भारत में कुल कितने जिले हैं, जानें
भारत में जम्मू-कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी और गुजरात से लेकर अरूणाचल प्रदेश तक कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं। इन सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अलग-अलग जिले हैं। इन जिलों के माध्यम से सरकार स्थानीय स्तर पर शासन व्यवस्था को बनाए रखती है, जिसके लिए अलग-अलग पदों पर अधिकारियों की नियुक्ति भी की जाती है। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत में कुल कितने जिले हैं। यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम इस बारे में जानेंगे।
भारत में उत्तर से लेकर दक्षिण और पूर्व से लेकर पश्चिम तक यदि कुल राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश की बात करें, तो 28 राज्य और 8 केंद्र शासित प्रदेश हैं।ॉ
इन सभी राज्यों और प्रदेशों में अलग-अलग जिले हैं, जिनके माध्यम से सरकार को स्थानीय स्तर पर शासन व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलती है। इसके लिए सरकार अलग-अलग पदों पर अधिकारी और कर्मचारियों की नियुक्ति भी करती है।
आपने भारत के अलग-अलग जिलों के बारे में पढ़ा होगा, जो कि अपनी अलग-अलग खासियत के लिए मशहूर हैं। हालांकि, क्या आपको पता है कि भारत में कुल कितने जिले हैं।
यदि नहीं, तो इस लेख के माध्यम से हम भारत के कुल जिलों के बारे में जानेंगे।

जिलों की संख्या में होता रहता है बदलाव
आपको बता दें कि जिलों की संख्या में अक्सर बदलाव होता रहता है। उदाहरण के तौर पर, साल 2001 में भारत में कुल जिलों की संख्या 593 हुआ करती थी।
इसके 10 साल बाद यानि साल 2011 में जब जनगणना हुई, तो जिलों की संख्या बढ़कर 640 पर पहुंच गई।
वहीं, वर्तमान में भारत में कुल जिलों की संख्या 700 के आंकड़े को पार कर गई है।
भारत में कुल कितने जिले हैं
भारत में कुल जिलों की बात करें, तो इनकी संख्या 797 है। इन जिलों की अपनी एक विशिष्ट पहचान है, जो कि अलग-अलग राज्यों को समृद्ध बनाती है।
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कितने हैं जिले
भारत के 28 राज्यों में मार्च 2023 तक जिलों की संख्या बढ़कर 752 तक हो गई है, जबकि 8 केंद्र शासित प्रदेशों में जिलों की संख्या बढ़कर 45 तक हुई है।
यानि इन दोनों को मिला दिया जाए, तो भारत में कुल 797 जिले हैं।
जिलों की संख्या में हो सकती है बढ़ोतरी
भारत के उत्तरखंड राज्य में जिलों की संख्या बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। इसके तहत चार नए जिलों को बनाने की बात रहो रही है। इसमें दीदीहाट, कोटद्वार, रानीखेत और यमुनौत्री शामिल है।
यदि ऐसा होता है, तो उत्तराखंड में कुल जिलें की संख्या 13 से बढ़कर 17 हो जाएगी।
वहीं, मध्यप्रदेश में वर्तमान में 52 जिले हैं। इनके अलावा तीन नए जिले बनाने पर विचार हो रहा है। इसमें नागदा, चाचौड़ा और मेहर जिला है, जिसके बाद यहां कुल जिलों की संख्या बढ़कर 55 हो जाएगी।
भारत में राज्यों और जिलों की सूची
| क्रम संख्या | राज्य | जिलों की संख्या |
| 1 | उत्तर प्रदेश | 75 |
| 2 | मध्यप्रदेश | 52 |
| 3 | बिहार | 38 |
| 4 | महाराष्ट्र | 36 |
| 5 | असम | 34 |
| 6 | तमिलनाडू | 38 |
| 7 | गुजरात | 33 |
| 8 | राजस्थान | 33 |
| 9 | तेलंगाना | 33 |
| 10 | कर्नाटक | 31 |
| 11 | मणिपुर | 16 |
| 12 | त्रिपुरा | 8 |
| 13 | हरियाणा | 22 |
| 14 | अरूणाचल प्रदेश | 25 |
| 15 | केरल | 14 |
| 16 | पंजाब | 23 |
| 17 | मेघालय | 11 |
| 18 | मिजोरम | 11 |
| 19 | नागालैंड | 12 |
| 20 | पश्चिम बंगाल | 23 |
| 21 | ओडिशा | 30 |
| 22 | आंध्रप्रदेश | 13 |
| 23 | हिमाचल प्रदेश | 12 |
| 24 | उत्तराखंड | 13 |
| 25 | छत्तीसगढ़ | 28 |
| 26 | झारखंड | 24 |
| 27 | सिक्किम | 4 |
| 28 | गोवा | 2 |
केंद्र शासित प्रदेशों और जिलों की सूची
| क्रम संख्या | केंद्र शासित प्रदेश | कुल जिलों की संख्या |
| 1 | जम्मू एवं कश्मीर | 20 |
| 2 | दिल्ली | 11 |
| 3 | पुडुचेरी | 4 |
| 4 | दादरा और नगर हवेली और दमन और द्वीप | 3 |
| 5 | अंडमान, निकोबार द्वीप समूह | 3 |
| 6 | लद्दाख | 2 |
| 7 | चंडीगढ़ | 1 |
| 8 | लक्षद्वीप | 1 |
हम उम्मीद करते हैं कि यह लेख आपको पसंद आया होगा। क्या आपको पता है कि भारत में सबसे कम जनसंख्या वाला राज्य कौन सा है।
यदि नहीं, तो नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर आप यह जानकारी हासिल कर सकते हैं।
A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.