CTET 2026: सीटीईटी फरवरी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, आज ही ctet.nic.in पर करें Apply

Last Updated: Nov 28, 2025, 15:19 IST

CTET February 2026 Notification OUT: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने आज 27 नवंबर को सीटीईटी फरवरी 2026 परीक्षा का विस्तृत नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 27 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। सीटीईटी ऑनलाइन आवेदन लिंक, पात्रता और योग्यता सहित सभी जानकारी इस लेख में उपलब्ध है।

CTET February 2026 Notification OUT
CTET February 2026 Notification OUT

CTET 2026 Notification: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET February 2026 परीक्षा का नोटिफिकेशन आज, 27 नवंबर 2025 को आधिकारिक रूप से जारी कर दिया है। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह महत्वपूर्ण जानकारी है। CTET फरवरी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया अब शुरू हो गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 18 दिसंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे इस लेख में दी गई आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ें और उसके बाद ही फॉर्म भरें।

CTET February 2026 Notification: सीटीईटी फरवरी परीक्षा हाइलाइट्स

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET फरवरी 2026 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस आधिकारिक नोटिफिकेशन में आवेदन प्रक्रिया, पात्रता, महत्वपूर्ण तारीखें और परीक्षा पैटर्न जैसी सभी जरूरी जानकारी शामिल है।

CTET परीक्षा में दो पेपर होते हैं—

  • पेपर 1: उन उम्मीदवारों के लिए जो कक्षा 1 से 5 तक पढ़ाना चाहते हैं।

  • पेपर 2: उन उम्मीदवारों के लिए जो कक्षा 6 से 8 तक पढ़ाना चाहते हैं।

जो उम्मीदवार CTET की पात्रता पूरी करते हैं, उनके लिए यह टीचिंग करियर शुरू करने का एक बेहतरीन अवसर है। उम्मीदवार CTET फरवरी 2026 परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।

बोर्ड का नाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)

परीक्षा का नाम

केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET फरवरी 2026)

परीक्षा स्तर

राष्ट्रीय स्तर

आवेदन तिथियां

27 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 (रात 11:59 बजे तक)

सीटेट की ऑफिशियल वेबसाइट

www.ctet.nic.in

सीटीईटी 2026 आधिकारिक नोटिफिकेशन PDF

यहां क्लिक करें

CTET February 2026 Date: कब होगी सीटेट की परीक्षा?

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) 08 फरवरी 2026 (रविवार) को सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) का 21वां संस्करण आयोजित करेगा। यह परीक्षा पेपर-I और पेपर-II के लिए होगी और देशभर के 132 शहरों में 20 भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

Screenshot 2025-11-27 203633

CTET 2026 Eligibility Criteria: पेपर 1 और पेपर 2 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या होनी चाहिए?

पेपर I के लिए उम्मीदवार का 10+2 पास होना और 2 साल का डी.एल.Ed. या 4 साल का B.El.Ed. पूरा करना जरूरी है। जबकि पेपर II के लिए उम्मीदवार का स्नातक पास होना और 2 साल का डी.एल.Ed. या 1 साल का B.Ed. पूरा करना आवश्यक है। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना पीडीएफ देखें।

Download CTET Syllabus 2026

CTET Application Form 2026 Link

जो उम्मीदवार टीचिंग में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए CTET फरवरी 2026 एक सुनहरा मौका है। वे ctet nic in 2025 पर अपना Application Form भर सकते हैं। सीटेट फॉर्म लिंक ऑफिशियल वेबसाइट www.ctet.nic.in पर एक्टिव कर दिया गया है। आवेदन फॉर्म 27 नवंबर से 18 दिसंबर 2025 (रात 11:59 बजे) तक भरे जा सकते हैं।

CTET Application Form 2026 Direct Link

सीटेट फरवरी 2026 परीक्षा का आवेदन शुल्क कितना है?

उम्मीदवार सीटीईटी पेपर I या पेपर II के लिए श्रेणी अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

श्रेणीकेवल पेपर I या IIदोनों पेपर I & II
सामान्य / OBC ₹1000 ₹1200
SC / ST / दिव्यांग ₹500 ₹600

नोट: CTET फरवरी 2026 परीक्षा से जुड़ी सभी सटीक और आधिकारिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना को अवश्य पढ़ें। सीटीईटी नोटिफिकेशन PDF इस लेख में ऊपर उपलब्ध है।

CTET 2026 सिलेक्शन प्रोसेस क्या है?

सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) एक योग्यता परीक्षा है। इसमें बैठने वाले उम्मीदवारों को उनके स्कोर के आधार पर चुना जाता है। CTET पास करने का मतलब यह नहीं है कि नौकरी मिलना पक्का है। उम्मीदवारों को अलग-अलग स्कूलों में मौजूद खाली पदों के लिए आवेदन करना होगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए CTET सर्टिफिकेट ज़रूरी होता है, और इसके लिए उम्मीदवारों को 60% या उससे अधिक अंक हासिल करने होते हैं।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Nov 28, 2025, 12:57 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News