किस देश में चलती है सबसे अधिक बाइक? यहाँ देखें नाम और संख्या

Last Updated: Jan 16, 2026, 11:31 IST

दुनिया में बाइक आज सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। खासकर भीड़भाड़ वाले शहरों में यह ट्रैफिक से बचने का आसान और किफायती साधन है। यहाँ हम दुनिया के 10 ऐसे देशों के बारें में बताने जा रहे है जहाँ सबसे ज्यादे बाइक चलती है.  

किस देश में चलती है सबसे अधिक बाइक? यहाँ देखें नाम और संख्या
किस देश में चलती है सबसे अधिक बाइक? यहाँ देखें नाम और संख्या

दुनिया में बाइक आज सिर्फ एक सवारी नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। कहीं यह लोगों को ट्रैफिक से बचाने में भी मदद करती है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि किस देश में सबसे ज़्यादा बाइक चलती हैं और यह अनोखा रिकॉर्ड किस देश के नाम है. कहीं आबादी से ज़्यादा दोपहिया वाहन हैं, तो कहीं सड़कों पर बाइक की अंतहीन कतारें दिखती हैं। यहाँ हम उन देशों के बारें में बताने जा रहे है जिनका बाइक से जुड़ा अनोखा रिकॉर्ड है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।  

बाइक: सिर्फ सवारी नहीं, ज़िंदगी की जरूरत

दुनिया में बाइक आज सिर्फ एक वाहन नहीं, बल्कि रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है। खासकर भीड़भाड़ वाले शहरों में यह ट्रैफिक से बचने का आसान और किफायती साधन है। कहीं लोग ऑफिस जाने के लिए बाइक पर निर्भर हैं, तो कहीं यह डिलीवरी और रोज़गार का बड़ा जरिया बन गई है।

किस महाद्वीप में हैं सबसे ज्यादा देश? यहाँ देखें टोटल काउंट

सर्वाधिक बाइक वाला देश

वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू (World Population Review) के आकड़ों के अनुसार, भारत दुनिया में सबसे ज़्यादा मोटरसाइकिलों वाला देश है। भारत में करीब 22.1 करोड़ (221 मिलियन) रजिस्टर्ड बाइक हैं, जो इसे इस सूची में पहले स्थान पर रखती हैं। बता दें कि शीर्ष 5 में सभी एशियाई देश शामिल है। 

टॉप 10 देश जहां सबसे अधिक बाइक: 

टॉप 10 की बात करें तो एशियाई देश इस लिस्ट में पूरी तरह हावी हैं। 

क्रम संख्या

देश

बाइक संख्या (मिलियन में)

1.

भारत

221

2.

इंडोनेशिया

112

3.

चीन

85

4.

वियतनाम

58

5.

थाईलैंड

21.6

6.

पाकिस्तान

17.5

7.

मलेशिया

14.9

8.

सऊदी अरब

14.2

9.

ताइवान

14

10.

ब्राज़ील

12.9

Source: Motorcycles by Country 2025

इन देशों में बाइक ज्यादा क्यों?

इन देशों में घनी आबादी, ट्रैफिक जाम, कम लागत और रोज़ाना आवागमन की जरूरत के कारण बाइक सबसे पसंदीदा साधन बन गई है। बाइक कारों की तुलना में सस्ती, ईंधन-किफायती और संकरी सड़कों पर ज्यादा सुविधाजनक होती है।

भारत में बाइक का दबदबा क्यों?

भारत में बाइक का चलन आर्थिक और सामाजिक कारणों से बेहद मजबूत है। कम कीमत (₹70,000 से शुरू), 50-70 किमी/लीटर तक का माइलेज, आसान फाइनेंस और ग्रामीण इलाकों में सीमित पब्लिक ट्रांसपोर्ट इसे सबसे बेहतर विकल्प बनाते हैं।

वैश्विक परिदृश्य और भविष्य

वर्ल्ड पॉपुलेशन रिव्यू की माने तो दुनिया का मोटरसाइकिल बाज़ार लगातार बढ़ रहा है और 2027 तक इसके $168 बिलियन तक पहुंचने का अनुमान है। एशिया इसमें सबसे आगे है। हालांकि सड़क सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनी हुई है, फिर भी बाइक आने वाले समय में भी दुनिया की सड़कों पर राज करती रहेंगी। 

EPFO की बड़ी पहल: फ्री डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सर्विस कैसे करती है काम? देखें यहां

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jan 16, 2026, 11:31 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News