New Passport Fees: 1 जुलाई से पासपोर्ट बनवाना होगा महंगा! कैटेगरी वाइज देखें नई फीस लिस्ट

Last Updated: Jun 26, 2026, 12:12 IST

जुलाई की पहली तारीख से देश में नए पासपोर्ट बनवाने, री-इश्यू कराने या फिर तत्काल में विदेश यात्रा के लिए पासपोर्ट बनवाने जैसी सुविधाओं के लिए लगने वाली फीस बढ़ गयी है. इसके अतिरिक्त PCC जैसी कुछ अन्य सेवाओं की फीस भी बढ़ाई गई है।    

नया पासपोर्ट फीस लिस्ट 2026
नया पासपोर्ट फीस लिस्ट 2026

यदि आप नया पासपोर्ट बनवाने की तैयारी कर रहे हैं या आपका पासपोर्ट जल्द एक्सपायर होने वाला है, तो यह खबर आपके लिए जरूरी है। विदेश मंत्रालय (MEA) ने 1 जुलाई 2026 से पासपोर्ट और उससे जुड़ी कई सेवाओं की फीस में बदलाव किया है। नई फीस के तहत सामान्य पासपोर्ट, तत्काल सर्विस, 60 पेज वाले पासपोर्ट और खोए या खराब हुए पासपोर्ट के रिप्लेसमेंट के लिए अब ज्यादा पेमेंट करना होगा। यह बदलाव पहली बार पासपोर्ट बनवाने वालों के साथ-साथ रिन्यूअल कराने वालों पर भी लागू होगा। बात दें कि लगभग 14 साल बाद फीस में यह बढ़ोतरी की गयी है। 

1 जुलाई 2026 से क्या बदलेगा? 

नई फीस व्यवस्था में पासपोर्ट की कैटेगरी के हिसाब से चार्ज तय किए गए हैं। बता दें कि सबसे ज्यादा असर उन लोगों पर पड़ने वाला है जो तत्काल सेवा लेना चाहते हैं या जिनके पासपोर्ट खो चुके है, या फिर बार-बार विदेश यात्रा करते हैं, या फिर 60 पेज वाला पासपोर्ट लेना चाहते हैं।    

नई पासपोर्ट फीस 2026: यहां देखें बढ़े हुई फ़ीस 

आवेदक / सेवा

पासपोर्ट प्रकार

नई फीस

वयस्क (15 साल या अधिक)

36 पेज सामान्य पासपोर्ट (Fresh/Re-issue)

₹2,500

वयस्क

60 पेज Jumbo पासपोर्ट (Fresh/Re-issue)

₹3,500

वयस्क

तत्काल 36 पेज

₹5,000

वयस्क

तत्काल  60 पेज

₹6,000

नाबालिग (18 साल से कम)

36 पेज फ्रेश/री-इश्यू 

₹1,750

नाबालिग

तत्काल 36 पेज

₹4,250

वयस्कों (15 साल या उससे ज्यादा उम्र) के लिए नई फीस

सामान्य पासपोर्ट (36 पेज): नया पासपोर्ट बनवाने या री-इश्यू कराने के लिए अब ₹2,500 देने होंगे।

Jumbo पासपोर्ट (60 पेज): अगर आप ज्यादा यात्रा करते हैं तो 60 पेज वाला पासपोर्ट ले सकते हैं, जिसकी फीस ₹3,500 होगी।

Tatkal पासपोर्ट: 36 पेज Tatkal: ₹5,000 और 60 पेज Tatkal: ₹6,000

अगर आप बिजनेस ट्रैवल करते हैं, विदेशों में ज्यादा जाते हैं या पासपोर्ट पर ज्यादा वीजा स्टैंप लगते हैं, तो 60 पेज वाला पासपोर्ट आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है।

पासपोर्ट खो गया या खराब हो गया? कितनी होगी रिप्लेसमेंट फीस

पासपोर्ट खोना या खराब होना अब जेब पर ज्यादा असर डाल सकता है।

कैटेगरी

सामान्य रिप्लेसमेंट

Tatkal रिप्लेसमेंट

वयस्क 36 पेज

₹5,000

₹7,500

वयस्क 60 पेज

₹6,000

₹8,500

नाबालिग 36 पेज

₹4,250

₹6,750

PCC और अन्य पासपोर्ट सेवाओं की नई फीस

पासपोर्ट के अलावा कुछ अन्य सेवाओं की फीस भी बढ़ाई गई है।

सेवा

नई फीस

Police Clearance Certificate (PCC) भारत में

₹750

PCC विदेश में

$40

Emergency Certificate

$15

Certificate of Identity भारत में

₹1,000

Certificate of Identity विदेश में

$50

इसके अलावा सरेंडर, रिनाउंसिएशन और अन्य प्रशासनिक सेवाएं भी नए फीस स्ट्रक्चर के अंतर्गत आएंगी।

आवेदन करते समय इन बातों का रखें ध्यान

सही पासपोर्ट कैटेगरी चुनें साथ ही जरूरत न होने पर Tatkal का अतिरिक्त खर्च न करें और पासपोर्ट एक्सपायर होने से पहले रिन्यू करा लें.

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive - Editorial

Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.

... Read More
First Published: Jun 26, 2026, 12:12 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News