Rajasthan Vahan Chalak Admit Card 2025: आज जारी होंगे राजस्थान वाहन चालक परीक्षा के एडमिट कार्ड, जानें कैसे करें डाउनलोड

Nov 19, 2025, 16:48 IST

RSSB Vahan Chalak Admit Card 2025: राजस्थान ड्राइवर भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 नवम्बर को किया जाना है. इस परीक्षा के जरिये 2756 पदों पर भर्ती होनी है. जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया है उन्हें परीक्षा में शामिल होने के लिए आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा. डाउनलोड लिंक आज 19 नवम्बर से एक्टिव होगा .

RSSB Vahan Chalak Admit Card 2025: राजस्थान ड्राइवर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे. ड्राइवर भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 नवम्बर को किया जाना है.
RSSB Vahan Chalak Admit Card 2025: राजस्थान ड्राइवर भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी किये जायेंगे. ड्राइवर भर्ती परीक्षा का आयोजन 23 नवम्बर को किया जाना है.

Vahan Chalak Admit Card 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग आज 19 नवम्बर को राजस्थान वाहन चालक परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी करेगा. ये जानकारी आयोग के अध्यक्ष ने दी है. राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष आलोक राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बताया है कि परीक्षा के एडमिट कार्ड 19 नवम्बर को जारी किये जायेंगे. ये एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जारी किया जाएगा.

 


जिन उम्मीदवारों ने वाहन चालक भर्ती के लिए आवेदन किया है वे अधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि उन्हें बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र पर प्रवेश नहीं दिया जायेगा. उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी.

आरएसएसबी ने वाहन चालक के 2556 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किये थे जिसके लिए परीक्षा का आयोजन 23 नवम्बर को किया जाना है. परीक्षा में करीब डेढ़ लाख उम्मीदवार शामिल होंगे. एडमिट कार्ड जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर के अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे.      

राजस्थान वाहन चालक एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक 

Also Read- Rajasthan Vahan Chalak Admit Card 2025

Rajasthan Vahan Chalak Admit Card 2025 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर के अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

स्टेप्स-1 : आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर क्लिक करें।

स्टेप्स-2: उम्मीदवार की स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा। क्रेडेंशियल सेक्शन में अपना आवेदन/पंजीकरण संख्या और पासवर्ड टाइप करें।

स्टेप्स-3: सबमिट बटन पर क्लिक करें और राजस्थान ड्राइवर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

स्टेप्स-4: एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और सफ़ेद कागज़ पर उसका प्रिंट आउट ले लें।

   


     


Sonal Mishra
Sonal Mishra

Senior Content Writer

Sonal Mishra is an education industry professional with 6+ years of experience. She has previously worked with Dhyeya IAS and BYJU'S as a state PCS and UPSC content creator. She participated UPPCS mains exam in 2018.and is a postgraduate in geography from CSJMU Kanpur. She can be reached at sonal.mishra@jagrannewmedia.com

... Read More

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News