This is an archived article last updated on Sep 18, 2023. The information may be outdated.

उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला ‘गुड़’ के लिए है मशहूर, जानें

Last Updated: Sep 18, 2023, 12:34 IST

उत्तर प्रदेश में कुल 75 जिले हैं, जिनके साथ उत्तर प्रदेश पूरे भारत में सबसे अधिक जिलों वाला राज्य है। इस राज्य के हर जिले की अपनी खासियत है, जिससे यहां के जिलों को देश-विदेश में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में मदद मिलती है। इस कड़ी में हम अपने लेखों के माध्यम से उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बारे में जान रहे हैं। ऐसे में क्या आपको पता है कि उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला गुड़ के लिए मशहूर है। यदि नहीं पता है, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे। 

गुड़ के लिए मशहूर जिला
गुड़ के लिए मशहूर जिला

भारत में 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 797 जिले हैं, जिनमें मार्च 2023 तक राज्यों में कुल 752 और केंद्र शासित प्रदेशों में कुल 45 जिले थे। वहीं, भारत में सबसे अधिक जिलों वाला राज्य उत्तर प्रदेश है। 

 

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश का कौन-सा जिला देशी घी के लिए है प्रसिद्ध, जानें

उत्तर प्रदेश के हर जिले की अपनी खासियत है, जो कि देश-विदेश में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहे हैं। हम अपने अलग-अलग लेखों के माध्यम से उत्तर प्रदेश के जिलों के बारे में जान रहे हैं। हालांकि, क्या आपको पता है उत्तर प्रदेश का का कौन-सा जिल गुड़ के लिए जाना जाता है। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इसे बारे में जानेंगे। 

 

कौन-सा जिला गुड़ के लिए प्रसिद्ध

भारत में आपने अलग-अलग जिलों और उनके उत्पादों के बारे में पढ़ा और सुना होगा, जिससे जिलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने में मदद मिली है। इस कड़ी में उत्तर प्रदेश राज्य का अयोध्या जिला एक ऐसा जिला है, जो कि अपने यहां के गुड़ के लिए मशहूर है।

 

ODOP में शामिल है अयोध्या

उत्तर प्रदेश राज्य ने केंद्र सराकर की ओर से स्थानीय स्तर लघु उद्योग को बढ़ावा देने के लिए जारी One District One Product(ODOP) योजना के तहत अपने यहां उत्पादों की पहचान करते हुए उन्हें जिलावार श्रेणियों में बांटा है। इस कड़ी में अयोध्या जिले को गुड़ के लिए पहचान दी गई है।

 

क्यों गुड़ के लिए है मशहूर

अब सवाल यह है कि आखिर अयोध्या ही क्यों गुड़ के लिए मशहूर है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के इस जनपद में सालों से गुड़ बनाने की प्रथा चलती आ रही है। इस जिले में मौजूद कृषि भूमि की लगभग 20 फीसदी भूमि का उपयोग गन्ने की खेती के लिए किया जाता है। इस जिले में मुख्य तौर पर चीनी की रिफाइनरी और बीजों से तेल निकालने के लिए मिल भी मौजूद हैं। वहीं, यहां पर गुड़ का अधिक उत्पादन होने की वजह से गुड़ के अधिक उत्पाद तैयार किए जाते हैं। उदाहरण के तौर पर, गुड़ के लड्डू, चिक्की व गज्जक आदि। 

 

सरयू नदी पर बसा है यह शहर

उत्तर प्रदेश का यह शहर सरयू नदी पर बसा हुआ है, जो कि राज्य की राजधानी लखनऊ से पूर्व में 130 किलोमीटर दूर पड़ता है। यहां पर 5 तहसील, 11 ब्लॉक, 1272 गांव और 2952 पंजीकृत औद्योगिक इकाइयां हैं। 

 

पढ़ेंः भारत में कुल कितने जिले हैं, जानें

पढ़ेंः उत्तर प्रदेश में कौन-सा जिला है कितना बड़ा, जानें

 

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Sep 18, 2023, 12:33 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News