भारत में किस शहर को कहा जाता है ‘फूलों का शहर’, जानें
भारत में हर शहर की अपनी पहचान है। शहरों को उनके मूल नाम के अलावा उपनाम से भी जाना जाता है। इससे देशी-विदेशी सैलानी शहरों को तरफ आकर्षित होते हैं। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत का एक शहर ऐसा भी है, जिसे फूलों का शहर भी कहा जाता है। कौन-सा है यह शहर और भारत के किस राज्य में है स्थित, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
भारत को विवधताओं का देश कहा जाता है, जहां आधुनिकता और सरस-संस्कृति का संगम देखने को मिलता है। यहां के हर शहर की अपनी कहानी और समृद्ध इतिहास है। यही वजह है कि देशी-विदेशी सैलानी भी भारत के इन शहरों में पर्यटन के लिए पहुंचते हैं।
हमने अपने अपने पिछले कई लेखों में भारत के अलग-अलग शहरों के बारे में जानकारी दी है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत का एक शहर ऐसा भी है, जिसे फूलों का शहर कहा जाता है।
यह शहर अपने यहां के फूलों और उनसे तैयार होने वाले परफ्यूम के लिए जाना जाता है। कौन-सा है यह शहर और भारत के किस राज्य में है स्थित, जानने के लिए यह लेख पढ़ें।
पढ़ेंः भारत में किस शहर को कहा जाता है 'पहलवानों का शहर', जानें
कौन-सा शहर है फूलों का शहर
भारत में 7000 से अधिक शहर हैं। हर शहर की अपनी खासियत है। इनमें से कुछ शहर खान-पान, तो कुछ शहर भाषाएं, संस्कृति, वेश-भूषा और अपनी भूगौलिक स्थिति के लिए जाने जाते हैं। वहीं, कुछ शहर अपने यहां के उत्पादों के लिए जाने जाते हैं। इस कड़ी में भारत के गुजरात राज्य के पालनपुर शहर को भारत का फूलों का शहर कहा भी जाता है।
क्यों कहा जाता है फूलों का शहर
अब सवाल यह है कि आखिर पालनपुर शहर को ही फूलों का शहर क्यों कहा जाता है। आपको बता दें कि पालनपुर प्रमुख रूप से तीन चीजों के लिए जाना जाता है। जैन मंदिर, फूल और हीरे का व्यापार। यहां पर फूलों से परफ्यूम को तैयार किया जाता है, जिनकी देश-विदेश में मांग रहती है।
इसके साथ ही यहां पर केवड़ा और चंपा से तेल को तैयार किया जाता है। इन तेलों को विदेशों तक भेजा जाता है। ऐसे में इस शहर को फूलों का शहर भी कहा जाता है।
हीरे के व्यापार के लिए है प्रसिद्ध
पालनपुर शहर हीरे के व्यापार के लिए भी प्रसिद्ध है। यहां पर हीरे व्यापारी हीरे की कटिंग व पॉलिशिंग कर उसका विदेशों तक व्यापार करते हैं। ऐसे में इस शहर को हम डायमंड सिटी के रूप में भी जानते हैं।
पालनपुर का इतिहास
यहां के इतिहास की बात करें, तो 13वीं सदी में यहां राजा प्रहलाद हुआ करते थे, जिनके नाम पर यहां का नाम प्रहलादपुर पड़ा। बाद में उन्होंने यहां पर कई जैन मंदिर भी बनवाए। 15वीं शताब्दी में यहां पर कई हमले भी हुए और यहां पर मुगलों का भी राज रहा।
मुगल शासक अकबर ने झालौर के नवाब को यह प्रदेश शादी के तोहफे के रूप में दिया था, जिसके 31 साल बाद वह यहां रहने आए और यहां पर 300 सालों तक नवाबों का राज रहा।
पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘Motor City’, जानें
पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘Sweet City’, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.