भारत के तीन सबसे अधिक जिले वाले राज्य कौन-से हैं, जानें
भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी विशेषता है। राज्यों में आपको अलग-अलग जिले भी देखने को मिल जाएंगे, जो राज्यों को विशेष पहचान दिलाने में सहयोग करते हैं। इस कड़ी में क्या आप जानते हैं कि भारत में तीन सबसे अधिक जिले वाले राज्य कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत अपनी विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही यहां का समृद्ध इतिहास इसे अन्य देशों से अलग बनाता है। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी पहचान है।
भारत में राज्यों का विभाजन हमें जिलों के रूप में देखने को मिलता है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर रूप से चलाया जा सके। आपने भारत के अलग-अलग राज्यों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत में तीन सबसे अधिक जिले वाले राज्य कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
क्या होता है जिला
सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि आखिर जिला क्या होता है। आपको बता दें कि राज्य का क्षेत्रफल बड़ा होने की वजह से इसे जिलों में विभाजित किया जाता है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर रूप से चलाया जा सके। इसके लिए जिले के प्रमुख रूप में जिलाधिकारी होता है, जिसके नेतृत्व में अन्य प्रशासनिक अधिकारी काम करते हैं।
वहीं, राज्य में जिले अलग-अलग मंडलों में आते हैं। एक मंडल में एक से अधिक जिले शामिल होते हैं। वहीं, मंडल अलग-अलग संभाग में आते हैं। उदाहरण के तौर उत्तर प्रदेश में पश्चिमी संभाग में मेरठ मंडल आता है। इस मंडल में गाजियाबाद जिला आता है। जिले के भीतर हमें अलग-अलग जोन या वार्ड देखने को मिलते हैं, जो कि नगर निगम के अनुसार होते हैं।

सबसे अधिक जिले वाला राज्य
अब हम यह जान लेते हैं कि भारत में सबसे अधिक जिले वाला राज्य कौन-सा है। आपको बता दें कि सबसे अधिक जिले वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। यहां कुल 75 जिले हैं, जो कि 18 मंडलों में आते हैं। प्रदेश का सबसे पूर्वी जिला बलिया, सबसे उत्तरी जिला सहारनपुर, सबसे दक्षिणी जिला सोनभद्र और सबसे पश्चिमी जिला शामली है। उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला लखीमपुर खीरी है, जो कि 7680 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। वहीं, सबसे छोटा जिला हापुड़ है, जो कि 660 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। उत्तर प्रदेश अलग-अलग संभाग में बटा है, जिसमें पूर्वांचल, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, मध्य उत्तर प्रदेश और बुंदेलखंड शामिल है।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश के किस जिले को कहा जाता है इमरती का शहर, जानें
भारत का दूसरा सबसे अधिक जिले वाला राज्य
अब हम यह जान लेते हैं कि भारत का दूसरा सबसे अधिक जिले वाला राज्य कौन-सा है, तो आपको बता दें कि यह मध्य प्रदेश है। यहां कुल 55 जिले मौजूद हैं। यह राज्य क्षेत्रफल के हिसाब से भी दूसरा सबसे बड़ा राज्य है। मध्य प्रदेश को हम भारत के दिल के रूप में भी जानते हैं। इसके साथ ही यह अपने यहां के घने जंगलों के लिए भी जाना जाता है। इस प्रदेश को बाघों का राज्य भी कहा जाता है।
भारत का तीसरा सबसे अधिक जिले वाला राज्य
भारत के तीसरे सबसे अधिक जिले वाले राज्य की बात करें, तो यह तमिलनाडू है। यहां कुल 38 जिले मौजूद हैं। आपको बता दें कि बिहार में भी कुल 38 जिले मौजूद हैं।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.