भारत के पांच सबसे बड़े शहर कौन-से हैं, जानें
भारत में वर्तमान में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी खासियत है। वहीं, पूरे भारत में यदि कुल शहरों की बात करें, तो इनकी संख्या 7 हजार से भी अधिक है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत 5 सबसे बड़े शहर कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत यानि विविधताओं का देश कहा जाता है। यहां की सरस-संस्कृति और अनूठी परंपराएं दुनियाभर में विख्यात हैं। यही वजह है कि भारत को करीब से जानने के लिए हर साल बड़ी संख्या में देश-विदेशी सैलानी भारत के अलग-अलग शहरों में पहुंचते हैं।
वर्तमान में भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 7,000 से अधिक शहर हैं, जिनका अपना समृद्ध इतिहास और कहानी है।
भारत में अलग-अलग शहरों का अलग-अलग क्षेत्रफल है, जिस वजह से कुछ शहरों का दायरा कई किलोमीटर तक फैला हुआ है, जबकि कुछ शहर कुछ दूरी की यात्रा के बाद ही सिमटकर रह गए हैं।
ऐसे में क्या आप जानते हैं कि क्षेत्रफल के हिसाब से भारत के 5 सबसे बड़े शहर कौन-से हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
पढ़ेंः भारत के किस राज्य को कहा जाता है चीनी का कटोरा, जानें
भारत में 5 सबसे बड़े शहर
दिल्ली
दिल्ली अपनी व्यापक संस्कृति और इतिहास के लिए जानी जाती है, जो कि प्रमुख तौर पर दो भांगों में है। एक है नई दिल्ली और एक पुरानी दिल्ली। पुरानी दिल्ली आपको दिल्ली की पुरानी तस्वीर से रूबरू करवाने का काम करती है, जबकि नई दिल्ली अंग्रेजों द्वारा बसाए गए दिल्ली के नए रूप से आपको मिलवाने का काम करती है। इसका कुल क्षेत्रफल 1484 वर्ग किलोमीटर है।
बंगलुरू
भारत के कर्नाटक राज्य के बंगलुरू शहर को भारत की सिलिकॉन वैली भी कहा जाता है। यह शहर भारत का आईटी हब होने के साथ बुनियादी ढांचे, सामाजिक सुविधाएं, जीवंत बाजार और सांस्कृतिक धरोहरों के लिए जाना जाता है। इसका कुल क्षेत्रफल 741 वर्ग किलोमीटर है।

विशाखापट्टनम
विशाखापट्टनम को भारत में किस्मत का शहर का भी कहा जाता है। यह शहर अपने खूबसूरत समुद्री तटों और सामाजिक सुविधाओं के लिए जाना जाता है। यहां आपको अंग्रेजों द्वारा बनाई गई कई बड़ी इमारतें देखने को मिल जाएंगी। इसका कुल क्षेत्रफल 681.96 वर्ग किलोमीटर है।
हैदराबाद
हैदराबाद दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों में से एक है। यह शहर भारत के नवीनतम राज्य तेलंगाना में स्थित है। यहां पहुंचने पर आप गोलकुंडा किला और चारमीनार जैसे एतिहासिक स्थलों को देख सकते हैं। इसका कुल क्षेत्रफल 650 वर्ग किलोमीटर है।
लखनऊ
भारत में जब भी अदब का जिक्र होता है, तो बड़े ही कायदे से लखनऊ का नाम सबसे ऊपर आता है। क्योंकि, इस शहर को अदब का शहर भी कहा जाता है, जहां बच्चे-बच्चे की जुबां अदब के लिए जानी जाती है।
उत्तर प्रदेश की राजधानी यानि लखनऊ कभी अवध प्रांत का हिस्सा था, ऐसे में यह नवाबों का शहर अपने मुगली व्यंजनों के लिए भी जाना जाता है। इसमें प्रमुख तौर पर लखनऊ के कबाब और यहां की बिरयानी का कोई जोड़ नहीं है।
इसके अलावा यह शहर खूबसूरत मुगल वास्तुकला और जीवंत बाजारों के लिए भी जाना जाता है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि यह एक ऐसा शहर है, जहां चिकन खाया भी जाता है और पहना भी जाता है। क्योंकि, यहां कपड़ों से संबंधित चिकनकारी कला पूरे भारत में प्रसिद्ध है।
पढ़ेंः भारत में किस शहर को कहा जाता है ‘फूलों का शहर’, जानें
पढ़ेंः भारत में किस शहर को कहा जाता है धार्मिक शहर, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.