एशिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर देश कौन से हैं?
एशिया वर्तमान में विश्व का सबसे ते़ज़ी बढ़ता हुआ अर्थवयवस्था है और चीन इस समय एशिया की सबसे बड़ी और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जो कई पूर्वानुमानों के अनुसार अगले कुछ वर्षों में विश्व की भी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। एशिया की 5 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं है: चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, भारत, सिंगापुर और इंडोनेशिया। इस लेख में हमने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार एशिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर देश के नामों को सूचीबद्ध किया है।
एशिया, आकार और जनसंख्या दोनों ही दृष्टि से विश्व का सबसे बड़ा महाद्वीप है, जो उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है तथा क्रय शक्ति (पर्चेजिंग पावर पैरिटी- (PPP)) के आधार पर यूरोप के बाद दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। यह उत्तरी गोलार्द्ध में स्थित है। यह महाद्वीप भूमध्य सागर, अंध सागर, आर्कटिक महासागर, प्रशांत महासागर और हिन्द महासागर से घिरा हुआ है।
विश्व बैंक के अनुसार, यह वर्तमान में विश्व का सबसे ते़ज़ बढ़ता हुआ अर्थवयवस्था है और चीन इस समय एशिया की सबसे बड़ी और विश्व की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है जो कई पूर्वानुमानों के अनुसार अगले कुछ वर्षों में विश्व की भी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगी। एशिया की 5 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं है: चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, भारत, सिंगापुर और इंडोनेशिया।
एशिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर देश
अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष या अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार एशिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर देशों पर नीचे चर्चा की गयी है:
10. कोरिया, गणराज्य
सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति (यूएस $ में): 27,538.8
यह पूर्वी एशिया में स्थित एक देश है जो कोरियाई प्रायद्वीप के दक्षिणी अर्धभाग को घेरे हुए है। इसकी राजधानी सियोल दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा महानगरीय क्षेत्र और एक प्रमुख वैश्विक नगर है। इसकी अर्थव्यवस्था क्रय शक्ति के आधार पर विश्व की 5वीं सबसे बड़ी और संज्ञात्मक आधार पर चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
9. इज़राइल
सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति (यूएस $ में): 37,292.6
यह दक्षिण पश्चिम एशिया में स्थित एक देश है। यह दक्षिणपूर्व भूमध्य सागर के पूर्वी छोर पर स्थित है। इसके उत्तर में लेबनॉन, पूर्व में सीरिया और जॉर्डन तथा दक्षिण-पश्चिम में मिस्र है। इसको आर्थिक और औद्योगिक विकास में दक्षिण पश्चिम एशिया और मध्य पूर्व में सबसे उन्नत देश माना जाता है।
विश्व के शीर्ष 10 कॉफी उपभोग करने वाले देश
8. जापान
सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति (यूएस $ में): 38,894.5
यह एशिया महाद्वीप में स्थित देश है और चार बड़े तथा अनेक छोटे द्वीपों का एक समूह है।
7. हांगकांग
सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति (यूएस $ में): 63,350
यह जनवादी गणराज्य चीन का आधिकारिक तौर पर प्रशासनिक क्षेत्र है, इसके उत्तर में गुआंग्डोंग और पूर्व, पश्चिम और दक्षिण में दक्षिण चीन सागर मौजूद है।
6. संयुक्त अरब अमीरात
सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति (यूएस $ में): 69,900
यह मध्यपूर्व एशिया में स्थित एक देश है। तेल भंडार के मामले में विश्व का छठवां सबसे बड़ा देश तथा यहाँ की अर्थव्यवस्था मध्यपूर्व में सबसे विकसित है।
5. कुवैत
सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति (यूएस $ में): 71,930
यह पश्चिम एशिया में स्थित एक संप्रभु देश है, जिसकी सीमा उत्तर में सउदी अरब और उत्तर और पश्चिम में इराक से मिलती है।
विश्व के शीर्ष 10 चीनी उत्पादन वाले देश
4. ब्रुनेई
सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति (यूएस $ में): 77,700
यह जंबुद्वीप में इंडोनेशिया के पास स्थित एक देश है। यहाँ राजतन्त्र है।
3. सिंगापुर
सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति (यूएस $ में): 93,680
यह विश्व के प्रमुख बंदरगाहों और व्यापारिक केंद्रों में से एक है। यह दक्षिण एशिया में मलेशिया तथा इंडोनेशिया के बीच में स्थित है। यह विश्व की 9वीं तथा एशिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है।
2. मकाउ
सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति (यूएस $ में): 125,170
यह चीन का एक विशेष प्रशासनिक क्षेत्र है। यह पर्ल नदी डेल्टा की पश्चिमी ओर स्थित है, इसकी सीमायें गुआंग्डोंग प्रांत से उत्तर में मिलती हैं और दक्षिण और पूर्व में दक्षिण चीन सागर है। यहाँ के प्रमुख उद्योगों में वस्त्र, इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण और खिलौने और पर्यटन शामिल है।
1. कतर
सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति (यूएस $ में): 129,360
यह अरब प्रायद्वीप के उत्तर पूर्वी तट पर स्थित एक छोटा प्रायद्वीप है।
विश्व के ऐसे 10 शीर्ष देश जहाँ महिला जनसंख्या ज्यादा है
एशिया के शीर्ष 10 सबसे अमीर देश
| देश | सकल घरेलू उत्पाद प्रति व्यक्ति (यूएस $ में) |
| 1. कतर | 129,360 |
| 2. मकाउ | 125,170 |
| 3. सिंगापुर | 93,680 |
| 4. ब्रुनेई दारुसलाम | 77,700 |
| 5. कुवैत | 71,930 |
| 6. संयुक्त अरब अमीरात | 69, 900 |
| 7. हांगकांग | 63, 350 |
| 8. जापान | 38,894.5 |
| 9. इज़राइल | 37,292.6 |
| 10. कोरिया, गणराज्य | 27,538.8 |
Your career begins here! At Jagranjosh.com, our vision is to enable the youth to make informed life decisions, and our mission is to create credible and actionable content that answers questions or solves problems for India’s share of Next Billion Users. As India’s leading education and career guidance platform, we connect the dots for students, guiding them through every step of their journey—from excelling in school exams, board exams, and entrance tests to securing competitive jobs and building essential skills for their profession. With our deep expertise in exams and education, along with accurate information, expert insights, and interactive tools, we bridge the gap between education and opportunity, empowering students to confidently achieve their goals.