This is an archived article last updated on Apr 12, 2024. The information may be outdated.

भारत के तीन सबसे छोटे जिले कौन-से हैं, जानें

Last Updated: Apr 12, 2024, 13:36 IST

भारत विविध संस्कृति और अनूठी परंपराओं वाला राज्य है। इसके साथ ही यह सबसे अधिक आबादी वाला देश भी बन गया है, जो कि अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में निवास करती है। वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं, जिनमें अलग-अलग जिले मौजूद हैं। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के तीन सबसे छोटे जिले कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

तीन सबसे छोटे जिले
तीन सबसे छोटे जिले

भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश मौजूद हैं। यहां प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की अपनी-अपनी विशेषता है। साथ ही यहां मौजूद सरस-संस्कृति और विविधता इन्हें एक-दूसरे से खास बनाती है। आपने भारत के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि भारत के तीन सबसे छोटे जिले कौन-से हैं और यह किस राज्य में मौजूद हैं। यदि नहीं जानते हैं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।  

 

कहां स्थित है भारत का सबसे छोटा जिला

सबसे पहले हम यह जान लेते हैं कि भारत का सबसे छोटा जिला कहां स्थित है, तो आपको बता दें कि भारत का सबसे छोटा जिला पुडुचेरी में स्थित है, जो कि एक केंद्र शासित प्रदेश है। 

कौन-सा है भारत का सबसे छोटा जिला

अब सवाल है कि भारत का सबसे छोटा जिला कौन-सा है, तो आपको बता दें कि भारत का सबसे छोटा जिला पुडुचेरी का माहे जिला है। यह जिला सिर्फ 9 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। इसके साथ ही यहां की आबादी की बात करें, तो यहां साल 2011 में 41,816 की आबादी दर्ज की गई थी। हालांकि, यहां सकारात्मक चीज यहां की साक्षरता दर भी है, जो कि 97.8 फीसदी है। 

 

पढ़ेंः भारत के पांच सबसे बड़े शहर कौन-से हैं, जानें

कहां है भारत का दूसरा सबसे छोटा जिला

भारत का दूसरा सबसे छोटा जिला कहीं और नहीं, बल्कि दिल्ली में है, जिसे हम शहरों के शहर के रूप में भी जानते हैं। दिल्ली के बारे में कहा जाता है कि इसे कई बार बसाया गया और कई बार उजाड़ा गया।  यहां आपको देश के हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश का व्यक्ति मिल जाएगा।  यही वजह है कि दिल्ली को हम शहरों के शहर के रूप में भी जानते हें।

कौन-सा है दूसरा सबसे छोटा जिला

अब सवाल है कि भारत का दूसरा सबसे छोटा जिला कौन-सा है, तो आपको बता दें कि यह दिल्ली का मध्य जिला है, जो कि कुल 21 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। साल 2011 में यहां की कुल आबादी 58,23,20 दर्ज की गई थी, जबकि यहां की कुल साक्षरता दर 85.14 फीसदी दर्ज हुई थी। मध्य जिले में ही मशहूर लाल किला, दिल्ली गेट,  तुर्कमान गेट,  लाहौरी गेट,  कश्मीरी गेट,  लाल मस्जिद, चितली कब्र,  रजिया सुल्तान की कब्र और जामा मस्जिद स्थित है, जो कि पुरानी दिल्ली यानि कि शाहजहांनाबाद में आता है। इसके साथ ही दिल्ली का यह जिला अपने मुगलई खान-पान के लिए भी जाना जाता है।

भारत का तीसरा सबसे छोटा जिला

अब सवाल है कि भारत का तीसरा सबसे छोटा जिला कौन-सा है, तो आपको बता दें कि यह लक्षद्वीप है, जो कि 32 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है। साल 2011 में यहां की कुल आबादी 70,365 दर्ज की गई थी। 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

पढ़ेंः भारत के 5 सबसे बड़े जिले कौन-से हैं, जानें

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 28, 2024, 15:30 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News