This is an archived article last updated on Sep 28, 2024. The information may be outdated.

Lowest IQ 2024: दुनिया के 10 सबसे कम IQ वाले देश कौन से है, भारत का एक पड़ोसी भी शामिल

Last Updated: Sep 28, 2024, 01:00 IST

Top 10 Countries With Lowest IQ 2024: बुद्धिमत्ता के स्तर को मापने वाले IQ स्कोर कई कारकों से प्रभावित होते हैं, जैसे शिक्षा, पोषण और सामाजिक-आर्थिक स्थितियाँ. IQ स्कोर 70 से नीचे होना बौद्धिक अक्षमता का संकेत माना जाता है. दुनिया के कई देशों में, जहां विकास के स्तर में कमी है, वहां औसत IQ स्कोर भी कम है. इनमें से कुछ देश शिक्षा और संसाधनों की कमी से जूझ रहे हैं, और उनमें से एक भारत का पड़ोसी भी है.   

Top 10 Countries with Lowest IQ 2024: यहाँ 2024 के अनुसार दुनिया के 10 सबसे कम IQ स्कोर वाले देशों की सूची दी गई है, जिसे आप देख सकते है.
Top 10 Countries with Lowest IQ 2024: यहाँ 2024 के अनुसार दुनिया के 10 सबसे कम IQ स्कोर वाले देशों की सूची दी गई है, जिसे आप देख सकते है.

Top 10 Countries With Lowest IQ 2024: दुनिया भर में जनसंख्या के बीच बुद्धिमत्ता का वितरण भी अलग- अलग देखा गया है, जो शिक्षा, सामाजिक-आर्थिक स्थिति, पोषण और आनुवंशिकी जैसे कारकों से प्रभावित होता है. बुद्धि लब्धि या इंटेलिजेंस कोशेंट (Intelligence Quotient / IQ)  स्कोर को सांस्कृतिक पक्षपात के लिए आलोचना का सामना करना पड़ता है, फिर भी ये संज्ञानात्मक क्षमता का एक मापदंड बने हुए हैं. इस लेख में हम इसी के बारें में चर्चा करने जा रहे है.   

किसी देश की बौद्धिक स्थिति को समझने से उनके शिक्षा तंत्र, सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों और सांस्कृतिक मूल्यों पर गहन दृष्टिकोण मिलता है, जिससे कई धारणाएं चुनौतीपूर्ण हो जाती हैं और हमें नई दृष्टि मिलती है. 

यह भी देखें:

Commonwealth Games 2026: अब यूरोप के इस खुबसूरत शहर में आयोजित होगा कॉमनवेल्थ गेम्स, देखें डिटेल्स

उत्तर प्रदेश के 8 रेलवे स्टेशनों को मिले नए नाम, यहां देखें सभी नाम

क्या है दुनिया औसत IQ:

दुनिया का औसत IQ 82.12 है, और यहां साल 2024 के अनुसार उन 10 देशों की सूची दी गई है जिनका IQ सबसे कम है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रोफेसर यंग हू किम, जो यूनाइटेड सिग्मा इंटेलिजेंस एसोसिएशन (USIA) के संस्थापक और अध्यक्ष (सीईओ) हैं, का IQ 276 है, जो आश्चर्यजनक है.

कैसे मापते है IQ?

IQ (इंटेलिजेंस क्वोशेंट) मापने की प्रक्रिया में एक व्यक्ति की संज्ञानात्मक क्षमताओं का मूल्यांकन किया जाता है. इसका उद्देश्य यह देखना होता है कि व्यक्ति का मानसिक विकास उनकी आयु के अनुसार कैसा है.

जहां एक ओर 70 से कम का IQ मानसिक अक्षमता का संकेत माना जाता है, वहीं 130 से अधिक का IQ किसी व्यक्ति को विशेष प्रतिभाशाली श्रेणी में रखता है. इस लेख में, हम 2024 के नवीनतम शोध और उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर उन 10 देशों के बारे में बात करेंगे जिनके IQ स्कोर सबसे कम हैं. 

IQ स्कोर (Meaning of IQ Scores): 

IQ स्कोर

अर्थ

70 से नीचे

बौद्धिक अक्षमता का संकेत

70-85

औसत से कम

85-115

औसत

115-130

औसत से अधिक

130 से ऊपर

प्रतिभाशाली (Gifted)

दुनिया का सबसे कम आईक्यू वाला देश:  

नेपाल 42.99 के औसत आईक्यू स्कोर के साथ सूची में सबसे नीचे है. अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और आश्चर्यजनक परिदृश्यों के बावजूद, नेपाल को अपनी आबादी, खासकर दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में पर्याप्त शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा प्रदान करने में महत्वपूर्ण चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. 

दुनिया के 10 सबसे कम IQ वाले देश:

Top 10 Countries with Lowest IQ 2024: यहाँ 2024 के अनुसार दुनिया के 10 सबसे कम IQ स्कोर वाले देशों की सूची दी गई है, जिसे आप देख सकते है- 

रैंक

देश

औसत IQ

1

नेपाल

42.99

2

लाइबेरिया

45.07

3

सिएरा लियोन

45.07

4

ग्वाटेमाला

47.72

5

गाम्बिया

52.98

6

निकारागुआ

52.69

7

गिनी

53.48

8

घाना

58.16

9

आइवरी कोस्ट

58.16

10

दक्षिण सूडान

58.16

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 28, 2024, 01:00 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News