भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘Silk City’, जानें
भारत के विभिन्न शहरों के अपने-अपने नाम हैं। आपने भारत के विभिन्न शहरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। देश के विभिन्न शहरों के बारे में जानने की इस कड़ी में इस लेख के माध्यम से हम भारत के नए शहर के बारे में जानेंगे, जिसे भारत की ‘Silk City’ भी कहा जाता है। कौन-सा है यह शहर और भारत के किस राज्य में है यह स्थित, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें।
भारत के विभिन्न शहरों में आपको अलग-अलग शहर देखने को मिलेंगे। इन सभी शहरों को अपनी खूबियों की वजह से अलग-अलग पहचान भी है। खास बात यह है कि कुछ शहरों की पहचान सिर्फ भारत में नहीं, बल्कि वैश्विक स्तर पर बनी हुई है, जो कि विदेशी पर्यटकों को यहां खींच लाती है।
भारत के विभिन्न शहरों के बारे में जानने की इस कड़ी में इस लेख के माध्यम से हम भारत के एक और नए शहर के बारे में जानेंगे। क्या आप जानते हैं कि भारत के किस शहर को ‘Silk City’ यानि रेशम का शहर कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम जानेंगे।
अंतरराष्ट्रीय स्तर तक रहती है रेशम की मांग
भारत में बनने वाले रेशम की न सिर्फ भारत, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर तक मांग रहती है। हर साल भारत से बड़ी मात्रा में रेशम को निर्यात किया जाता है, जो कि यूरोप समेत अन्य महाद्वीपों तक पहुंचता है।

किस शहर को कहा जाता है रेशम का शहर
भारत के अलग-अलग शहरों की अपनी पहचान के साथ एक शहर ऐसा भी है, जिसे रेशम का शहर कहा जाता है। आपको बता दें कि भारत के बिहार राज्य के भागलपुर शहर को भारत का रेशम का शहर कहा जाता है।
क्यों कहा जाता है रेशम का शहर
भारत का यह शहर गंगा नदी के किनारे बसा व्यापारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण शहर है। पूर्वी बिहार के इस शहर को तुसेर रेशम के लिए जाना जाता है। यहां बनने वाले रेशम की मांग घेरलू व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रहती है। यही वजह है कि भागलपुरी रेशम की पूरी दुनिया में मांग रहती है।
रेशम को लेकर क्या है यहां का इतिहास
यहां रेशम के उद्योग को लेकर बात करें, तो इसका इतिहास करीब 200 साल पुराना बताया जाता है, जो कि पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ता गया। यहां पर हर साल करीब 100 करोड़ रुपये का व्यापार होता है। इसमें करीब 50 पर्सेंट व्यापार अंतरराष्ट्रीय स्तर का होता है।
दुनिया के इन शहरों में पहुंचती है सिल्क
यहां से सिल्क का उत्पादन होने के बाद सिल्क को पश्चिम एशिया, यूरोप, संयुक्त राज्य अमेरिका और जापान में निर्यात किया जाता है। आपको बता दें कि हर साल यहां पर दो मिलियन मीटर सिल्क का उत्पादन किया जाता है।
कुछ लोगों के मन में यह भी सवाल होगा कि बंगलुरू को सिल्क सिटी कहा जाता है, तो आपको बता दें कि भारत की ओर से वैश्किव स्तर पर सिल्क सिटी के दायरे में आने वाली पहली सिटी थी। भारत में हैदराबाद में भी सिल्क का उत्पादन किया जाता है, जिसकी अधिक मांग रहती है।
पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘City of Light’, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.