This is an archived article last updated on Sep 22, 2024. The information may be outdated.

Commonwealth Games 2026: अब यूरोप के इस खुबसूरत शहर में आयोजित होगा कॉमनवेल्थ गेम्स, देखें डिटेल्स

Last Updated: Sep 22, 2024, 07:51 IST

Commonwealth Games 2026 Host City: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन अब यूरोप के शानदार और ऐतिहासिक शहर ग्लासगो, स्कॉटलैंड में होने जा रहा है. पहले यह खेल ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य में होने थे, लेकिन बढ़ते खर्चों के कारण ऑस्ट्रेलिया ने 2023 में मेजबानी से अपना नाम वापस ले लिया था. इसके बाद ग्लासगो, जिसने पहले भी 2014 में सफलतापूर्वक कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी की थी, ने कम बजट और तैयार इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ 2026 संस्करण की जिम्मेदारी लेने की पेशकश की. 

Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन अब यूरोप के शानदार और ऐतिहासिक शहर ग्लासगो, स्कॉटलैंड में होने जा रहा है.
Commonwealth Games 2026: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का आयोजन अब यूरोप के शानदार और ऐतिहासिक शहर ग्लासगो, स्कॉटलैंड में होने जा रहा है.

Commonwealth Games 2026 Host City: साल 2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन स्कॉटलैंड के ग्लासगो शहर में किया जायेगा. दरअसल, 2026 के कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के विभिन्न शहरों में होनी थी। लेकिन जुलाई 2023 में विक्टोरिया ने खर्चों में भारी बढ़ोतरी का हवाला देते हुए इस आयोजन से अपना नाम वापस ले लिया था.   

ऐसे में ग्लासगो, ने 2026 संस्करण के आयोजन के लिए पेशकश की जहां 2014 में इन खेलों का आयोजन किया गया था. साल 2014 में हुए ग्लासगो गेम्स का बजट लगभग $760 मिलियन था, और शहर के 70 प्रतिशत आयोजन स्थल पहले से ही तैयार थे, जिससे इसे कम बजट में आयोजित किया जा सका था. बात दें कि बर्मिंघम ने 2022 में इन खेलों की मेजबानी की थी. 

यह भी देखें: IPL 2025 मेगा ऑक्शन कब और कहां, ये दो शहर रेस में सबसे आगे, देखें पूरी डिटेल्स

ग्लासगो चौथी बार बना मेजबान:

ग्लासगो में इससे पहले तीन बार एडिनबर्ग में 1970, 1986 में और 2014 में इन खेलों का आयोजन किया जा चुका है. 2014 के ग्लासगो गेम्स में 71 देशों के करीब 5,000 एथलीटों ने हिस्सा लिया था. 

स्कॉटलैंड ने 2014 के कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान बजट कम करने के लिए कई महत्वपूर्ण रणनीतियों का उपयोग किया था, जो उन्हें 2026 के लिए भी प्रभावी बना सकती हैं. 

ग्लासगो 2026 गेम्स कब होंगे शुरू:

अब तक की जानकारी के अनुसार, 2026 गेम्स की सटीक तारीखों की घोषणा नहीं हुई है. पहले यह खेल 17 मार्च से 29 मार्च के बीच ऑस्ट्रेलिया में होने थे, लेकिन स्कॉटलैंड के मौसम को देखते हुए यह तारीखें बदलने की संभावना है.

2014 के ग्लासगो गेम्स 23 जुलाई से 3 अगस्त के बीच हुए थे, लेकिन इस बार देर से घोषणा होने की वजह से कुछ खेल आयोजनों की तारीखों में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते है. 

किन खेलों का होगा आयोजन?

कॉमनवेल्थ गेम्स स्कॉटलैंड (CGS) ने कहा है कि 2026 में 10 खेलों का आयोजन होगा, लेकिन अभी तक कौन से खेल होंगे, इसकी पुष्टि नहीं हुई है. एथलेटिक्स और तैराकी जरूर शामिल होंगे, क्योंकि 2021 में कॉमनवेल्थ गेम्स फेडरेशन ने इन्हें अनिवार्य खेलों की सूची में रखा था. आयोजक 22 अन्य कोर खेलों में से चुन सकते हैं, जिनमें साइक्लिंग और बॉक्सिंग भी शामिल है. 

ग्लासगो में 2014 के गेम्स में 17 खेलों का आयोजन हुआ था, और 2018 के गोल्ड कोस्ट गेम्स में बास्केटबॉल को जोड़ा गया था. 

कॉमनवेल्थ गेम्स 

कॉमनवेल्थ 56 स्वतंत्र राष्ट्रों का एक स्वैच्छिक संगठन है, जिनमें से अधिकतर पहले ब्रिटिश साम्राज्य के उपनिवेश या आश्रित थे. कॉमनवेल्थ गेम्स की पहली बार शुरुआत 1930 में कनाडा के हैमिल्टन शहर में 'ब्रिटिश एम्पायर गेम्स' के रूप में हुई थी. यह संगठन सभी देशों की समानता और स्वतंत्रता को मान्यता देता है, जिसमें भारत सबसे बड़ा सदस्य राष्ट्र है. 

यह भी देखें:

उत्तर प्रदेश के 8 रेलवे स्टेशनों को मिले नए नाम, यहां देखें सभी नाम

Jasdeep Singh Gill Story: कौन हैं जसदीप सिंह गिल? केमिकल इंजीनियर से धार्मिक गुरु बनने तक की कहानी

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Sep 22, 2024, 07:51 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News