भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। यहां के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 797 जिले हैं। भारत के सभी राज्यों की अपनी-अपनी विशेषताएं और खासियत है, जो उन्हें देशभर में एक अलग पहचान देती है। लेकिन, क्या आप भारत के किसी ऐसे राज्य के बारे में जिसे उनकी गरीबी के लिए जाना जाता है। जी, हां आपने बिल्कुल सही पढ़ा। भारत में एक ऐसा भी राज्य है, जो बेहद गरीब है और इसकी पुष्टि खुद नीति आयोग ने साल 2021 के रिपोर्ट में की थी।
यह एक छोटा सा गांव है, जो गरीबी के हर पैमाने में नीचे आता है। यह जिला उसी गांव के अंदर आता है जिसके दो शहरों को सबसे स्वच्छ शहर का इनाम दिया गया है। यह गांव गरीब होने के बावजूद अपनी अनोखी अंदाज के लिए जाना जाता है। आइए इस जिले के बारे में जानते हैं
कौन है देश का सबसे गरीब जिला?
हर भारत के जिस गरीब जिले की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि मध्य प्रदेश का अलीराजपुर जिला है। नीति आयोग ने साल 2021 की रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि की कि अलीराजपुर सबसे गरीब गांव है। यह जिला गरीबी की दर में सबसे नीचे आता है। इस जिले की आबादी करीब 7 लाख 28 हजार है। जिसमें लगभग 71 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा के नीचे आते हैं।
कौन से देश कभी गुलाम नहीं हुए?
‘Parrot of India’ किसे कहा जाता है, जानें
कहां है अलीराजपुर?
अलीराजपुर, भारत के मध्य प्रदेश राज्य के अलीराजपुर जिले की अलीराजपुर तहसील में स्थित एक शहर है। अलीराजपुर रियासत पहले भारत की एक रियासत थी, जो मध्य भारत में भोपावर एजेंसी के अधीन थी। यह मध्य प्रदेश के मालवा क्षेत्र में, गुजरात और महाराष्ट्र की सीमा के पास स्थित है।
सबसे कम साक्षरता दर
अलीराजपुर जिले की स्थिति कई कारणों से चिंताजनक है। यहां बुनियादी सुविधाओं का भारी अभाव है। सड़कों की हालत खराब है, बिजली आपूर्ति अनियमित है, और शिक्षा के क्षेत्र में भी यह जिला काफी पिछड़ा हुआ है। यहां साक्षरता दर 36 प्रतिशत है जो भारत में सबसे कम है।
आधुनिक तकनीक का अभाव
इस जिले में गरीबी का एक प्रमुख कारण इसकी भौगोलिक स्थिति और संसाधनों का अभाव है। अलीराजपुर एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है, जहां के लोग आमतौर पर कृषि और मजदूरी पर ही निर्भर हैं। लेकिन कृषि के लिए आवश्यक संसाधनों की कमी और आधुनिक तकनीक का अभाव यहां के लोगों को गरीबी को और बढ़ा रहा है। इस जिले के विकास के लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही हैं, लेकिन फिर भी यहां के लोग बुनियादी सुविधाओं के अभाव से जूझ रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में सुधार की बहुत आवश्यकता है ताकि यहाँ के लोग गरीबी के चक्र से बाहर निकल सकें।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation