This is an archived article last updated on Sep 19, 2023. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला 'बिंदी' के लिए है मशहूर, जानें

Last Updated: Sep 19, 2023, 16:31 IST

उत्तर प्रदेश उत्तर भारत में प्रमुख राज्यों में से एक है। इस राज्य में आपको अलग-अलग शहरों की अपनी विशेषताएं मिलेंगी। किसी शहर का खान-पान मशहूर है, तो किसी शहर के कपड़े मशहूर हैं। इन सबके अलावा शहरों के उत्पाद भी शहरों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में कामयाब हुए हैं। हालांकि, क्या आपको पता है कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला बिंदी के लिए मशहूर है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

उत्तर प्रदेश बिंदी उत्पादन
उत्तर प्रदेश बिंदी उत्पादन

उत्तर प्रदेश भारत के उत्तर में प्रमुख राज्यों में से एक है। इस राज्य में सबसे अधिक हिंदी भाषा बोलने वाले लोग मिल जाएंगे। इसके अलावा यहां पर आपको अलग-अलग शहरों में अलग-अलग विशेषताएं मिल जाएंगी। किसी शहर का स्वाद जुबां पर याद रह जाता है, तो किसी शहर के कपड़े सालों तक अपनी रौनक के लिए जाने जाते हैं।

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला ‘गुड़’ के लिए है मशहूर, जानें



इसके अलावा कुछ शहरों में पहुंचने पर साड़ियां, तो कुछ शहरों में पहुंचने पर आपको घी, गुड़ और जरी जरदोजी का प्रमुख रूप से उत्पाद देखने को मिल जाएगा।

इस कड़ी में हम अपने लेखों के माध्यम से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों को उनके उत्पादों के माध्यम से जान रहे हैं। क्या आपको पता है कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला ‘बिंदी’ के लिए मशहूर है, यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

 

कौन-सा जिला बिंदी के लिए है मशहूर

उत्तर प्रदेश में हर जिले का अपना उत्पाद है। ऐसे में उत्तर प्रदेश द्वारा एक जनपद एक उत्पाद योजना(ODOP) के तहत अलग-अलग जिलों में अलग-अलग उत्पादों की पहचान की गई है। इसके तहत उत्तर प्रदेश में पूर्व में स्थित बलिया जिले को बिंदी के लिए चुना गया है। यह ऐसा जिला है, जो कि बिंदी उत्पादन के लिए जाना जाता है।



घर-घर में है कुटीर उद्योग

बलिया जनपद के मनियार विकास खंड में आपको बिंदी का कुटीर लघु उद्योग देखने को मिल जाएगा। यहां पर कई सालों से बिंदी उद्योग स्थापित है। ऐसे में यहां पर बिंदी बनाकर देशभर में आपूर्ति की जाती है। 

 

बलिया का परिचय

उत्तर प्रदेश की एक जनपद-एक उत्पाद वेबसाइट के मुताबिक, बलिया नगर महर्षि भृगु के नाम से जाना जाता है। यहां प्रमुख रूप से हिंदी और भोजपुरी भाषाएं बोली जाती हैं। पहले यह गाजीपुर जिले का हिस्सा हुआ करता था।

बाद में यह अलग से जिला बन गया है। इस जिले को राजा बलि की धरती माना जाता है, जिससे यहां का नाम बलिया पड़ा। वहीं, 1942 में जब अंग्रेजों भारत छोड़ों आंदोलन शुरू हुआ, तो यहां के क्रांतिकारियों ने चित्तू पाण्डेय के नेतृत्व में यहां पर संघर्ष किया था। यहां पर 6 तहसील, 17 विकास खंड, 1830 गांव और पांच प्रमुख उद्योग हैं।

हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। इसी तरह अन्य लेख पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 19, 2023, 16:29 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News