This is an archived article last updated on Oct 5, 2023. The information may be outdated.

भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘Sweet City’, जानें

Last Updated: Oct 5, 2023, 20:36 IST

भारत में आपने अलग-अलग शहरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। भारतीय शहरों को उनके मूल नाम के अलावा उपनामों से भी जाना जाता है। शहरों को अपने उपनामों से विशेषता मिलती है, जिससे वे देश-विदेशों में नई पहचान बनाने में कामयाब होते हैं। ऐसे में इस लेख के माध्यम से हम भारत के ऐसे शहर के बारे में जानेंगे, जिसे स्वीट सिटी के नाम से जाना जाता है। 

भारत की स्वीट सिटी
भारत की स्वीट सिटी

भारत में यदि कुल शहरों की बात करें, तो ये 4000 से अधिक हैं। हर शहर का अपना इतिहास, संस्कृति, अनूठी परंपराएं, खान-पान, वेशभूषा और भाषाएं हैं। यही वजह है कि विदेशी सैलानी भी बड़ी संख्या में भारतीय शहरों को जानने के लिए यहां आते हैं।

यहां के हर शहर की अपनी खासियत भी है, जिससे शहरों को वैश्विक स्तर पर पहचान मिलने के साथ उन्हें उपनाम भी मिला है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि भारत का एक शहर ऐसा भी है, जिसे ‘Sweet City’ के नाम से भी जाना जाता है। 

 

पढ़ेंः भारत में किस शहर को कहा जाता है ‘शहरों का शहर’, जानें



शहरों को दिया जाता है उपनाम

भारत में अलग-अलग शहरों के अपने नाम हैं। हालांकि, शहरों के मूल नाम के अलावा उन्हें उनके उपनाम से भी जाना जाता है। इसकी प्रमुख वजह स्थानीय स्तर पर होने वाली फसलों से लेकर उत्पाद निर्माण, खान-पान, वेशभूषा और अनूठी परंपराएं हैं। ऐसे में शहरों को उपनाम देने की वजह से लोग शहरों की तरफ आकर्षित होते हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर पर्यटन को बढ़ावा मिलता है। 

 

किस शहर को कहा जाता है ‘Sweet City’

भारत में अलग-अलग शहर मौजूद हैं। हर शहर की अपनी खासियत है, जो कि उन्हें स्थानीय खान-पान, वेशभूषा, संस्कृति और उत्पादों की वजह से मिली है। ऐसे में बिहार राज्य का मुजफ्फरपुर शहर को भारत में ‘Sweet City’ के नाम से भी जाना जाता है।

 

क्यों कहा जाता है ‘Sweet City’

अब सवाल यह है कि आखिर भारत के इस शहर को ही ‘Sweet City’ क्यों कहा जाता है। दरअसल, बिहार के इस शहर को हम लीची सिटी के रूप में भी जानते हैं। यहां पर प्रमुख रूप से लीची की खेती की जाती है, जिससे यहां पर बड़ी मात्रा में लीची का उत्पादन होता है, जिसके बाद इसे भारत के अलग-अलग जिलों में भेजा जाता है।

चूंकि, लीची का स्वाद मीठा होता है। ऐसे में इस शहर को भारत में ‘Sweet City’ के रूप में भी जाना जाता है। 

 

शहर का परिचय

मुजफ्फरपुर जिले को 1875 में तिहुत के पहले जिले के रूप में विभाजित कर बनाया गया था। यह शहर गंडक नदी के किनारे बसा हुआ शहर है। यहां की प्रमुख भाषा बज्जिका है, जबकि यहां 1811 गांव, 16 प्रशासनिक खंड, 29 पुलिस स्टेशन और 16 राजस्व अंचल हैं। आपको यह भी बता दें कि मुजफ्फरपुर थर्मल पावर प्लांट देश के प्रमुख पावर प्लांट में से एक है। 

 

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह भारत के अन्य शहरों को जानने के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें। 

 

पढ़ेंः भारत में किस शहर को कहा जाता है 'पहलवानों का शहर', जानें

पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है Egg City, जानें




Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Oct 5, 2023, 20:34 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News