिलते थे। वहीं पहले A+ ग्रेड वालों को 7 करोड़ मिलते थे। हालांकि, बीसीसीआई ने अभी यह साफ नहीं किया है कि 2025-26 के लिए पेमेंट स्ट्रक्चर में कोई बदलाव होगा या नहीं।
टीम इंडिया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट 2025-26
| क्रम | खिलाड़ी |
| 1 | शुभमन गिल |
| 2 | जसप्रीत बुमराह |
| 3 | रविंद्र जडेजा |
ग्रेड B
| क्रम | खिलाड़ी |
| 4 | वॉशिंगटन सुंदर |
| 5 | रोहित शर्मा |
| 6 | विराट कोहली |
| 7 | केएल राहुल |
| 8 | मोहम्मद सिराज |
| 9 | हार्दिक पांड्या |
| 10 | ऋषभ पंत |
| 11 | कुलदीप यादव |
| 12 | यशस्वी जायसवाल |
| 13 | सूर्यकुमार यादव |
| 14 | श्रेयस अय्यर |
ग्रेड C
| क्रम | खिलाड़ी |
| 15 | अक्षर पटेल |
| 16 | तिलक वर्मा |
| 17 | रिंकू सिंह |
| 18 | शिवम दुबे |
| 19 | संजू सैमसन |
| 20 | अर्शदीप सिंह |
| 21 | प्रसिद्ध कृष्णा |
| 22 | आकाश दीप |
| 23 | ध्रुव जुरेल |
| 24 | हर्षित राणा |
| 25 | वरुण चक्रवर्ती |
| 26 | नितीश कुमार रेड्डी |
| 27 | अभिषेक शर्मा |
| 28 | साई सुदर्शन |
| 29 | रवि बिश्नोई |
| 30 | ऋतुराज गायकवाड़ |
महिला टीम में जेमिमा को प्रमोशन
महिला टीम की बात करें तो कप्तान हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा ने ग्रेड A में अपनी जगह बरकरार रखी है। वहीं वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करने वाली जेमिमा रोड्रिग्स को ग्रेड B से प्रमोट कर ग्रेड A में शामिल किया गया है, खासकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में उनके बेहतरीन खेल के चलते।
T20 World Cup 2026 Quiz: इस विश्व कप से जुड़े सभी सवालों के जवाब यहां क्विज में देखें
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.