दक्षिण भारत की सबसे बड़ी पर्वत श्रृंखला, जो 6 राज्यों को करती है कवर

Last Updated: Jul 6, 2026, 14:11 IST

भारत में विभिन्न पर्वत श्रृंखलाएं मौजूद हैं, जो कि अपने प्राचीन इतिहास और विस्तार के लिए जानी जाती हैं। इस कड़ी में दक्षिण भारत की सबसे बड़ी पर्वत श्रृंखला भी है, जो कि गुजरात-महाराष्ट्र से शुरू होकर कन्याकुमारी तक है। इस लेख में हम विस्तार से जानेंगे।

दक्षिण भारत की सबसे बड़ी पर्वत श्रृंखला
दक्षिण भारत की सबसे बड़ी पर्वत श्रृंखला

भारत एक विविधतापूर्ण देश है, जहां भौगोलिक रूप से भी विविधताएं मौजूद हैं। इस कड़ी में देश में विभिन्न पर्वत चोटियां हैं, जो कि अलग-अलग पर्वत श्रेणियों में आती हैं। उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक अलग-अलग पर्वत श्रृंखलाएं मौजूद हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि दक्षिण भारत की सबसे बड़ी पर्वत श्रृंखला कौन-सी है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

दक्षिण भारत की सबसे बड़ी पर्वत श्रृंखला कौन-सी है

दक्षिण भारत की सबसे बड़ी पर्वत श्रृंखला की बात करें, तो यह पश्चिमी घाट है, जिसे साह्यद्री पर्वत श्रृंखला भी कहा जाता है। यह तापी नदी के पास गुजरात-महाराष्ट्र की सीमा से शुरू होकर कन्याकुमारी तक है। 

कितनी लंबी है पर्वत श्रृंखला

साह्यद्री पर्वत श्रृंखला उत्तर से लेकर दक्षिण तक कुल 1600 किलोमीटर लंबी है। ऐसे में यह 1,40,000 वर्ग किलोमीटर के पहाड़ी एरिया को कवर करती है, जिनमें कुल 6 राज्य आते हैं, जो कि गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडू है।

हिमालय के बाद दूसरी सबसे बड़ी पर्वत श्रृंखला

आपको बता दें कि भारत में सबसे बड़ी पर्वत श्रृंखला हिमालय है, जो कि करीब 2500 किलोमीटर तक है। इसके बाद साह्यद्री पर्वत श्रृंखला भारत की दूसरी सबसे बड़ी पर्वत श्रंखला है। 

‘हाथी का सिर’ के लिए है मशहूर

साह्यद्री पर्वत श्रृंखला में एक स्थान ऐसा है, जिसे ‘हाथी का सिर’ भी कहा जाता है। दरअसल, केरल के इडुक्की जिले में इसकी 2,695 मीटर ऊंची चोटी है, जो कि पूरे दक्षिण भारत की सबसे ऊंची चोटी है, जिसका नाम ‘अनाइमुडी’ है। इसका आकार हाथी के सिर की तरह है, जिस वजह से इस चोटी का नाम ‘हाथी का सिर’ पड़ गया है।

नीलगिरी पहाड़ियों की सबसे ऊंची चोटी 

इस पर्वत श्रृंखला में वह स्थान भी मौजूद है, जहां पश्चिमी घाट और पूर्वी घाट आपस में मिलते हैं, जहां सबसे ऊंची चोटी ‘डोडाबेट्टा’ मौजूद है। आपको बता दें कि यहां जैव विविधता भी मौजूद है, जिस वजह से UNESCO द्वारा 2012 में यहां के 39 स्थानों को विश्व धरोहर स्थलों में शामिल किया गया है। इसके अतिरिक्त, यहां से दक्षिण भारत की कई बड़ी नदियां निकलती हैं, जिनमें गोदावरी, कृष्णा और कावेरी नदी शामिल है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 6, 2026, 14:11 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News