UP Police Vacancy 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल के 32679 पदों के लिए आवेदन शुरू, 12th पास जल्दी भरें फॉर्म

Last Updated: Jan 7, 2026, 11:55 IST

UP Police Constable Bharti 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती में कांस्टेबल और जेल वार्डर के कुल 32,679 पदों भरे जाएंगे। नोटिफिकेशन जारी होते ही ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 12वीं पास और 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट upprpb.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

UP Police Constable Bharti 2026 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।
UP Police Constable Bharti 2026 के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं।

UP Police Vacancy 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2025 के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB), लखनऊ ने आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती में कांस्टेबल और जेल वार्डर के कुल 32,679 पद भरे जाएंगे। 12वीं पास उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट upprpb.in पर जाकर यूपी पुलिस कांस्टेबल ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती में कांस्टेबल पुलिस, पीएसी कांस्टेबल, महिला पीएसी, एसएसएफ, घुड़सवार पुलिस और जेल वार्डर (पुरुष और महिला) के पद शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2025 से 30 जनवरी 2026 तक चलेगी। ऑनलाइन आवेदन से पहले उम्मीदवारों के लिए One Time Registration (OTR) करना अनिवार्य है, जिसकी सुविधा वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Also Check:

UP Police Constable Eligibility Criteria 2026 UP Police Constable Syllabus 2026
UP Police Constable Salary 2026 UP Police Age Limit 2026 Update

यूपी पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2026 हाइलाइट्स

  • संगठन का नाम: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ

  • पद का नाम: कांस्टेबल

  • कुल रिक्त पदों की संख्या: 32,679 पद

  • यूपी पुलिस कांस्टेबल नोटिफिकेशन 2025 जारी होने की तिथि: 31 दिसंबर

  • ऑनलाइन आवेदन तिथि: 31 दिसंबर

  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जनवरी 2026

  • चयन प्रक्रिया: लिखित परीक्षा, दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)

  • आधिकारिक वेबसाइट: uppbpb.gov.in

यूपी पुलिस कांस्टेबल सिलेबस 2026 हिंदी में

यूपी पुलिस भर्ती 2025 के लिए योग्यता और आयु-सीमा क्या है?

योग्यता: उम्मीदवार का 12वीं (इंटर) पास होना जरूरी है। यदि दो उम्मीदवारों के अंक बराबर होते हैं, तो तो DOEACC से O-लेवल, NCC ‘B’ सर्टिफिकेट या प्रादेशिक सेना में 2 साल की सेवा वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी।

आयु सीमा: पुरुषों के लिए 18 से 22 वर्ष और महिलाओं के लिए 18 से 25 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2025 से होगी। SC, ST और OBC वर्ग को 5 साल की आयु छूट मिलेगी।

जन्म तिथि: पुरुष उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2003 से 1 जुलाई 2007 के बीच और महिला उम्मीदवार का जन्म 2 जुलाई 2000 से 1 जुलाई 2007 के बीच होना चाहिए।

Also check: UPPRPB UP Police Bharti 2026

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 वैकेंसी डिटेल्स

यूपी पुलिस अधिसूचना 2025 में कुल 32,679 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई है। उम्मीदवार पद-वार रिक्तियों का विवरण नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

पद का नाम

रिक्त पद

कांस्टेबल पुलिस

10,469

पीएसी कांस्टेबल

15,131

महिला पीएसी

2,282

एसएसएफ

1,341

घुड़सवार

71

जेल वार्डर (पुरुष)

3,279

जेल वार्डर (महिला)

106

कुल पद

32,679

यहां क्लिक करें- UP Police Bharti Notification And Apply Online Link

यूपी पुलिस कांस्टेबल वैकेंसी 2026 के लिए Online Apply कैसे करें?

उम्मीदवार ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करके या नीचे बताए गए स्टेप्स का पालन करके यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती के लिए आसानी से आवेदन कर सकते हैं।

स्टेप 1: UPPRPB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और “New Registration” पर क्लिक करके ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करें।

स्टेप 2: रजिस्ट्रेशन के बाद लॉगिन करें और मोबाइल/ईमेल पर आए OTP से आवेदन को एक्टिवेट करें।

स्टेप 3: लॉगिन करके यूपी पुलिस कांस्टेबल आवेदन फॉर्म में अपनी व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।

स्टेप 4: अपनी श्रेणी के अनुसार SBI पेमेंट गेटवे से आवेदन शुल्क जमा करें।

स्टेप 5: फोटो, सिग्नेचर और जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करें। आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए Application Fees क्या है?

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले सभी उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क देना होगा। कैटेगरी के अनुसार फीस की जानकारी नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।

कैटेगरी

एप्लीकेशन फीस

GEN / OBC

500/- रुपये

SC / ST

400/- रुपये

Also, check: UP Police Constable Vacancy 2026

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jan 5, 2026, 16:07 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News