This is an archived article last updated on May 26, 2023. The information may be outdated.

जानें विश्व के अनोखे देश, जिनके नाम में आते हैं अंग्रेजी के पांचों Vowels

Last Updated: May 26, 2023, 13:41 IST

विश्व में कुल 195 देश हैं, जिसमें से 193 देश संयुक्त राष्ट्र(UN) के सदस्य देश हैं। वहीं,  दो देश इसके सदस्य नहीं हैं। हालांकि, क्या आपको पता है कि विश्व में दो देश ऐसे हैं, जिनके नाम में अंग्रेजी के पांच Vowels आते हैं। कौन-से हैं ये देश और कहां है स्थित, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

विश्व के अनोखे देश, जिनके नाम में आते हैं अंग्रेजी के पांचों Vowels
विश्व के अनोखे देश, जिनके नाम में आते हैं अंग्रेजी के पांचों Vowels

दुनिया में कुल देशों की संख्या 195 है। हालांकि, इसमें से केवल 193 देश ही संयुक्त राष्ट्र(UN) के सदस्य देश हैं। दो देश इसके सदस्य नहीं हैं। विश्व के हर देश की अपनी खासियत और संस्कृति है, जो उन्हें बाकी देशों से अलग बनाती है। हालांकि, दुनिया में दो देश ऐसे भी हैं, जिनके नाम में भी खासियत है। दरअसल, विश्व के यह अनोखे ऐसे दो देश हैं, जिनके नाम में आपको अंग्रेजी भाषा के पांच Vowels मिल जाएंगे, जिसकी वजह से यह पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। कौन-से हैं ये देश और कहां हैं स्थित। इसके साथ ही क्या है इन देशों की खासियत, जानने के लिए यह लेख पढ़ें। 

 

क्या होते हैं Vowels

अंग्रेजी वर्णमाला में कुल 26 अक्षर होते हैं, जिसमें पांच अक्षर(A,E,I,O, U) Vowels होते हैं। कुछ मामलों में Y को भी Vowels की तरह इस्तेमाल किया जाता है। यही वजह है कि इसे Semi-Vowel भी कहा जाता है। यह हिंदी वर्णमाला की तरह स्वर की तरह ही होते हैं। 

 

किस देश के नाम आते हैं सभी Vowels

विश्व में 195 देशों में Mozambique एक ऐसा देश है, जिसके नाम सभी Vowels आते हैं। यह दक्षिण-पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक देश है। यह देश पूर्व की दिशा में हिंद महासागर, पश्चिम में जिंबाब्वे, दक्षिण में स्वाजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका, उत्तर में तंजानिया और पश्चिमोत्तर में मालावी और जांबिया से घिरा हुआ देश है। ऐसा कहा जाता है कि पहली से पाचंवी सदी तक यहां पर बांटू-भाषी के लोग आकर रहने लगे थे, जिसके बाद यहां पर अरब के लोगों का भी प्रभाव रहा। पुर्तगाली खोजयात्री वास्को डी गामा भी यहां पर अपनी नौकाओं के साथ पहुंचा था और उसने यहां पर अपना राज घोषित कर दिया गया था। बाद में यहं पर कुछ भारतीय भी आकर बसे और कई सालों तक इस देश ने गृहयुद्ध भी देखा। 

 

इस देश के नाम में रिपीट होते हैं Vowels

आपको बता दें कि दुनिया में दूसरा एक ऐसा देश भी है, जिसके नाम में एक से अधिक बार Vowels आते हैं। यह देश Democratic Republic of the Congo है, जिसे कांगो-किंशासा के नाम से भी जाना जाता है। यह मध्य अफ्रीका का एक देश है और भूमि क्षेत्र की बात करें, तो अफ्रीका में अल्जीरिया के बाद दूसरे स्थान पर इस देश का नाम आता है। इसके साथ ही दुनिया में सबसे बड़े देश के रूप में इसका स्थान 11वां है। इस देश ने भी गुलामी का दंश झेला है, जिसके बाद 30 जून, 1960 को इस देश को बेल्जियम से आजादी मिली थी। इस देश के नाम की बात करें, तो यह कांगो नदी के नाम पर रखा गया है, जो कि इस देश से होकर गुजरती है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: May 26, 2023, 13:37 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News