मिजोरम और अरूणाचल प्रदेश का स्थापना दिवस आज, कैसे बने भारत के राज्य, जानें कहानी

Last Updated: Feb 20, 2026, 15:01 IST

भारत के पूर्वोत्तर में मिजोरम और अरूणाचल प्रदेश जैसे प्रमुख राज्य हैं। इन दोनों राज्य का स्थापना दिवस 20 फरवरी को मनाया जाता है। इस लेख में हम जानेंगे कि आखिर ये दोनों राज्य कब और कैसे भारत के राज्य बने।

अरूणाचल और मिजोरम स्थापना दिवस
अरूणाचल और मिजोरम स्थापना दिवस

भारत के पूर्वोत्तर में देखें, तो हमें मिजोरम और अरूणाचल प्रदेश जैसे प्रमुख राज्य देखने को मिलते हैं। इन दोनों राज्य का स्थापना दिवस एक ही दिन यानि कि 20 फरवरी को होता है। पहले मिरोजरम और अरूणाचल प्रदेश केंद्र शासित प्रदेश हुए करते थे, लेकिन बाद में इन्हें राज्य का दर्जा दिया गया।

साल 1956 में गठित राज्य पुनर्गठन आयोग ने भारत में 14 राज्य और 6 केंद्र शासित प्रदेशों की सिफारिश की थी। हालांकि, वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इस लेख में हम अरूणाचल प्रदेश और मिजोरम की स्थापना से जुड़े तथ्यों को जानेंगे।

क्या है मिजोरम का इतिहास 

मिजोरम को पहले असम के लुशाई हिल्स के नाम से जाना जाता था। हालांकि, साल 1954 में इसका नाम बदला और इसे मिजो हिल्स हो गया। साल 1959 में मौतम अकाल पड़ा और इससे मिजो नेशनल फ्रंट बना। इसके बाद लोगों ने संप्रभु राष्ट्र की मांग की।

नागालैंड बनने के बाद बढ़ा विद्रोह

साल 1963 में नागालैंड राज्य का गठन हुआ, जिसके बाद मिजोरम को लेकर 1966 में सशस्त्र विद्रोह बढ़ गया।

1972 में बना केंद्र शासित प्रदेश

साल 1972 में मिजो नेशनल फ्रंट के उदारवादियों के साथ समझौता हुआ, जिससे मिजोरम केंद्र शासित प्रदेश बना। 

1987 में बना भारत का राज्य

साल 1986 में भारत और मिजोरम का शांति समझौता हुआ, जिसके बाद 20 फरवरी, 1987 को मिजोरम को राज्य का दर्जा दिया गया।

मिजोरम से जुड़े महत्त्वपूर्ण तथ्य

  • राजधानी-आइजोल
  • मुख्य भाषा-मिजो और अंग्रेजी
  • राज्य पशु-हिमालयन सीरो
  • राज्य पक्षी-बार-टेल्ड तीतर
  • राज्य वृक्ष-इंडियन रोज चेस्टनट

अरूणाचल प्रदेश

अरूणाचल प्रदेश भी पहले केंद्र शासित प्रदेश के रूप में जाना जाता था। हालांकि, बाद में इसे राज्य का दर्जा दिया गया और यह पूर्ण राज्य बना।

पहले NEFA के नाम से जाना जाता था अरूणाचल प्रदेश

अरूणाचल प्रदेश को पहले उत्तर-पूर्व सीमांत एजेंसी(NEFA) के नाम से जाना जाता था। हालांकि, 1972 में इसे केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया।

20 फरवरी को बना राज्य

साल 1987 में 20 फरवरी के दिन अरूणाचल प्रदेश अधिनियम, 1986 के तहत इसे राज्य का दर्जा दिया गया। वहीं, यहां के प्रसिद्ध ईटा किले के नाम पर इसकी राजधानी ईटानगर को बनाया गया। 

  • राजकीय भाषा- अंग्रेजी

  • मुख्य नदियां-ब्रह्मपुत्र, दिबांग, लोहित और सुबनसिरी

  • जनजातियां-न्याशी, मोनपा, आदि, मिश्मी, तागिन और आपातानी आदि।

  • राज्य पशु- मिथुन

  • राज्य पक्षी-हॉर्नबिल

  • राज्य वृक्ष-होलोंग

पढ़ेंः पाकिस्तान के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करने वाला भारतीय जिला कौन-सा है, पढ़ें


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Feb 20, 2026, 15:01 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News