This is an archived article last updated on Sep 22, 2023. The information may be outdated.

किस शहर को कहा जाता है उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार, जानें

Last Updated: Sep 22, 2023, 17:49 IST

उत्तर प्रदेश भारत में सबसे अधिक जिलों वाला राज्य है। यहां पर कुल 75 जिले हैं और हर जिले की अपनी खासियत है। यह राज्य भारत के समृद्ध इतिहास के साथ-साथ संस्कृति, भाषाओं, खान-पान और वेशभूषा को दर्शाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आपने बहुत से शहरों के बारे में पढ़ा और सुना होगा, हालांकि क्या आपको पता है कि भारत के किस शहर को उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार
उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार

भारत के उत्तर में जब भी राज्यों की बात होती है, तो इसमें उत्तर प्रदेश का भी नाम भी जरूर लिया जाता है। क्योंकि, यह राज्य भारत के प्रमुख राज्यों में आता है। यहां की संस्कृति, अनूठी परंपराएं, खान-पान और भाषाएं इसे अन्य राज्यों से अलग बनाती हैं। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश राज्य एक ऐसा राज्य है, जो कि सबसे अधिक जिले वाला राज्य है। यहां के सबसे बड़े जिले की बात करें, तो वह लखीमपुर खीरी है। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला 'बिंदी' के लिए है मशहूर, जानें

यदि बात करें, उत्तर प्रदेश के सबसे छोटे जिले की, तो सबसे छोटा जिला भदोही है। इन सबके अलावा भी शेष 73 जिलों की अपनी-अपनी खासियत है। हालांकि, क्या आपको पता है किस शहर को उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार कहा जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम उत्तर प्रदेश के प्रवेश द्वार के बारे में जानेंगे। 

 

किस शहर को कहा जाता है प्रवेश द्वार

उत्तर प्रदेश में वैसे तो कई शहर हैं, जो कि प्रदेश में विशेष महत्व रखते हैं। इन सभी शहरों के बीच एक शहर ऐसा भी है, जिसे हम उत्तर प्रदेश के प्रवेश द्वार के नाम से जानते हैं। आपको बता दें कि प्रदेश के गाजियाबाद शहर को उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार भी कहा जाता है।

 

क्यों कहा जाता है प्रवेश द्वार

अब आप सोच रहे होंगे कि उत्तर प्रदेश में अलग-अलग दिशा में बहुत से शहर हैं। ऐसे में गाजियाबाद शहर को ही प्रवेश द्वार क्यों कहा जाता है। गाजियाबाद प्रशासन की वेबसाइट के मुताबिक, गाजियाबाद शहर उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में स्थित है।

इसके साथ ही यह भारत की दो प्रमुख नदियां गंगा और यमुना के बीच बसा हुआ शहर है। इस शहर की सीमाएं उत्तर में मेरठ और बागपत, दक्षिण में गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर, पूर्व में हापुड़ और पश्चिम में यमुना नदी को पार करते हुए दिल्ली और हरियाणा से मिलती हैं। यह शहर दिल्ली शहर से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है।

ऐसे में दिल्ली से रोड के माध्यम से यहां पर प्रवेश किया जा सकता है, जिससे इस शहर से होते हुए समूचे उत्तर प्रदेश में घूम सकते हैं। यही वजह है कि गाजियाबाद शहर को उत्तर प्रदेश का प्रवेश द्वार कहा जाता है। 

 

इंजीनियरिंग के लिए जाना जाता है शहर

गाजियाबाद शहर विश्वभर में अपने इंजीनियरिंग उत्पादों के लिए जाना जाता है। यहां पर बड़े पैमाने पर इंजीनियरिंग यूनिट्स हैं, जहां पर कई बड़ी मशीनों से लेकर छोटी मशीनों के पुर्जों को तैयार किया जाता है। इसके अलावा यहां पर ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए भी उपकरण तैयार होते हैं। यहां पर 3 तहसील, 4 ब्लॉक और 529 गांव हैं।  गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में से एक है। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 20, 2023, 17:53 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News