अफ्रीका के शीर्ष 10 सबसे अमीर देशों की सूची
अफ्रीका विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण होते हुए भी यह महाद्वीप विश्व का सबसे दरिद्र और सबसे अविकसित भू-भाग है। इस लेख में हमने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष मूल्यांकन तथा सीआईए "विश्व तथ्य पुस्तक" द्वारा दी गई आंकड़ों की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार अफ्रीका के शीर्ष 10 सबसे अमीर देशों के नाम सूचीबद्ध किया है जो UPSC, SSC, State Services, NDA, CDS और Railways जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए बहुत ही उपयोगी है।
अफ्रीका विश्व का दूसरा सबसे बड़ा महाद्वीप है। इसके उत्तर में भूमध्यसागर एवं यूरोप महाद्वीप, पश्चिम में अंध महासागर, दक्षिण में दक्षिण महासागर तथा पूर्व में अरब सागर एवं हिन्द महासागर हैं। पूर्व में स्वेज भूडमरूमध्य इसे एशिया से जोड़ता है तथा स्वेज नहर इसे एशिया से अलग करती है। प्राकृतिक संसाधनों से परिपूर्ण होते हुए भी यह महाद्वीप विश्व का सबसे दरिद्र और सबसे अविकसित भू-भाग है।
अफ्रीका के शीर्ष 10 सबसे अमीर देश
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष मूल्यांकन तथा सीआईए "विश्व तथ्य पुस्तक" द्वारा दी गई आंकड़ों की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार अफ्रीका के शीर्ष 10 सबसे अमीर देशों पर नीचे चर्चा की गयी है:
10. इथियोपिया
सकल घरेलू उत्पाद: $51 अरब
विदेशी मुद्रा रिजर्व: $3.147 अरब
यह अफ़्रीका का दूसरा सबसे ज़्यादा जनसंख्या वाला देश है। इसके दक्षिणपूर्व में सूडान, दक्षिण में इरिट्रिया, पश्चिम में जिबूती और सोमालिया, उत्तर में केन्या और पूर्व में दक्षिण सूडान स्थित है। यह दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला स्थल-रुद्ध देश है।
9. केन्या
सकल घरेलू उत्पाद: $53.40 अरब
विदेशी मुद्रा रिजर्व: $9.698 अरब
यह अफ्रीका महाद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित है। इसकी सीमा उत्तर में इथियोपिया, उत्तर-पूर्व में सोमालिया, दक्षिण में तंजानिया, पश्चिम में युगांडा व विक्टोरिया झील और उत्तर पश्चिम में सूडान से मिलती है।
8. सूडान
सकल घरेलू उत्पाद: $63 अरब
विदेशी मुद्रा रिजर्व: $504.9 लाख
यह अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरी पूर्व भाग में स्थित है। इसके उत्तर में मिस्र, उत्तर पूर्व में लाल सागर, पूर्व में इरिट्रिया और इथियोपिया, दक्षिणपूर्व में युगांडा और केन्या, दक्षिण पश्चिम में कांगो लोकतान्त्रिक गणराज्य और मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, पश्चिम में चाड और पश्चिमोत्तर में लीबिया स्थित है।
विश्व के शीर्ष 10 कॉफी उपभोग करने वाले देश
7. लीबिया
सकल घरेलू उत्पाद: $76.52 अरब
विदेशी मुद्रा रिजर्व: $69.35 अरब
यह अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है। इसकी सीमाएं उत्तर में भूमध्य सागर, पूर्व में मिस्र, उत्तरपूर्व में सूडान, दक्षिण में चाड व नाइजर और पश्चिम में अल्जीरिया और ट्यूनीशिया से मिलती है।
6. मोरक्को
सकल घरेलू उत्पाद: $114.7 अरब
विदेशी मुद्रा रिजर्व: $22.97 अरब
यह अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है। फॉस्फेट रॉक खनन और प्रसंस्करण, खाद्य प्रसंस्करण, चमड़े के सामान, कपड़ा, निर्माण, ऊर्जा और पर्यटन यहाँ का मुख्य उयोग हैं।
5. अंगोला
सकल घरेलू उत्पाद: $129.785 अरब
विदेशी मुद्रा रिजर्व: $23.63 अरब
यह अफ्रीका महाद्वीप के दक्षिणी-पश्चिमी में स्थित है जिसकी सीमा अटलांटिक समुद्र से लगी है। यहाँ पेट्रोलियम तेल और सोना जैसे खनिजों का भंडार है।
4. अल्जीरिया
सकल घरेलू उत्पाद: $219.453 अरब
विदेशी मुद्रा रिजर्व: $114.653 अरब
यह अफ्रीका महाद्वीप के पश्चिमी भाग में स्थित है। यह विश्व का प्रोपेन का सबसे बड़ा निर्यातक देश है।
विश्व के शीर्ष 10 उच्चतम ऊंचाई वाले हवाई अड्डों की सूची
3. मिस्र
सकल घरेलू उत्पाद: $275.748 अरब
विदेशी मुद्रा रिजर्व: $38.210 अरब
यह अफ्रीका महाद्वीप के उत्तरी भाग में स्थित है।
2. दक्षिण अफ्रीका
सकल घरेलू उत्पाद: $341.216 अरब
विदेशी मुद्रा रिजर्व: $50.501 अरब
यह अफ़्रीका महाद्वीप के दक्षिणी छोर पर स्थित है। इसकी सीमाएँ उत्तर में नामीबिया, बोत्सवाना और ज़िम्बाब्वे और उत्तर-पूर्व में मोज़ाम्बिक़ और स्वाज़ीलैंड के साथ लगती हैं।
1. नाइजीरिया
सकल घरेलू उत्पाद: $594.257 अरब
विदेशी मुद्रा रिजर्व: $40.560 अरब
यह पश्चिम अफ्रीका का एक देश है जिसकी सीमाएँ पश्चिम में बेनीन, पूर्व में चाड, उत्तर में hiकैमरून और दक्षिण में गुयाना की खाड़ी से लगती हैं। यह प्राकृतिक संसाधनों जैसे तेल के कारण इसकी अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे तेज़ बढ़ने वाली अर्थव्यवस्थाओं में से एक है।
विश्व के ऐसे 10 शीर्ष देश जहाँ महिला जनसंख्या ज्यादा है
अफ्रीका के शीर्ष 10 सबसे अमीर देशों सूची
| देश (रैंक) | जीडीपी और विदेशी मुद्रा रिजर्व का विवरण |
| 1. नाइजीरिया | सकल घरेलू उत्पाद: $594.257 अरब विदेशी मुद्रा रिजर्व: $40.560 अरब |
| 2. दक्षिण अफ्रीका | सकल घरेलू उत्पाद: $341.216 अरब विदेशी मुद्रा रिजर्व: $50.501 अरब |
| 3. मिस्र | सकल घरेलू उत्पाद: $275.748 अरब विदेशी मुद्रा रिजर्व: $38.210 अरब |
| 4. अल्जीरिया | सकल घरेलू उत्पाद: $219.453 अरब विदेशी मुद्रा रिजर्व: $114.653 अरब |
| 5. अंगोला | सकल घरेलू उत्पाद: $129.785 अरब विदेशी मुद्रा रिजर्व: $23.63 अरब |
| 6. मोरक्को | सकल घरेलू उत्पाद: $114.7 अरब विदेशी मुद्रा रिजर्व: $22.97 अरब |
| 7. लीबिया | सकल घरेलू उत्पाद: $76.52 अरब विदेशी मुद्रा रिजर्व: $69.35 अरब |
| 8. सूडान | सकल घरेलू उत्पाद: $63 अरब विदेशी मुद्रा रिजर्व: $504.9 लाख |
| 9. केन्या | सकल घरेलू उत्पाद: $53.40 अरब विदेशी मुद्रा रिजर्व: $9.698 अरब |
| 10. इथियोपिया | सकल घरेलू उत्पाद: $51 अरब विदेशी मुद्रा रिजर्व: $3.147 अरब |
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.