ट्रेन चलने के 30 मिनट पहले RAC टिकट कैंसिल करने पर क्या मिलेगा रिफंड? जानिए रेलवे का नियम
ट्रेन के प्रस्थान से 30 मिनट पहले तक अगर RAC टिकट कैंसिल किया जाता है, तो रेलवे नियमों के अनुसार यात्री को रिफंड मिलता है। इस स्थिति में पूरे किराये में से केवल ₹60 क्लर्केज शुल्क (AC में GST अतिरिक्त) काटा जाता है।
हर दिन लाखों यात्री भारतीय रेलवे से सफर करते हैं, जिससे रेलवे देश में परिवहन का सबसे प्रमुख साधन बना हुआ है। टिकट बुकिंग को लेकर यात्रियों में हमेशा कड़ी प्रतिस्पर्धा रहती है। लंबी दूरी की यात्रा के लिए कन्फर्म टिकट मिल जाना राहत की बात होती है, लेकिन कई बार यात्रियों को RAC टिकट पर ही सफर करना पड़ता है। ऐसे में RAC टिकट से जुड़े कन्फर्मेशन और कैंसिलेशन के नियमों को समझना बेहद जरूरी हो जाता है। चलिए फिर इसके बारें में विस्तार से समझते हैं।
क्या होता है RAC टिकट?
RAC यानी Reservation Against Cancellation टिकट में यात्री को शेयरिंग लोअर बर्थ मिलती है। चार्ट बनने के बाद RAC यात्री को सीट/बर्थ अलॉट होती है। आमतौर पर ट्रेन के प्रारंभिक स्टेशन से 8-10 घंटे पहले चार्ट तैयार हो जाता है। RAC टिकट चार्ट बनने के बाद भी कन्फर्म नहीं माना जाता।
चार्ट बनने के बाद RAC टिकट कैंसिल करने का नियम:
अगर आपका टिकट चार्ट बनने के बाद भी RAC स्थिति में रहता है, तो आप उसे ट्रेन के निर्धारित प्रस्थान समय से 30 मिनट पहले तक कैंसिल कर सकते हैं। IRCTC ऐसे RAC टिकट को रिफंड के योग्य मानता है और इस स्थिति में पूरा किराया जब्त नहीं होता, बल्कि केवल तय क्लर्केज शुल्क काटा जाता है। हालांकि, यदि RAC टिकट चार्ट बनने के बाद अपग्रेड होकर कन्फर्म हो जाता है, तो उस पर कन्फर्म टिकट के नियम लागू हो जाते हैं और फिर किसी तरह का रिफंड नहीं मिलता।
RAC ई-टिकट कैसे करें कैंसिल:
IRCTC वेबसाइट या ऐप से RAC टिकट कैंसिल करने के स्टेप्स यहां बताये गए है-
- IRCTC अकाउंट में लॉगिन करें
- My Transactions पर जाएँ
- टिकट सेलेक्ट करें
- 30 मिनट से पहले कैंसिल करें
- रिफंड अपने आप प्रोसेस हो जाएगा (कुछ दिनों में)
- 30 मिनट से कम समय बचने पर सामान्य कैंसिलेशन पर कोई रिफंड नहीं मिलता।
RAC टिकट कैंसिल करने पर कितना रिफंड मिलता है?
RAC टिकट पर किया गया पूरा किराया पहले ही लिया जाता है, जिसे यहाँ डाउन पेमेंट कहा गया है। बता दें कि कैंसिलेशन पर इसमें से सिर्फ नाममात्र क्लर्केज शुल्क काटा जाता है।
क्लर्केज चार्ज टेबल
- टिकट क्लासक्लर्केज चार्ज
- सभी क्लास₹60 प्रति यात्री
- AC क्लास₹60 + GST
शेष पैसा उसी बैंक खाते/कार्ड में वापस कर दी जाती है, जिससे टिकट बुक हुआ था। Tatkal RAC टिकट पर भी यही नियम लागू होता है।
TDR कब होगा मान्य:
अगर RAC टिकट को ट्रेन के प्रस्थान से 30 मिनट पहले तक कैंसिल नहीं किया गया, तो रिफंड शून्य हो जाता है। TDR केवल विशेष परिस्थितियों में ही मान्य होता है, जैसे ट्रेन का अत्यधिक विलंब होना। हालांकि, आंशिक कन्फर्म और RAC वाले ग्रुप टिकट को तय समय के भीतर कैंसिल करने पर क्लर्केज शुल्क काटकर पूरा रिफंड दिया जाता है।
चार्ट बनने के बाद भी RAC टिकट को समय रहते कैंसिल करने पर पूरा किराया (₹60 + GST काटकर) वापस मिल सकता है। यही वजह है कि RAC टिकट को IRCTC नियमों में कन्फर्म टिकट से अलग और अधिक लचीला माना गया है।
EPFO की बड़ी पहल: फ्री डोरस्टेप डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट सर्विस कैसे करती है काम? देखें यहां
गाड़ी का चालान भरने में कितने दिनों की मिलती है छूट और कितनी लगती है पेनल्टी? जानें यहां
Bagesh Yadav is a journalist and current affairs analyst with over six years of experience in education journalism, national and international affairs, and digital media. He has contributed to India’s leading knowledge platforms, including Vision IAS and Only IAS, and currently serves in a senior editorial role at Jagranjosh.com, where he leads coverage across the Current Affairs and General Knowledge sections. His expertise spans breaking news, government policy analysis, world affairs, sports updates, science and technology, and visually engaging infographics. Known for his commitment to factual accuracy, editorial integrity, and audience-first storytelling, Bagesh delivers well-researched, accessible, and impactful journalism that serves millions of students, competitive exam aspirants, and informed readers across India.