This is an archived article last updated on May 22, 2023. The information may be outdated.

जानें कौन-से हैं दुनिया के 10 सबसे बड़े शहर और कितनी है आबादी

Last Updated: May 22, 2023, 18:30 IST

दुनिया में अलग-अलग शहर अपनी विशेषताओं के लिए जाने जाते हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको दुनिया के 10 सबसे बड़े शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके साथ ही उन शहरों की आबादी के बारे में भी जानेंगे।   

10 सबसे बड़े शहर
10 सबसे बड़े शहर

विश्व में अलग-अलग देशों में अलग-अलग शहर हैं, जो कि अपनी अलग-अलग विशेषताओं के लिए मशहूर हैं। इसमें कुछ बड़े, तो कुछ छोटे शहर हैं। हाल ही में भारत सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है, जहां सबसे अधिक युवा हैं। इस लेख के माध्यम से हम आपको दुनिया के 10 सबसे बड़े शहरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो जनसंख्या के हिसाब से दुनिया के सबसे बड़े शहर हैं। कौन-कौन से हैं ये शहर, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

 

टोक्यो

वर्ल्ड एटलस के मुताबिक, साल 2022 में जारी आंकड़े बताते हैं कि जापान की राजधानी टोक्यो शहर जनसंख्या के हिसाब से सबसे बड़ा शहर है। इस शहर की जनसंख्या 37,274,000 है। आर्थिक रूप से भी यह शहर अधिक महत्व रखता है। 



दिल्ली 

दुनिया के बड़े शहरों में भारत का प्रमुख शहर यानि दिल्ली भी शामिल है। बड़े शहरों की सूची में दिल्ली 32,065,760 की जनसंख्या के साथ दूसरे स्थान पर है। 



संघाई

विश्व में जनसंख्या के हिसाब से चीन का शंघाई शहर दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां की जनसंख्या 28,516,904 है। 



ढाका

बांग्लादेश की राजधानी ढाका जनसंख्या के हिसाब से विश्व में सबसे बड़े शहरों की सूची में चौथे नंबर पर है। इस शहर की कुल आबादी 22,478,116 है। 

 

साओ पाओलो

ब्राजील का साओ पाओलो शहर सबसे बड़े शहरों की सूची में पांचवे स्थान पर है। इस शहर की कुल आबादी 22,429,800 है। 



मेक्सिको सिटी

मेक्सिको की राजधानी मेक्सिको सिटी है, जो कि जनसंख्या के मामले में छठे पायदान पर है। यहां की जनसंख्या 22,085,140 है। 

 

काहिरा

मिस्त्र की राजधानी काहिरा विश्व में प्रमुख शहरों में है, जो कि आबादी के मामले में सातवें पायदान पर आता है। यहां की कुल आबादी 21,750,020 है। 

 

बीजिंग

चीन की राजधानी बीजिंग जनसंख्या के पैमाने पर दुनिया में आठवें पायदान पर है। यह चीन का प्रमुख शहर है, जो कि हर समय व्यस्त रहता है। यहां की कुल आबादी 21,333,332 है। 

 

मुंबई

मुंबई को भारत की आर्थिक राजधानी कहा जाता है। आर्थिक राजधानी के साथ-साथ यह शहर भारत में सबसे अधिक जनसंख्या वाले शहरों में गिना जाता है। जनसंख्या के मामले में यह शहर दुनिया का नौवा सबसे बड़ा शहर है। यहां की कुल आबादी 20,961,472 है। 

 

ओसाका

जापान का ओसाका शहर सबसे बड़े 10 शहरों की सूची में अंतिम पायदान पर है। वर्ल्ड एटलस के मुताबिक, यहां की कुल आबादी 19,059,856 है। 

 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। सामान्य अध्ययन से जुड़ा अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। 

 

पढ़ेंः Jewar Airport: 3300 एकड़ में तैयार हो रहा है दिल्ली का दूसरा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, 7 करोड़ यात्रियों की होगी क्षमता

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 22, 2023, 18:24 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News