भारत में किस शहर को कहा जाता है ‘शहरों का शहर’, जानें
भारत में अपने अलग-अलग शहरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा। शहरों की अपनी एक खास पहचान होती है, जो कि उन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में मदद करती है। इस लेख के माध्यम से हम आपको भारत के एक ऐसे शहर के बारे में बताएंगे, जो कि शहरों का शहर भी कहा जाता है। कौन-सा है यह शहर, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें।
भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की अपनी-अपनी खासियत है। साथ ही इन्हें और भी खास बनाते हैं यहां के शहर, जो कि अपनी भौगोलिक स्थिति, खानपान, वेशभूषा, भाषा और अनूठी परंपराओं के लिए जाने जाते हैं।
पढ़ेंः भारत के किस शहर को कहा जाता है ‘Aluminium City’, जानें
इस कड़ी में क्या आपको पता है कि भारत का एक शहर ऐसा भी है, जिसे शहरों का शहर भी कहा जाता है। कौन-सा है यह शहर, जानने के लिए यह पूरा लेख पढ़ें।
किस शहर को कहा जाता है शहरों का शहर
अब सवाल यह है कि आखिर भारत के किस शहर को शहरों का शहर कहा जाता है, तो आपको बता दें कि दिल्ली शहर को शहरों का शहर कहा जाता है।
क्यों कहा जाता है शहरों का शहर
दिल्ली का अपना प्राचीन और समृ्द्ध इतिहास रहा है। इतिहास के पन्नों को उठाकर देखें, तो दिल्ली कई बार बसी और कई बार उजड़ी। यहां पूर्व में कई आक्रमणकारियों ने हमला किया और लूट मचाई।
साथ ही इस शहर को अपनी राजधानी बनाया और यहां से हिंदुस्तान पर शासन किया। इस कड़ी में दिल्ली में अलग-अलग शहर भी बसाए गए। ऐसे में दिल्ली में आज वर्तमान में सात पुराने शहर हैं।
पढ़ेंः दिल्ली के सात पुराने शहर कौन-से हैं, जानें
अब सवाल यह है कि आखिर दिल्ली को ही शहरों का शहर क्यों कहा जाता है, तो जैसा कि हम जानते हैं कि दिल्ली से ही पूरे देश की शासन व्यवस्था चलती है। दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का केंद्र यानि कि संसद भवन भी दिल्ली में ही स्थित है, जहां से देश भर के लिए फैसले लिए जाते हैं।
वहीं, दिल्ली एक ऐसा शहर है, जहां आपको देश भर के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोग देखने को मिल जाएंगे। ऐसे में अलग-अलग राज्य और शहरों के रहने वाले लोग अपनी संस्कृति और परंपराओं के साथ दिल्ली में रह रहे हैं।
यही वजह है कि दिल्ली में अलग-अलग शहरों की झलक देखने को मिल जाती है। इसमें वहां के खान-पान से लेकर भाषाएं, वेशभूषा और रहन-सहन शामिल है। ऐसे में दिल्ली शहर को शहरों का शहर भी कहा जाता है।
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। वहीं, क्या आपको पता है कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा शहर हींग के लिए मशहूर है या फिर उत्तर किस शहर को उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है। इन सभी लेखों को पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला ‘हींग’ के लिए है मशहूर, जानें
पढ़ेंः किस शहर को कहा जाता है उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार, जानें
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.