यूरोप के शीर्ष 10 सबसे गरीब देशों की सूची

Oct 8, 2018, 11:52 IST

यूरोप पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक महाद्वीप है। यूरोप और एशिया वस्तुतः यूरेशिया के खण्ड कहलाता है। इस लेख में हमने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष मूल्यांकन (International Monetary Fund assessments) द्वारा दी गई आंकड़ों की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार यूरोप के शीर्ष 10 सबसे गरीब देशों के नाम सूचीबद्ध किया है जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।

Top 10 Poorest Countries in Europe HN
Top 10 Poorest Countries in Europe HN

यूरोप पृथ्वी पर स्थित सात महाद्वीपों में से एक महाद्वीप है। यूरोप और एशिया वस्तुतः यूरेशिया के खण्ड कहलाता है। एशिया से यूरोप का विभाजन इसके पूर्व में स्थित यूराल पर्वत के जल विभाजक जैसे यूराल नदी, कैस्पियन सागर, कॉकस पर्वत शृंखला और दक्षिण पश्चिम में स्थित काले सागर के द्वारा होता है।

यूरोप के शीर्ष 10 सबसे गरीब देशों की सूची

अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष मूल्यांकन द्वारा दी गई आंकड़ों की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार यूरोप के शीर्ष 10 सबसे गरीब देशों के नाम पर नीचे चर्चा की गयी है:

10. रोमानिया

प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद: $9520

यह यूरोप महाद्वीप में स्थित एक देश है। इसे 'अन्न का देश' कहा जाता है। यहाँ पर लोहे और कोयले की कमी है एवं पूँजी का अभाव तथा बाजार सीमित है, इसलिए यहाँ के 10 प्रतिशत मनुष्य ही उद्योग धंधों पर आश्रित हैं। ट्रैसिलवनिया के पूर्वी तथा पश्चिमी प्रदेशों में गेहूँ तथा मक्के की खेती होती है। प्राचीन ढंग से खेती होते हुए भी यहाँ गेहूँ का पैदावार बहुत होता है।

9. बुल्गारिया

प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद: $7620

यह यूरोप महाद्वीप के दक्षिण-पूर्व भाग में स्थित  है तथा इसकी सीमाएं उत्तर में रोमानिया से, पश्चिम में सर्बिया और मेसेडोनिया से, दक्षिण में ग्रीस और तुर्की से मिलती हैं।

विश्व के शीर्ष 10 उच्चतम ऊंचाई वाले हवाई अड्डों की सूची

8. मॉन्टेनीग्रो

प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद: $7320

यह यूरोप में स्थित एक देश है।

7. सर्बिया

प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद: $5820

यह यूरोप में स्थित एक देश है और पुराने यूगोस्लाविया का एक हिस्सा हुआ करता था।

6. मैसिडोनिया

प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद: $5150

यह  दक्षिणी यूरोप के मध्य बाल्कन प्रायद्वीप पर स्थित एक देश है। इसकी सीमा उत्तरपश्चिम में कोसोवो, उत्तर में सर्बिया, पूर्व में बुल्गारिया, दक्षिण में ग्रीस और पश्चिम में अल्बानिया से मिलती है।

5. बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना

प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद: $4760

यह यूरोप महाद्वीप के दक्षिणपूर्व भाग में बाल्कन प्रायद्वीप पर स्थित एक देश है। इसके उत्तर, पश्चिम और दक्षिण में क्रोएशिया, पूर्व में सर्बिया और दक्षिण में मोंटेनेग्रो स्थित है।

विश्व के ऐसे 10 शीर्ष देश जहाँ महिला जनसंख्या ज्यादा है

4. अल्बानिया

प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद: $4450

यह यूरोप महाद्वीप के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित है। इसकी भूसीमाएं उत्तर में कोसोवो, उत्तरपश्चिम में मोन्टेनेग्रो, पूर्व में भूतपूर्व यूगोस्लाविया और दक्षिण में यूनान से मिलती हैं। यह पूर्वी यूरोपीय मानकों के आधार पर एक निर्धन देश है।

3. कोसोवो गणराज्य

प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद: $3990

यह  बाल्कन क्षेत्र में स्थित एक विवादास्पद क्षेत्र है जो स्वघोषित राज्य कोसोवो गणराज्य द्वारा नियंत्रित है, जिसका कमोबेश पूरे क्षेत्र पर नियंत्रण है, केवल कुछ सर्ब क्षेत्र को छोड़कर।

2. यूक्रेन

प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद: $3560

यह यूरोप महाद्वीप के पूर्वी भाग  में स्थित है। इसकी सीमा पूर्व में रूस, उत्तर में बेलारूस, पोलैंड, स्लोवाकिया, पश्चिम में हंगरी, दक्षिणपश्चिम में रोमानिया और माल्दोवा और दक्षिण में काला सागर और अजोव सागर से मिलती है।

1. मॉल्डोवा

प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद: $2560

यह पूर्वी यूरोप में स्थित एक लैंडलाक देश है, जिसके पश्चिम में रोमानिया और उत्तर, पूर्व और दक्षिण में यूक्रेन स्थित है।

एशिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर देश

यूरोप के शीर्ष 10 सबसे गरीब देशों की सूची

देश (रैंक)

प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद

1. मॉल्डोवा

$2560

2. यूक्रेन

$3560

3. कोसोवो गणराज्य

$3990

4. अल्बानिया

$4450

5. बॉस्निया और हर्ज़ेगोविना

$4760

6. मैसिडोनिया

$5150

7. सर्बिया

$5820

8. मॉन्टेनीग्रो

$7320

9. बुल्गारिया

$7620

10. रोमानिया

$9520

अफ्रीका के शीर्ष 10 सबसे अमीर देशों की सूची

Jagranjosh
Jagranjosh

Education Desk

Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.

... Read More

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News